मनोरंजन
69 साल की उम्र में Anupam Kher का छलका दर्द, खलती है अपने बच्चे की कमी, सौतेले बेटे सिकंदर को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली। सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसको लेकर वह चर्चा में आ गए हैं। इमरजेंसी एक्टर ने सालों बाद दर्द बयां कि है कि उन्हें अपने बच्चे की कमी खलती है।
अनुपम खेर अपनी जिंदगी में दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली शादी मधुमालती कपूर से साल 1979 में हुई थी जो एक साल में ही खत्म हो गई है। साल 1985 में उन्होंने एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) से शादी की थी, जिनकी पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी। गौतम से किरण के एक बेटा सिकंदर खेर है।
खुद के बच्चे न होने पर छलका दर्द
अनुपम खेर को दोनों ही पत्नियों से ही खुद का कोई बच्चा नहीं है। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया है कि कुछ सालों से उन्हें अपने बच्चे की कमी खलती है। शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में अनुपम ने कहा-
मुझे पहले ऐसा ज्यादा महसूस नहीं होता था, लेकिन मुझे लगता है कि पिछले सात-आठ सालों से ऐसा फील होता है। ऐसा नहीं है कि मैं सिकंदर के साथ खुश नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि एक बच्चे को बड़ा होते देखना खुशी की बात है। बॉन्डिंग देखना खुशी की बात है। यह ईमानदारी से दिया गया जवाब है। मैं इसका जवाब देने से बच सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। यह मेरी जिंदगी की कोई ट्रेजेडी नहीं है। मुझे कभी-कभी लगता है कि यह एक अच्छी बात होती।
किरण और सिकंदर हो गए हैं बिजी
कुछ कुछ होता है एक्टर का कहना है कि उन्हें पहले कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ था लेकिन जब से किरण और सिकंदर बिजी हुए हैं, तब से उन्हें खुद के बच्चे की कमी ज्यादा खलने लगी है। 50-55 साल की उम्र के बाद उन्हें खालीपन महसूस होने लगा। वह जब भी अपने दोस्तों के बच्चे को देखते हैं तो उन्हें कमी खलती है। अनुपम बच्चों के लिए एक ऑर्गनाइजेशन अनुपम खेर फाउंडेशन भी चलाते हैं।
अनुपम खेर की अपकमिंग मूवी
बात करें अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म की तो वह कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन CBFC से मंजूरी न मिलने पर इसे टाल दिया गया था। हालांकि, अब फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया है। जल्द ही रिलीज डेट की अनाउंसमेंट होगी।
सोनी सब के ‘बादल पे पांव हैं’ में अपने किरदार के बारे में अमनदीप सिद्धू ने कहा, बानी का कभी हार न मानने वाला रवैया मुझे बहुत पसंद
मुंबई, अक्टूबर, 2024: सोनी सब का 'बादल पे पांव हैं' बानी (अमनदीप सिद्धू) की यात्रा पर आधारित है, जो एक महत्वाकांक्षी युवती है और अपने परिवार के जीवन को बेहतर बनाने का सपना देखती है। अब रजत खन्ना (आकाश आहूजा) से विवाहित बानी अपने दोनों परिवारों को बेहतर जीवन की ओर ले जाने की आकांक्षा रखती है। मौजूदा कहानी में बानी और रजत की शादीशुदा ज़िंदगी में आखिरकार कुछ तेज़ी आई है क्योंकि दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार कर चुके हैं। हालाँकि, उनकी खुशी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाती और रजत पर झूठा आरोप लगाया जाता है। उसे जेल भेज दिया जाता है।
'उसकी शादी हो चुकी है...' Abhishek Bachchan के सामने निम्रत ने बताया कौन था उनका 'स्कूल लव', चौंक गए थे एक्टर
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से एश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि कपल काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहा है और तलाक लेने वाला है। अब इस लव स्टोरी में एक तीसरे शख्स की एंट्री हो गई है।
सोशल मीडिया पर ये ट्रोलिंग चल रही है निम्रत कौर की वजह से अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को छोड़ दिया। अभिषेक के साथ नाम आने की वजह से लोग निम्रत कौर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब इस बीच निम्रत और अभिषेक का सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें निम्रत अपने 'स्कूल लव' के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
कौन है निम्रत के बचपन का प्यार
साल 2022 में फिल्म दसवीं में ये स्टार्स साथ नजर आए थे और ये इंटरव्यू भी उसी समय का है। सिद्धार्थ कनन निम्रत से उनके बचपन के प्यार के बारे में पूछते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन उन्होंने अतीत का एक अनसुना किस्सा सुनाती हैं। 'स्कूल लव' के बारे में बात करते हुए निम्रत पहले तो जवाब देने में झिझकती फिर कहती हैं,'मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, क्योंकि वो लड़का अब शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अगर मैं कहूंगी तो ये सही नहीं होगा।'
अभिषेक ने ली निम्रत की चुटकी
निम्रत बिना उसका नाम सामने लाए उसकी क्वालीटीज बताते हुए कहती हैं,'वो बहुत पढ़ाकू था। थोड़ा शर्मिला था। बहुत प्यारा था,लेकिन थोड़ा बुरा लड़का भी था। वह केमिस्ट्री वर्क में मेरी मदद करता था।'इस पर अभिषेक बच्चन ने तुरंत बातचीत में कूदते हुए चुटकी लेकर कहा, 'वो आपके टीचर थे?'
