रेत माफियाओं के हौसले बुलंदः बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े नदी से उठा रहे रेत
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। माफिया को किसी का भय नहीं है। माफिया बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े रेत की निकासी कर रहे हैं। मामला रौन थाना क्षेत्र का है जहां पड़ौरा गांव में रेत माफिया किसान की खेत से रेत उठा रहे है। किसान ने कहा कि 321 आराजी नंबर में पूर्व में सीमांकन कराया गया था और इस मामले को कोर्ट में भी ले गया था। कोर्ट से किसान केस जीत गया था और संबंधित अधिकारियों ने किसान की जमीन किसान को सौंप दी थी। आधा दर्जन से अधिक रेट माफिया दिनदहाड़े किसान के खेत से रेत उठा रहे है। किसान ने मामले को लेकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।