मुरैना में रेत माफियाओं का कहर जारी: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, मौके से हुआ फरार
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में चंबल नदी से रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं का कहर जारी है। यहां बाइक सवार युवक को रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा बागचीनी थाना क्षेत्र में हुआ है।