देश-विदेश

जिला भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह

बालाघाट।   होली का पावन पर्व आपके जीवन में रंग-बिरगी खुशियां लेकर आये ऐसी असीम शुभकामनाएं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने जिले वासियों को प्रेषित की हैं। उन्होंने बताया कि, पं दीनदयाल उपाध्याय परिसर, जिला भाजपा कार्यालय बालाघाट प्रांगढ में जिला भाजपा के सौजन्य से आज यानि 18 मार्च को अपराह्न 3 बजे होली पंचमी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने सामाजिक जनों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्साकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों से अपनी गरिमामय उपस्थिति का आग्रह किया है। जहां फूल - चंदन होली से एक-दूसरे का स्वागत, वंदन, अभिनंदन किया जाएंगा। ताकि अपनों के संग होली का रंग प्रेम, स्नेह, उमंग का उत्साहवर्धन ज़िले के समग्र विकास और जनकल्याण में अपनी अनूठी छटा बिखेरें।

Leave Your Comment

Click to reload image