मध्य प्रदेश

गबन का आरोपी गिरफ्तारः कर्मचारी ने कंपनी को लगाया था 6 करोड़ 33 लाख का चूना, खुलेंगे कई राज

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक निजी कंपनी के करोड़ों रुपए का गबन करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी में हुई है।

दरअसल आरोपी श्रवण कुमार चौकसे ने कंपनी को 6 करोड़ 33 लाख का चूना लगाया था। एक्स सर्विसमेन सिक्योरिटी फोर्स कंपनी के अमरजीत चीमा ने इसकी शिकायत की थी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपी श्रवण कुमार चौकसे ने गबन किया था। कंपनी के ऑडिट में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया था। आरोपी श्रवण कुमार चौकसे कंपनी में रहते हुए प्रशासनिक आर्थिक मामलों की देखरेख करता था। जिले की गोरखपुर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।


 

Leave Your Comment

Click to reload image