अभिषेक की बात सुनकर निमरत हंसने लगीं और कहा, 'नहीं, नहीं, वो मेरे टीचर नहीं थे। उन्होंने बस केमिस्ट्री वर्क में मेरी मदद की थी।
निम्रत कौर द लंचबॉक्स में नजर आई थीं जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा भी मिली थी। इसके बाद वह होमलैंड और वेवार्ड पाइंस जैसी लोकप्रिय अमेरिकी सीरीज में भी दिखाई दीं। एयरलिफ्ट और दसवीं में उनकी भूमिकाओं ने बॉलीवुड में उनकी जगह को और मजबूत कर दिया।
विक्की-विद्या के आगे निकला 'जिगरा' का दम, दूसरे सोमवार झोली में आए केवल इतने रुपये
नई दिल्ली। वर्सटाइल एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने कॉमेडी और सीरियस रोल्स में भी अपना दमखम साबित किया है। इन दिनों वह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। राजकुमार राव की ये फिल्म पहले दिन से ठीकठाक कमाई के साथ आगे बढ़ रही है।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'जिगरा' के साथ रिलीज किया गया है। रिलीज के दूसरे सोमवार दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन कर डाला, इसकी रिपोर्ट आ गई है।
दूसरे सोमवार किया इतना कलेक्शन
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। राजकुमार राव की पंचलाइन्स ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। वहीं, मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने अपनी अदाओं से ग्लैमर का मखमली तड़का लगाया है। लंबे समय बाद उन्हें स्क्रीन पर देखने की फैंस में खुशी है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने पहले हफ्ते में 27 करोड़ तक की कमाई कर डाली थी।
फिल्म की रिलीज के दूसरे शुक्रवार से अब तक की कमाई की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इसने 1.4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद रिलीज के दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन 2.25 करोड़, दसवें दिन 2.6 करोड़ और ग्यारवें दिन यानी रिलीज के दूसरे सोमवार को 1.10 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 34.35 करोड़ हो गया है।
'जिगरा' नहीं पकड़ पा रही रफ्तार
विक्की-विद्या फिल्म के मुकाबले अगर आलिया भट्ट की जिगरा की कमाई देखें, तो पहले दिन से यह मूवी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 'जिगरा' टिकट विंडो पर 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। अभी तक करोड़ों में कमा रही यह फिल्म अब कमाई के मामले में लाखों में सिमट कर रह गई है। रिलीज के दूसरे सोमवार 'जिगरा' के हिस्से केवल 60 लाख आया है।
इन फिल्मों से आगे है टक्कर
'विक्की विद्या...' फिल्म के पास ज्यादा से ज्यादा कमाई करने का दिवाली तक का टाइम है। 1 नवंबर को सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 रिलीज हो रही हैं। ऐसे में इन फिल्मों से राजकुमार राव की इस मूवी को जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है।
जन्मदिन से पहले Prabhas के फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, Raja Saab के लुक ने उड़ाए फैंस के होश
नई दिल्ली। आने वाले 23 अक्टूबर को प्रभास अपना 44वीं जन्मदिन मनाएंगे। अब एक्टर के बर्थडे से पहले मेकर्स ने उनके फैंस को एक सरप्राइज दिया। प्रभास की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म राजा साब का पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये पोस्टर शेयर किया गया है।
पोस्टर में दिखा प्रभास का स्वैग
पोस्टर में प्रभास को नीले और पीले रंग की चेक शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। इसके अंदर उन्होंने ऑलिव कलर की एक टी शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक ट्राउजर, मैचिंग शूज और डार्क ब्राउन शेड्स के साथ कैरी किया। पोस्ट को कैप्शन दिया गया,"स्वैग मैक्स में बदल गया और अब...आपका जश्न स्टाइल में मनाया जाएगा। 23 अक्टूबर को एक रॉयल ट्रीट का इंतजार है। इसके साथ कई सारे इमोजी बनाए गए।"
