देश-विदेश

मिस्टर इंडिया फिल्म का वो बच्चा, जो बड़े होकर बना हैंडसम हंक हीरो

 नई दिल्ली । साल 1987 में फिल्म 'मिस्टर इंडिया' रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने न केवल अनिल कपूर और श्रीदेवी की स्टारडम में चार चांद लगाए बल्कि इस फिल्म के चाइल्ड कलाकार भी सुपरहिट हो गए। अनिल कपूर इस फिल्म में एक अनाथालय चलाते हैं।

इस अनाथालय के एक बच्चे का किरदार निभाने वाले एक्टर आफताब शिवदासानी भी थे जो बड़े होकर हैंडसम और हंक एक्टर बने।

इतना ही नहीं आफताब शिवदासानी ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों में काम किया और खूब नाम कमाया। लेकिन आफताब की किस्मत बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही है। अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप देने वाले एक्टर आफताब आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानेंगे उनकी जिंदगी और करियर की कहानी। 

बचपन में ही बन गए थे स्टार

आफताब शिवदासानी का जन्म आज ही के दिन 1978 में मुंबई में हुआ था। अपने बचपन से ही आफताब फिल्मों और विज्ञापनों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने लगे थे।

कई विज्ञपनों में भी आफताब को देखा गया था। इसके साथ ही फिल्मों में भी कई अहम किरदार निभाए। अनिल कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया में भी आफताब ने एक बच्चे का किरदार निभाया था और हिट रहे थे।

आफताब ने बड़े होकर भी फिल्मों में ही अपने करियर बनाने का फैसला लिया। आफताब नेसाल 1999 में आई फिल्म मस्त से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी।

हालांकि आफताब को बतौर हीो पहचान मिली कसूर फिल्म से। हैंडसम और हंक हीरो के तौर पर आफताब जल्द ही पॉपुलर हो गए और काफी पहचान बटोरने में सफल रहे। आफताब ने कई बड़ी फिल्मों में अहम किरदार निभाए और कुछ फिल्में हिट भी दीं। 

बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही किस्मत

हालांकि हैंडसम हंक होने के बाद भी आफताब को फिल्में तो मिलती रहीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाए।

आफताब की मल्टीस्टारर फिल्में तो अच्छी कमाई करने में सफल रहीं। लेकिन बतौर सोलो हीरो वाली फिल्में बॉक्स ऑपिस पर पिट गईं। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो अब तक आफताब की 30 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट चुकी हैं। लेकिन आफताब की स्टारडम में कोई फर्क नहीं आया है। आफताब आज भी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और धाकड़ पर्सनालिटी से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image