खेल

भारतीय टीम को मिला कैप्‍टन कूल का साथ, दारा सिंह के आने से घबराया पाकिस्‍तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पारा हाई। ऐसे में भारतीय टीम को कैप्‍टन कूल का साथ मिला है। इतना ही नहीं दारा सिंह के आने से पाकिस्‍तान टीम घबरा गई है।

भारत और पाकिस्‍तान के मैच को महेंद्र सिंह धोनी और गदर के दारा सिंह सनी देओल एक साथ देख रहे हैं। दोनों ही स्‍टार की मैच देखने की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दोनों ही किसी इवेंट के दौरान साथ बैठकर भारत-पाकिस्‍तान मैच का लुत्‍फ उठा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। अब 12 साल बाद भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image