मध्य प्रदेश

‘पाड़ों’ की लड़ाई करवाने वाले 20 पर FIR, पाड़ा की टक्कर से 20 फीट ऊपर उछला युवक, ग्रामीणों में भी हुई मारपीट

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पाड़ों (मवेशी) की लड़ाई पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद जिलेभर के ग्रामीण अंचलों में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पाड़ों की लड़ाई का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते आपसी विवाद और पशु क्रूरता भी हो रही है। जंहा एक ओर पाड़े लड़ रहे हैं वही दूसरी ओर लोग भी आपस मे भीड़ गए। मामल शाहपुर क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर का है। जहां पाड़ा की टक्कर से 20 फीट युवक उछल कर गिरा, कई लोग घायल हुए।

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संग्रामपुर में पाड़ा लड़ाई के दौरान युवक को 20 फीट उछाल दिया। दरअसल एक दिन पूर्व ही ग्राम संग्रामपुर में पाड़ों की टक्कर कराई गई। टक्कर में 50 से ज्यादा पाड़ों ने जोर आजमाइश की। मैदान में पाड़े भिड़े तो वही भीड़ में लोग के बीच भी जमकर हाथापाई हुई। पाड़ों की टक्कर के दौरान भीड़ मैदान में घुस आई।

पाड़े ने एक युक्क को सींग से ऐसा उछाला कि वह 20 फीट ऊपर उछल कर 30 फीट दूर जा गिरा। इससे उसे चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला संभाला। उधर पाड़े ताकत आजमा रहे थे, इधर भीड़ में कुछ लोगों के बीच हाथापाई हो रही थी। शाहपुर थाना पुलिस ने 20 पाड़ा मालिकों के खिलाफ धारा 223, 125, 3/5 (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपियों की संख्या और बढ़ेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image