देश-विदेश

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, दो महिलाओं की मौत

भुवनेश्वर. गंजाम जिले के सुरला रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पार्वती गौड़ा और झुनु गौड़ा के रूप में हुई है, जो पचिका सहायिका महासंघ की सदस्य थीं. वे भुवनेश्वर में महासंघ की रैली में शामिल होने जा रही थीं.

पार्वती और झुनु, दोनों जगन्नाथपुर गांव की निवासी थीं और स्थानीय स्कूल में रसोई सहायिका के रूप में काम करती थीं. रविवार सुबह उन्होंने पलासा-कटक डेमू ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अफरा-तफरी में दोनों गिर गईं. एक महिला ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी, जबकि दूसरी उसे बचाने की कोशिश में गिर गई. दुर्भाग्यवश, ट्रेन से कटकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है.

Leave Your Comment

Click to reload image