देश-विदेश

संसद की सुरक्षा में चूक पर एक्शन ! सदन में हंगामे के बीच दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा

 संसद की सुरक्षा में चूक पर एक्शन! 7 कर्मियों को किया गया सस्पेंड

संसद पर हुए हमले में सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार 7 कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक और अधिक लोगों पर कार्रवाई हो सकती है.

13 दिसंबर को सुरक्षा उल्लंघन की घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गई. मकर द्वार से केवल सांसदों को ही संसद भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है और भवन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के जूते उतरवाकर भी उनकी गहन जांच की जा रही है.

 संसद हमले पर अधीर रंजन बोले- 'आम जनता का गुस्सा संसद तक आया'

संसद में हुए हमले पर सदन में कांग्रेस के विपक्षी नेता अधीर रंजन सरकार पर हमलावर हैं. अधीर रंजन ने कहा, हमले के पीछे की वजह बेरोजगार हैं. आम जनता की गुस्सा सदन के अंदर आ रहा है. पीएम को इस घटना पर बोलना चाहिय, वह इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. यहां पर सब सीना ठोंक के बात करते हैं अब उनका दिखाना चाहिए. 

सीना ठोंक कर बात करते है सीना अब दिखाना चाहिए. मोदी बड़ी-बड़ी बात करते वह सदन को सुरक्षा नहीं दे पा रहे है. पीएम को लगता है की संसद से कोई लेना-देना नहीं है. संसद की सुरक्षा की चूक पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए. जिन सांसदों ने हमला रोका है उनकी सराहना करनी चाहिए. संसद बनाने में जल्दीबाजी हुयी इसलिये इस तरह की घटना हुई.

Leave Your Comment

Click to reload image