देश-विदेश

इंदौर के एमवाय अस्पताल से डॉक्टर हुआ गायब, हॉस्टल में मिले लेटर में सीनियर महिला डॉक्टर पर लगाया आरोप

इंदौर, के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. हेमंत गिरवाल शुक्रवार दोपहर अचानक गायब हो गए। छात्र ने कॉलेज के नाम एक लेटर लिखा था, जिसमें उसने कहा है कि सीनियर महिला डॉक्टर ने उस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। लेटर मिलने पर कॉलेज में हड़कंप मच गया और छात्र की खोज शुरू की गई। छात्र का मोबाइल बंद था, जिससे संपर्क नहीं हो सका। रात करीब दस बजे विभागाध्यक्ष और एमवायएच अस्पताल के अधीक्षक ने स्थिति का जायजा लिया और जूनियर डॉक्टरों ने संयोगितागंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

 

मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहते थे डॉ. हेमंत

 

आवेदनकर्ता डॉ. सागर अगाल ने पुलिस को बताया कि मेरा जूनियर डॉ. हेमंत पिता गंगाराम गिरवाल (40) पीजी प्रथम वर्ष का छात्र है। यह मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रहता है। 13 सितंबर को डॉ. हेमंत की ड्यूटी नई ओपीडी में लगाई थी, जो सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक की। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह ओपीडी से चला गया।

मोबाइल बंद मिला

 

उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद डॉक्टर के स्वजन दीपक से मोबाइल पर संपर्क किया और हॉस्टल में उसके बारे में पता लगाने को भेजा। वहां डॉ. हेमंत नहीं मिला लेकिन उसके कमरे में एक पत्र मिला। इसके आधार पर हॉस्टल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तलाश शुरू हुई। थोड़ी देर बाद डॉ. हेमंत की पत्नी डॉ. मधुबाला चौहान से फोन पर संपर्क किया और उनके बारे में सारी जानकारी दी।

Leave Your Comment

Click to reload image