फैंस ने दिखाई एक्साइटमेंट
इसके बाद एक फैन ने कमेंट किया, स्वैग और इसके साथ उसने फायर वाला इमोजी बनाया। दूसरे ने लिखा - स्टाइलिश डार्लिंग। तीसरे ने लिखा- थैंक्स डार्लिंग। चौथे ने कमेंट किया- हाल का सबसे बेस्ट लुक।
कौन-कौन से एक्टर्स आएंगे नजर
राजा साब मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित इस फिल्म में थमन ने संगीत दिया है। फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, संजय दत्त, अनुपम खेर, मुरली शर्मा, जिशु सेनगुप्ता, योगी बाबू और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। राजा साब तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।
प्रभास के आने वाले अन्य प्रोजेक्ट्स
इसके अलावा प्रभास को बहुत जल्द सालार:पार्ट 2 में शौर्यंगा पर्वम में देवा के रूप में देखा जाएगा। वह विष्णु मांचू-अभिनीत कन्नप्पा में एक कैमियो निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में भी अभिनय करेंगे। इस फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। प्रभास नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में भी नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।
'बहरूपिया है ये आदमी...' Vicky Kaushal के करवाचौथ के लुक को देखकर चौंके फैंस, कटरीना लगीं सेम
नई दिल्ली। इस बार का करवाचौथ कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए स्पेशल रहा। इस साल न्यूली मैरिड कपल्स के लिए ये उनका पहला करवाचौथ था। तो वहीं कुछ ने परिवार और फैमिली के साथ। लेकिन एक सेलेब्स जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थे पॉवर कपल विक्की और कटरीना।
कटरीना हर बार परिवार के साथ करवाचौथ मनाने के बाद स्पेशल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्रेडिशनल इंडियन वियर पहने लाल साड़ी में कटरीना काफी ज्यादा खूबसूरत लगीं जबकि विक्की व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने नजर आए। इन फोटोज में फैंस ने एक अलग ही बात नोटिस की और वो थे विक्की कौशल।
कटरीना ने मनाया तीसरा करवाचौथ
कटरीना ने विक्की कौशल से साल 2021 में शादी की थी। कटरीना एक विदेशा ने विक्की से शादी के बाद वो हर साल करवाचौथ का त्योहार मनाती हैं और भारतीय रीति-रिवाजों को अच्छे से फॉलो करती हैं। इस साल उनका तीसरा करवाचौथ था।
हर तस्वीर में अलग-अलग नजर आए विक्की
अब फैंस पिछले अन्य दो करवाचौथ से विक्की के लुक को कंपेयर कर रहे हैं। दरअसल इस बार विक्की के चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूंछ थी जोकि शायद उनकी किसी अपकमिंग फिल्म का लुक है। पहले करवाचौथ पर विक्की क्लीन शेव लुक में नजर आए। दूसरे में उन्होंने लंबे बाल और घनी दाढ़ी रखी थी।
फैंस ने किए फनी कमेंट्स
अब एक सोशल मीडिया यूजर ने तीनों करवाचौथ से विक्की-कटरीना की फोटोज शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- विक्की कौशल जैसे एक्टर के साथ कटरनीना कैफ की लाइफ, हर साल नया वर्जन। इसके बाद अन्य लोगों ने भी इस पर ध्यान दिया और पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स करने लगे।
कई फैंस ने कहा कि विक्की हर करवाचौथ पर बदल जाते है लेकिन कटरीना सेम ही रहती हैं। एक ने लिखा- 'अब तो लंबा टाइम हो गया, शिकायत भी नहीं कर सकते।' एक अन्य यूजर ने विक्की के लिए लिखा- 'बहरूपिया है ये आदमी।'
विक्की कौशल आने वाले समय में फिल्म छावा में नजर आएंगे। फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।
Pushpa 2 में हुई Shraddha Kapoor की एंट्री, अल्लू अर्जुन की फिल्म में निभाएंगी ये मुख्य किरदार?
