देश-विदेश

संघ और भाजपा जहर जैसे: खरगे

 नई दिल्ली । दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस शुक्रवार को ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों और दलितों के लिए लड़ते हैं। अगर लोकसभा चुनाव में 30 सीटें और आतीं तो हम सत्ता में होते। 


जो कांग्रेस ने देश को दिया, उसे कोई खत्म नहीं कर सकता

 
 


खरगे ने अपने संबोधन में कहा कि 'जो प्रधानमंत्री झूठ बोलता है, वह देश का भला नहीं कर सकता। आरएसएस और भाजपा जहर जैसे हैं, अगर आप इस जहर को चख लेते हैं तो आपका सफाया तय है। हमें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। ये लोग आपको बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको एकजुट होना पड़ेगा। इस देश को कांग्रेस ने जो दिया है, उससे कोई इनकार नहीं कर सकता।' खरगे ने कहा कि 'ओबीसी की जाति जनगणना होनी चाहिए, ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई। इसलिए हम सभी को राहुल गांधी का साथ देना है। राहुल गांधी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनके हक के लिए लड़तें हैं। ऐसे में आपको उनका साथ देना ही चाहिए।' 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image