स्कूल का समय बदलाः जबलपुर में शीतलहर और ठंड के चलते अब सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे स्कूल, आदेश जारी
जबलपुर। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। ठंड से नौनिहालों को बचाने शिक्षा विभाग ने स्कूल का समय बदल दिया है। जिले के सभी सरकारी निजी स्कूल अब सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे। जिले में शीतलहर और ठंड के चलते स्कूल का टाइम बदल गया है। जिला प्रशासन ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में अब सुबह 9:00 बजे के बाद स्कूल लगाने के निर्देश दिए गए है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विभाग के अनुसार जलबपुर का तापमान 4-5 डिग्री के पास पहुंच गया है। तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। जबलपुर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।
