IND vs ENG: रोहित शर्मा ने आखिर किस खिलाड़ी के बल्ले से 'लॉर्ड्स' पर जमाया शतक? दोस्ती का है गहरा कनेक्शन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने करियर का 34वां शतक जमाया। हिटमैन ने अपने खास दोस्त के बल्ले से लॉर्ड्स में शतक जड़ा।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे व अंतिम वनडे में अपने करियर का 34वां शतक जमाया। 'हिटमैन' ने इस शतक के दम पर रिकॉर्ड्स बुक में अपनी अलग जगह बनाई। हालांकि, क्रिकेट फैंस को यह जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा ने एक अन्य भारतीय क्रिकेटर के बल्ले से यह शतक जड़ा। जी हां, रोहित शर्मा ने अपने दोस्त शार्दुल ठाकुर के बल्ले से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक जमाया। कैमरे में एक बार दिखाया भी गया कि रोहित जो बल्ला उपयोग कर रहे हैं, उसमें सबसे नीचे शार्दुल ठाकुर का नाम लिखा हुआ है। कमेंट्री बॉक्स में मौजूद शार्दुल ने इस बात की पुष्टि भी की।
बता दें कि भारतीय टीम लॉर्ड्स में 388 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 17 चौके और पांच छक्के की मदद से 138 रन बनाए और भारत को मैच में बनाए रखा। हालांकि, टीम इंडिया 27 रन से मैच गंवा बैठी और सीरीज भी 1-2 के अंतर से हार गई।आलोचकों को करारा जवाब