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के करियर की बेस्ट मूवी में से एक 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa) के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले पुष्पा 2 इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'स्त्री 2' से क्लैश और अन्य कारणों को देखते हुए यह मूवी अब दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'पुष्पा 2' को लेकर है चर्चा
'पुष्पा 2' के एक-एक अपडेट ने लोगों में फिल्म से जुड़ी एक्साइटमेंट को बढ़ावा दिया है। एक बार फिर अल्लू अर्जुन लाल चंदन की तस्करी करते हुए पुलिस और अपने कॉम्पटीटर्स पर भारी पड़ते नजर आएंगे। जहां पिछली फिल्म में 'पुष्पाराज' की इस बिजनेस के जरिये ग्रोथ देखी गई थी, वहीं, 'पुष्पा 2' में उन्हें एक राजा की तरह राज करते देखा जाएगा।
'पुष्पा 2' में श्रद्धा कपूर?
'पुष्पा 2' की स्टार कास्ट की बात करें, तो इसमें सितारे वही हैं। हालांकि, कुछ एक नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं । पिछले पार्ट में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने 'ऊ अंटावा' गाने पर अल्लू अर्जुन संग जबरदस्त डांस किया था। वहीं, खबर है कि इस बार उनकी जगह श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) नजर आ सकती हैं।
खबरों के अनुसार, पुष्पा 2 में आइटम डांस के लिए कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया। आखिरकार मेकर्स की खोज श्रद्धा कपूर पर आकर रुकी। वह सुकुमार निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक स्पेशल आइटम डांस नंबर में नजर आएंगी। अगर ऐसा होता है, तो साउथ और नॉर्थ के इन दो बड़े सितारों को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
रिलीज हो चुके हैं दो गाने
पुष्पा 2 फिल्म से रश्मिका मंदाना-अल्लू अर्जुन स्टारर 'कपल सॉन्ग' रिलीज हो चुका है। इसके पहले मेकर्स ने 'पुष्पा पुष्पा' गाने को रिलीज किया था, जो अल्लू अर्जुन का सोलो सॉन्ग है।
'छावा' से क्लैश करेगी 'पुष्पा: द रूल'
'पुष्पा 2' को माइथ्री मूवी मेकर्स के प्रोडक्शन हाउस के तहत रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'छावा' से क्लैश करेगी। दोनों ही फिल्में 6 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। ऐसे में कौन किस पर भारी पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
Amitabh Bachchan के घर के बाहर आई 'मंजुलिका', चेहरे पर काला रंग पोतकर जलसा में दिखाए तेवर, हैरान हुए फैंस
नई दिल्ली। सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से रुबरू होते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं। हर संडे उनके बंगले जलसा के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। इस रविवार भी बिग बी अपने फैंस से मिले, लेकिन यहां उनसे ज्यादा लोगों की नजर एक महिला पर पड़ी, जो कुछ अलग ही ढंग से तैयार होकर बिग बी को देखने आई थीं।
जलसा के बाहर आई 'मंजुलिका'
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन को कोरी नजरों से देखने के लिए हर रविवार फैंस उनके घर के बाहर टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। बिग बी भी अपने फैंस को निराश न करते हुए उन्हें हर रविवार अपने दर्शन जरूर देते हैं। हर संडे की तरह वह संडे भी जलसा के बाहर आए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, इस बार बिग बी की लाइमलाइट एक महिला ने चुरा ली, जिसे देख लोगों को 'मंजुलिका' की याद आ गई।
अजीब तरह के मेकअप में आईं नजर
अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भीड़ में चेहरे पर काला रंग पोते एक महिला नजर आई। इस महिला ने अपना पूरा चेहरा काले रंग से पोता हुआ है। मांग में सिंदूर, बड़ा सा टीका और आंखों के ऊपर लाल रंग से ही भरी हुई आईशेडो लगाए यह महिला अतरंगी अंदाज में बिग बी से मिलने आईं। इनके एक हाथ में प्लास्टर, तो दूसरे में आरी है। वहीं, चेहरे के हावभाव गुस्से से भरे हुए नजर आ रहे हैं, जैसे वह किसी बात की नाराजगी जाहिर करने आई हों।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला के पीछे खड़ी भीड़ उन्हें घूरे जा रही है। वहीं, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी।
सिर के बाल भी आए चर्चा में
