राजधानी में IT का छापा: तड़के सुबह बिल्डरों के ठिकानों पर दी दबिश, सर्चिंग जारी…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शहर के कई जगहों पर इनकम टैक्स (Income Tax Raid) ने छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बिल्डरों के ठिकानों पर दबिश दी गई। सुबह तड़के इनकम टैक्स की कार्रवाई से शहरभर में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल आईटी टीम की सर्चिंग जारी है।