देश-विदेश

उत्तराखंड ही नहीं, इन राज्यों में भी मचा था कहर , जानिए कब-कब हुई बड़ी घटनाएं

 नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में हाल ही में बादल फटने(Uttarakhand cloudburst) के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। होटल और मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत दलों का कहना है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

 

हर्षिल क्षेत्र में खीर गंगा गदेरे (गहरी खाई/नाला) का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे धराली गांव में भारी नुकसान हुआ। मानसून के दौरान बादल फटना कोई नई बात नहीं है, खासकर हिमालयी राज्यों में। इन घटनाओं का पूर्वानुमान लगाना बेहद मुश्किल है। 

Leave Your Comment

Click to reload image