मध्य प्रदेश

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः एसडीएम का ड्राइवर तीन लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, कलेक्टर ने SDM को पद से हटाया, चालक निलंबित

जबलपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिखाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोकायुक्त ने जबलपुर एसडीएम के ड्राइवर को 3 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम नदीमा शीरी को पद से हटा दिया है वहीं चालक को निलंबित कर दिया है। आरोपी ने बिना लाइसेंस के धान का भंडारण के मामले को रफा दफा करने रिश्वत मांगी थी।

दरअसल मामला ब्लॉक शाहपुरा भीटोनी के खमदेही का है। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त ने घेराबंदी करते हुए एसडीएम के ड्राइवर को तीन लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तहसीलदार की जांच में अवैध तरीके से धान का भंडारण पाया गया था। तहसीलदार की जांच के बाद मामला शहपुरा एसडीएम (SDM) के पास भेजा गया था। बताया जाता है कि एसडीएम ने अपने ड्राइवर के जरिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी को बीती देर रात गिरफ्तार किया गया है। जानकारी दिलीप झरवड़े, डीएसपी लोकायुक्त ने दी।

Leave Your Comment

Click to reload image