दमोह में चोर साथी के साथ हथकड़ी सहित सागर नाका पुलिस चौकी से फरार
दमोह,दमोह में देहात थाना के सागर नाका पुलिस चौकी में चोरी के आरोप में संदेह पर पकड़े पांच आरोपितों में से एक हथकड़ी सहित फरार हो गया, जबकि एक अन्य आरोपित बिना हथकड़ी के उसके साथ भाग गया। पुलिस अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर पा रही है। क्षेत्र में भी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस संदेही चोरों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। में देहात थाना के सागर नाका पुलिस चौकी में चोरी के आरोप में संदेह पर पकड़े पांच आरोपितों में से एक हथकड़ी सहित फरार हो गया, जबकि एक अन्य आरोपित बिना हथकड़ी के उसके साथ भाग गया। पुलिस अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर पा रही है। क्षेत्र में भी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस संदेही चोरों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
खोजने का प्रयास किया लेकिन पुलिस हाथ मलती रह गई
रात्रि संदेही चोर नीरज हथकड़ी सहित पुलिस की ही उपस्थिति में अपने एक अन्य साथी शंकर के साथ फरार हो गया और पुलिस हाथ मलती रह गई। इसके उपरांत पुलिस ने उन्हें खोजने के काफी प्रयास किए गए लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाई।
पुलिस अधीक्षक बोले- शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी
संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के होने के बाद भी अभी तक इस मामले में सागर नाका चौकी प्रभारी सहित अन्य के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि इन्हें संदेही के तौर पर पकड़ा गया था अब इस मामले में शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।