देश-विदेश

SIA ने यासीन मलिक के आवास सहित 8 ठिकानों पर की छापेमारी

 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर के आठ ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इनमें जेल में बंद जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक का आवास भी शामिल है। कार्रवाई 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट के अपहरण और हत्या से जुड़े मामले में की जा रही है।

पुलिस और सीआरपीएफ की मौजूदगी में SIA की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह मामला अप्रैल 1990 का है, जब अनंतनाग की 27 वर्षीय नर्स सरला भट का आतंकवादियों ने अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। सरला श्रीनगर के सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (SKIMS) में कार्यरत थीं।

14 अप्रैल 1990 को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़े आतंकवादियों ने SKIMS के हब्बा खातून छात्रावास से सरला भट का अपहरण किया था। यह घटना कश्मीर में उग्रवाद के चरम दौर में हुई थी और तब से मामला लंबित है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image