CBI घर से चली गई है... रेड के बाद भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- कंटेंट तैयार हो रहा
रायपुर: सीबीआई 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले के सिलसिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की। सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे।
भूपेश बघेल के एक्स हैंडल पर लिखा गया है कि CBI घर से चली गई है। प्रधानमंत्री का आगामी 30 तारीख को छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है। इसलिए इन रेड के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का कंटेंट तैयार किया जा रहा है।