देश-विदेश

बदलेगा दिल्ली-UP के मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

नई दिल्ली। देश में इन दिनों अलग-अलग इलाकों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश, कहीं घना कोहरा, कहीं बर्फबारी तो कहीं पर मौसम गर्म महसूस हो रहा है। दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में तेज धूप निकलने के कारण दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है।

इसके साथ ही ठंड का प्रभाव भी कम होता जा रहा। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम जल्द ही बदल सकता है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी और मैदानी इलाकों में एंटर करने वाला है। जिसके असर से कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी।

इन जगहों पर होगी बारिश

फिलहाल नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

इस हफ्ते इन राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी इस हफ्ते बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

राजधानी में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 18 फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं और सुबह हल्का कोहरा भी रह सकता है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। साथ ही 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में 18 फरवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। 18 और 19 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसमें जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग शामिल हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। बिहार के बक्सर में सबसे ज्यादा 28।9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बांका सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 8।8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी जिसके बाद कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image