देश-विदेश

मोहन यादव को सीएम बनाए जाने पर पत्नी ने कहा- हमें बहुत खुशी हो रही है....

 उज्जैन। मध्य प्रदेश के नए सीएम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव को राज्य का नया सीएम बनाया गया है। मोहन यादव की पत्नी ने कहा, हमें बहुत खुशी हो रही है। हमारी खुशी का ठिकाना ही नहीं है। उनका (मोहन यादव) नाम तो चल रहा था लेकिन पूरा पता नहीं था। भगवान ने मेहनत का फल दिया है। बता दें कि मोहन यादव के परिवार में पत्नी सीमा यादव के अलावा 2 पुत्र और एक पुत्री है।

Leave Your Comment

Click to reload image