मध्य प्रदेश

MP में कंपाने वाली ठंड शुरू, पंचमढ़ी में 1.8 डिग्री पहुंचा तापमान, खजुराहो में रही सीजन की सबसे सर्द रात, शीतलहर का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। प्रदेश में सभी जिले ठंड से ठिठुर रहे हैं। बीते 24 घंटे में सबसे ठंडा पंचमढ़ी रहा। यहां 1.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं शिवपुरी का पिपरसमा में 3.5, उमरिया, राजगढ़, गुना में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजधानी भोपाल की रात भी ठंडी रही। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में दिसंबर के पहले पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। हाल ये है कि प्रदेश के कुछ जिलों में पारा 6 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। ऐसे में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। इधर खजुराहो में सीजन की सबसे सर्द बुधवार की रात रही। यहां 5.5 डिग्री तापमान पहुंचा। वहीं इसके आसपास के क्षेत्र में कोल्ड वेव का असर दिखना शुरू हो गया है। यहां एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.6 रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25.2 दर्ज किया गया। जबलपुर में भी कड़ाके की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। यहां न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 

प्रदेश के जिलों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसी बीच सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में 6.9 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, ग्वालियर में 6 डिग्री, उज्जैन में 7.5 डिग्री और जबलपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायसेन, गुना, उमरिया, मंडला और नौगांव में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। रायसेन में 4.8 डिग्री, गुना और उमरिया में 5 डिग्री, मंडला में 5.2 डिग्री और नौगांव में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image