देश-विदेश

दतिया उपचुनाव में हार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समीक्षा समिति गठित की

 भोपाल । मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस हार के कारणों का विश्लेषण करने के लिए पार्टी ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है जो अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।
भोपाल, चार अगस्त मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के अगले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पार्टी संगठन और सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक की, जिसके बाद हार की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई। पार्टी के एक बयान में कहा गया कि प्रदेश पार्टी महामंत्री गौरव रणदीवे एवं वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को समिति का सदस्य बनाया गया है। बयान के मुताबिक समिति चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनावी हार के कारणों का विश्लेषण करेगी और अपने निष्कर्षों की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी।

 
 
 
 
 
 
 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया है। सोमवार को मतगणना के बाद घनश्याम सिंह को 66,757 मत मिले, जबकि तिवारी को 60,741 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव 22,527 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image