देश-विदेश

Ratan Tata News: रतन टाटा के अंतिम संस्कार में सरकार की तरफ से जाएंगे अमित शाह, पीएम मोदी ने की थी भाई से बात

नई दिल्ली: भारत के कोहिनूर और अनमोल रत्न रतन टाटा हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुख की इस घड़ी में रतन टाटा के भाई नोएल से फोन पर बात की और एक्स पोस्ट की मदद से श्रद्धांजलि भी दी। अब सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रतन टटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। पीएम मोदी आज ही दो दिन के दौरे पर लाओस निकल गए हैं।

सरकार की ओर से अमित शाह होंगे शामिल
केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। अब सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रतन टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके शव को मुंबई में NCPA में रखा जाएगा। पुलिस ने लोगों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

अमित शाह ने कहा था- वह हमारे दिलों में जीवित रहेंगे

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जाने-माने उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी, रतन टाटा के देहांत से गहरा दुख हुआ है। शाह ने कहा कि रतन टाटा ने अपना जीवन निस्वार्थ भाव से हमारे देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया था। हर बार जब मैं उनसे मिला, तो भारत और इसके लोगों के भलाई के प्रति उनका उत्साह और प्रतिबद्धता मुझे चकित कर देती थी। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को खिलने में मदद की। यह समय समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे भारत देश से दूर नहीं ले जा सकता। वह हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। मेरी संवेदना टाटा ग्रुप और उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ है।

दो दिन पहले ही बताया था सब ठीक है
दूरदर्शी कारोबारी नेता के रूप में जाने जाने वाले भारतीय समूह टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने टाटा के निधन की पुष्टि की और एक बयान में उन्हें अपना 'मित्र, गुरु और मार्गदर्शक' बताया। उन्होंने मृत्यु का कारण नहीं बताया। टाटा को इस सप्ताह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह रहते थे। अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद, टाटा ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी बीमारियों के लिए जांच करवा रहे हैं।महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को राज्य में शोक दिवस घोषित किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image