देश-विदेश

'BJP के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया अमित शाह का बयान

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए उनके इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए पद से ऊपर राष्ट्रहित और छात्र हैं।

 नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए उनके इस कदम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत पद और महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर युवाओं व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना ही भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री ने कहा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए युवाओं का भविष्य और देश का हित किसी भी पद से बड़ा है। धर्मेंद्र प्रधान जी का इस्तीफा इसी समर्पण और विचारधारा का उदाहरण है।"

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image