देश-विदेश

MP में बस किराया बढ़ाने की मांग तेज, 7 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो निजी बस ऑपरेटर्स करेंगे हड़ताल

 

मध्यप्रदेश के निजी बस ऑपरेटर्स ने किराया 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग की है। 7 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस हड़ताल की चेतावनी दी।

मध्यप्रदेश में निजी बस संचालकों ने बस किराया बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगे रखरखाव और संचालन लागत का हवाला देते हुए बस ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि अगर 7 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

इस संबंध में रविवार को सागर में प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सात सूत्रीय मांगपत्र सरकार के सामने रखा गया।

किराया बढ़ाने की मांग पर बस ऑपरेटर्स एकजुट

  • प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर्स ने बसों का किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। बढ़ती महंगाई, डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा और बसों के संचालन पर बढ़ते खर्च का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश बस आनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर के बस ऑपरेटर्स की बैठक रविवार को सागर में आयोजित हुई, जिसमें सात सूत्रीय मांग पत्र रखा है।


 

Leave Your Comment

Click to reload image