मध्य प्रदेश

ढाबे में खाने के दौरान चाकूबाजीः एक मौत, दो घायल, वारदात के बाद तीन आदतन अपराध मौके से फरार

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में चाकूबाजी की वारदात हो गई। इस चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आदतन अपराधी मौके (ढाबे) से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांट पड़ताल में जुट गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई।

दरअसल घटना झल्लार थाना क्षेत्र के चिचोलीढाना गांव की है। ढाबे में खाने के दौरान दो पक्षों में चाकूबाजी की वारदात हो गई। तीन आदतन अपराधियों ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल है। मृतक विनोद धुर्वे दोस्तों के साथ ढाबे पर भोजन करने गया था। इसी दौरान तीनों बदमाशों से उनका विवाद हुआ। बदमाशों ने विनोद धुर्वे सहित उसके दोस्तों को चाकुओं से गोद दिया। चाकूबाजी से घायल विनोद धुर्वे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Leave Your Comment

Click to reload image