देश-विदेश

बीच सड़क पर बाघ को देख राहगीरों की अटकी सांसें, थम गई राह,

 उमरिया,। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में बाघों की मौजूदगी पूरे विश्व के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उमरिया से ताला मानपुर की ओर आने जाने वाले लोग अक्सर सड़क पर बगले झांकते चलते है। न जाने कहा से बाघ निकल आएं।

उमरिया से मानपुर के बीच का सड़क मार्ग में भी बाघों के दर्शन हो जाते हैं। वहीं आज डोमिनेंट टाइगर बजरंग खितौली कोर जोन से मगधी कोर जोन की ओर जाने के लिए सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। बाघ बजरंग जब सड़क पार कर रहा था उसी दौरान सामने से पैसेंजर बस भी आ रही थी। बस के साथ-साथ कार और कुछ बाइक सवार भी थे। सड़क पर बाघ को देख कुछ देर के लिए राहगीरों की सांसें अटक गई। हालांकि, टाइगर सड़क पार करके आगे बढ़ गया।

Leave Your Comment

Click to reload image