देश-विदेश

अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद चीनी टैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य

 तेहरान।ईरान पर अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी के बावजूद मंगलवार को एक प्रतिबंधित चीनी टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गया है।शिपिंग डेटा से पता चला कि चीनी स्वामित्व वाला और चीनी चालक दल द्वारा संचालित टैंकर रिच स्टारी मंगलवार को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरा है।'फुल स्टार' के नाम से जाना जाने वाला यह जहाज, तेहरान को ऊर्जा प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के आरोप में 2023 में अमेरिका द्वारा काली सूची में डाला गया था।

नाकाबंदी के बाद 24 घंटे में 2 जहाज गुजरे

नाकाबंदी के बाद से अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक अन्य टैंकर भी मंगलवार को होर्मुज में प्रवेश कर गया है।

रिच स्टारी ने नाकाबंदी लागू होने के बाद, ईरान के क़ेशम द्वीप के पास संकरे जलमार्ग की ओर रुख किया और वापस लौटकर कुछ घंटों बाद यात्रा फिर शुरू की थी।रिच स्टारी मध्यम आकार का टैंकर है जो लगभग 2.50 लाख बैरल मेथनॉल ले जा रहा है।इसने संयुक्त अरब अमीरात के हमरियाह बंदरगाह पर अपना माल लोड किया था।

चीन ने दी है अमेरिका को सख्त चेतावनी

चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी संबंधी बयान के बाद बयान जारी कर अमेरिका को चेतावनी दी थी।उन्होंने कहा था कि बीजिंग तेहरान के साथ अपने व्यापार और ऊर्जा संबंधी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा और चीनी जहाज अपना परिचालन जारी रखेंगे।उन्होंने अमेरिका से कहा कि उनके मामले में दखल न दें, होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण है और यह चीन के लिए खुला है।

Leave Your Comment

Click to reload image