देश-विदेश

दिल्ली चुनाव मतदान का आ गया फाइनल आंकड़ा, मुस्तफाबाद में सबसे अधिक तो इस सीट पर हुई सबसे कम वोटिंग, केजरीवाल की सीट समेत सभी 70 सीटों का जानें हाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान बुधवार (5 फरवरी) को संपन्न हो गया। इसी के साथ ही देर रात चुनाव आयोग (Election Commission) ने सभी 70 सीटों के वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है। रात करीब 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 60.26 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि निर्वाचन आयोग के मुताबिक ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।  

चुनाव आयोग के मुताबिक सबसे अधिक वोटिंग मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर हुआ है। मुस्तफाबाद में 69 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि सबसे करोल बाग सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है। करोल बाग सीट पर सिर्फ 47.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वहीं बात करें पिछले चुनाव की तो 2020 विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 फीसदी वोटिंग हुई थी जो कि 2015 के मुकाबले चार फीसदी कम थी। दिल्ली में बीते तीन चुनाव से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी चुनाव जीत रही है। 2020 चुनाव में आप ने 62 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 8 सीट हासिल की थी जबकि कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई थी।

मतदान के बाद निर्वाचन आयोग का खास संदेश

उधर, दिल्ली में मतदान संपन्न होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बयान जारी किया है, जिसमें मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा, ”दिल्ली विधानसभा चुनाव में भागीदारी करने के लिए हम हमारे सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताते हैं। आपकी प्रतिबद्धता प्रेरित करने वाली है। चुनाव अधिकारी, सुरक्षाकर्मियों, वॉलिटियर और हमारी टीम का विशेष आभार जिनके प्रयास से सरल और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो पाए।

दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान का आंकड़ा (प्रतिशत में)

हरि नगर – 60.74

जनकपुरी – 61.50

मादीपुर – 63.00

मोतीनगर – 58.77

नांगलोई जाट – 59.02

राजौरी गार्डन- 63.00

तिलक नगर- 60.05

बिजवासन – 61.13

द्वारका – 61.96

मटियाला- 60.37

सदर बाजार- 60.40

तीमारपुर- 55.90

नजफगढ़ – 64.00

पालम – 62.41

उत्तम नगर- 61.50

विकासपुरी- 58.50

बदरपुर – 56.88

जंगपुरा – 57.42

कालकाजी – 54.59

कस्तुरबा नगर – 54.10

ओखला – 54.90

बाबरपुर – 65.99

रोहतास नगर – 65.10

सीमापुरी – 65.27

शाहदरा – 62.58

विश्वासन नगर – 60.50

घोंडा – 61.03

गोकलपुर – 68.29

करावल नगर 62.44

मुस्तफाबाद – 69.00

सीलमपुर- 68.41

आदर्श नगर- 56.55

बादली – 62.53

बवाना – 59.42

मॉडल टाउन – 53.40

नरेला – 61.50

रोहिणी- 62.15

शकुर बस्ती- 6356

वजीरपुर- 55.65

दिल्ली कैंट – 59.30

ग्रेटर कैलाश – 54.50

नई दिल्ली – 54.27

पटेल नगर – 58.07

आरके पुरम – 54.00

राजेंद्र नगर- 61.25

गांधीनगर – 61.01

कोंडली – 62.90

कृष्णा नगर – 64.00

लक्ष्मी नगर – 60.50

पटपड़गंज – 57.74

त्रिलोकपुरी- 6512

बल्लीमारन – 59.56

बुराड़ी – 59.48

चांदनी चौक – 55.96

करोल बाग – 47.40

मटिया महल – 65.10

किराड़ी – 60.19

मंगोलपुरी – 61.48

मुंडका -60.30

रिठाला – 57.88

शालीमार बाग- 58.28

सुल्तानपुर माजरा- 60.25

त्रिनगर- 62.21

अंबेडकर नगर – 59.47

छतरपुर – 60.53

देवली- 59.57

मालवीय नगर – 52.07

मेहरौली – 53.04

संगम विहार- 60.80

तुगलकाबाद- 55.80

किस जिले में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

 एग्जिट पोल में बीजेपी के आने की संभावना

बता दें कि 70 सीटों पर बुधवार शाम (5 फरवरी) को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल (Delhi Election Exit Poll) आए। इसमें से 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

फलोदी सट्टा बाजार ने भी भाजपा के आने की भविष्य़वाणी की

वहीं विभिन्न एजेंसियों के दिल्ली एग्जिट पोल (Delhi Exit Poll) के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव पर अपनी भविष्यवाणी की है। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में वापसी कर सकती है। फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 70 में से 34 विधानसभा सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी के पाले में 36 से 34 सीटें आ सकती हैं। अगर आप 34 सीटें जीतती है तो उसके हाथ से दिल्ली की सत्ता जा सकती है। हालांकि, पहले सट्टा बाजार ने आप के लिए 40 सीटों पर जीत की भविष्यवाणी की थी।

Leave Your Comment

Click to reload image