देश-विदेश

हिंडन पुल पर भीषण हादसा, तीन की मौत, पांच घायल

 मेरठ । गुरुवार सुबह तड़के मेरठ के सरधना-बिनौली मार्ग स्थित हिंडन पुल पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमरोहा से बागपत की ओर जा रही एक पिकअप वैन पुल पर लगे हाइट गेज से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के ऊपर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


बह करीब पांच बजे हुआ। पिकअप में 10-12 लोग सवार थे। वाहन जैसे ही हिंडन नदी के पुल पर पहुंचा, हाइट गेज से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग सड़क पर जा गिरे।

 
 



मृतकों की पहचान अमरोहा जिले के काला कुआं निवासी राजपाल (44), रिंकू (30) और केसरा धनौरा निवासी ब्रह्मपाल (30) के रूप में हुई है। वहीं, रविंद्र, देवराज, अजय, टिंकू और प्रवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सरूरपुर CHC में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और हादसे की जांच शुरू की गई है। यह पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त स्थिति में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image