देश-विदेश

शैक्षणिक गुणवत्ता के सार्थक परिणामो हेतु टीमवर्क भावना से कार्यो का संपादन करें : कलेक्टर

 पहले खुद समझे फिर दूसरो को समझाएं

 

विदिशा , आकांक्षी ग्राम परियोजना एवं प्रोजेक्ट दक्ष के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डाइट में आयोजित किया गया था। समापन कार्यक्रम में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट तथा प्रभारी डीपीसी व संयुक्त कलेक्टर शशि मिश्रा के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल तथा समस्त बीईओ, बीआरसी, बीएसी, एमआईएस समन्वयक, जन शिक्षक व एपीसी मौजूद रहे।

कलेक्टर  बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिले में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए शिक्षा नीति के अनुरूप किए जाने वाले प्रबंधो के सापेक्षित परिणाम परलिक्षित हो। उन्होंने कहा कि कक्षा पहली से विद्यार्थियों की शैक्षणिक बुनियाद की शुरूआत होती है और यह जितनी मजबूत होगी उतना ही आगे बच्चो का मानसिक व शैक्षणिक ग्रोथ बढेगा। कलेक्टर श्री वैद्य ने गतवर्ष के शैक्षणिक परिणामो के प्रति खेद प्रकट करते हुए कहा कि शत प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं होना और उत्तीर्ण नहीं होना यह सब हमारी कार्यप्रणाली को रेखांकित करती है। हमारे द्वारा इस प्रकार की समस्याओं के निदान हेतु क्या रणनीति तय की गई है उस रणनीति का क्रियान्वयन कैसे कब, किया गया है और आमजनमानस खासकर बच्चांे के अभिभावको को विश्वास में कैसे लिया गया है।

कलेक्टर श्री वैद्य ने सदोउदाहरण देते हुए शासकीय प्रक्रियाओें के क्रियान्वयन में खासकर अध्यापन कार्यो में कैसे धीरे-धीरे सुप्तय होते जाते है को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जिले में बच्चों की बुनियाद मजबूत हो वे शैक्षणिक विधाओं मंे पीछे ना रहें इसके लिए सत्र शुरू होने से पहले हरेक गुरूजी के साथ-साथ अन्य का दायित्व है कि हर बच्चें की गतिविधियों पर नजर रखे और उन्हंे अध्यापन कार्यो की ओर अभिप्रेरित करें। उन्होंने अध्यापन कार्यो को रोचकतापूर्व प्रस्तुतिकरण की ओर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों मंे रूझान बढे कि वे स्वंय स्कूल की ओर अग्रसर हो। ऐसे समुदाय वर्ग विशेष जो व्यवसाय के कारण इधर-उधर भटकाव करते है उनके लिए क्या रणनीति तय की जाए ताकि जिले के सत्र प्रतिशत विद्यार्थी स्कूलो में उपस्थित हो और परीक्षाओं में सम्मिलित होकर अच्छे परिणामो की सूचियों में विदिशा जिला सम्मिलित हो सकें।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image