देश-विदेश

'उन्हें शर्म आनी चाहिए', तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले जगन रेड्डी- नायडू के झूठ से प्रभावित हुई प्रसाद की पवित्रता

अमरावती तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू पर जमकर हमला बोला। जगन रेड्डी ने नायडू पर सरासर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए शर्म आनी चाहिए।

जगन मोहन रेड्डी ने मामले पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रकाश डाला, जिसमें कहा गया कि उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और राजनीतिक नाटक के लिए धार्मिक मामलों का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

  1. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच स्वतंत्र एसआईटी से कराने का दिया निर्देश।
  2. जगन रेड्डी ने नायडू पर पूरे मामले को लेकर सरासर झूठ फैलाने का लगाया आरोप।

Leave Your Comment

Click to reload image