मध्य प्रदेश

Paatal Lok के सीजन 2 में दिखेगी पहले से ज्यादा हैवानियत, Jaideep Ahlawat का खतरनाक लुक आया सामने …

एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की सस्पेंस से भरपूर पॉपुलर वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी. इस सीरीज के फैंस दूसरा सीजन को लेकर लंबे समय से इंतेजार कर रहे हैं. वहीं, अब मेकर्स ने गुड न्यूज शेयर करते हुए पाताल लोक 2 (Paatal Lok 2) पर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने एक पुलिस अधिकारी हाथीराम चौधरी का रोल निभाया था. जिसमें उनकी शानदार एक्टिंग की सभी ने काफी तारीफ किया था. मिर्जापुर 3 रिलीज होने के बाद से ही लोग प्राइम वीडियो से पाताल लोक 2 पर अपडेट मांग रहे थे.

पाताल लोक सीजन 2 का पोस्टर हुआ आउट

वहीं, अब अमेजन प्राइम वीडियो ने पाताल लोक 2 (Paatal Lok 2) के दूसरे सीजन का पोस्टर शेयर किया गया है. इसमें हाथीराम उर्फ जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) को दिखाया गया है. उनकी आंखों के ठीक सामने एक चाकू है, जिससे खून टपक रहा है. पोस्टर को देखने से ही अंदाजा लग गया है कि जयदीप एक बार फिर से सीरीज में किसी बड़े खतरे में पड़ने वाले हैं. वेब सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया कि पाताल लोक, नया सीजन कमिंग सून.

इस बात की जानकारी जरूर दे दी गई है कि जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की सीरीज का नया सीजन आने वाला है. हालांकि, इसकी रिलीज डेट से पर्दा अभी नहीं उठाया गया है. पाताल लोक के पहले पार्ट में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), अभिषेक बनर्जी और नीरज काबी जैसे कलाकारों को लीड रोल की भूमिका में देखा गया था. हालांकि, सभी का ध्यान हाथीराम चौधरी और हथौड़ा त्यागी की लड़ाई ने ही खींच लिया था.

Leave Your Comment

Click to reload image