मेकअप के साथ-साथ इस महिला के सिर के बाल भी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने विग लगाया हुआ है। ये महिला अपनी जीभ बाहर निकाले गुस्से से घूरती नजर आ रही है। लोगों के बीच यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में एक्शन का डबल डोज, करुणा पांडे निभा रही हैं रोमांचक दोहरी भूमिका
मुंबई, अक्टूबर, 2024: सोनी सब का 'पुष्पा इम्पॉसिबल' पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। वह एक दृढ़ महिला है जो जीवन की चुनौतियों का आशावाद के साथ सामना करती है। आगामी एपिसोड में कहानी में एक रोमांचक मोड़ आता है, जब पुष्पा की हमशक्ल, बसंती, बापोदरा चॉल में नाटकीय ढंग से प्रवेश करती है।
Vettaiyan Worldwide Collection Day 11: 'वेट्टैयन' के आगे नहीं चला किसी का सिक्का, दुनियाभर में छाप डाले इतने नोट
नई दिल्ली। Vettaiyan Worldwide Collection: दक्षिण राज्य से आई 'वेट्टैयन' अपने अनोखे एक्शन और मसालेदार कंटेंट के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर चुकी है।
रजनीकांत, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), राणा दग्गुबाती और फहद फासिल (Fahadh Faasil) स्टारर यह मूवी घटती कमाई के बावजूद अपनी मजबूती साबित किए हुई है। यह तब है, जब साउथ से एक और बड़ी फिल्म 'देवरा' ने भी टिकट विंडो पर दस्तक दी है। एक रफ्तार से आगे बढ़ रही इस फिल्म ने कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
'वेट्टैयन' ने दुनियाभर में जमाई धाक
रजनीकांत की 'वेट्टैयन' भ्रष्टाचार को दिखाती अनोखी फिल्म है। इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए हैं। वेट्टैयन मूवी की अनोखी बात यह है कि 33 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक फ्रेम में नजर आए हैं।फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकारों को एक साथ देखना हर फैन के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
'वेट्टैयन' ने ग्लोबल लेवल पर 77.90 करोड़ से ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। इसके बावजूद यह मूवी विश्वभर में 350 करोड़ से ज्यादा कमा पाने में कामयाब साबित हुई है।
डे वाइज 'वेट्टैयन' का कलेक्शन
डे 1 77.90 करोड़
डे 2 45.26 करोड़
डे 3 47.87 करोड़
डे 4 41.32 करोड़
डे 5 27.80 करोड़
डे 6 24.16 करोड़
डे 7 20.58 करोड़
डे 8 17.23 करोड़
डे 9 16.04 करोड़
डे 10 21.65 करोड़
डे 11 26.47 करोड़
टोटल 366.28 करोड़
टीम ने सेलिब्रेट की फिल्म की सक्सेस
हाल ही में 'वेट्टैयन' की टीम ने फिल्म को मिली सक्सेस को लोगों के बीच जाकर सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक इवेंट में लोगों को खाना खिलाया। हालांकि, इस दौरान अमिताभ बच्चन और रजनीकांत नजर नहीं आए।
दूसरी फिल्मों को दी मात
'वेट्टैयन' उन फिल्मों के मुकाबले अच्छा कर रही है, जो इसके आसपास ही रिलीज हुई हैं। इनमें 'देवरा', 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' शामिल है।
Isha Ambani को मिला 'आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड', इवेंट में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री लेकर लूटी लाइमलाइट
नई दिल्ली। ईशा अंबानी बिजनेस के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट में भी किसी से कम नहीं हैं। अक्सर हाई प्रोफाइल पार्टियों में वह जबरदस्त तरीके से तैयार होकर आती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्टार वाइव्स के साथ ही लोग उनके फैशन सेंस के बारे में बात करना नहीं भूलते। हाल ही में मुंबई में आयोजित हार्पर बाजार वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 में उन्हें प्रतिष्ठित आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह इवेंट फिल्म, टेलीविजन, कला, संस्कृति और साहित्य की दुनिया की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए रखा गया था। इस ग्रैंड इवेंट में ईशा अंबानी के अलावा शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी नजर आईं। साथ ही अन्नया पांडे और कृति सेनन जैसे सितारों ने भी शिरकत की।
ईशा के लुक ने लूटी वाहवाही
इस इवेंट में ईशा अंबानी को सम्मानित किया गया। उन्होंने जैसे ही स्टेज पर एंट्री ली, सबकी नजर उनके आउटफिट पर पड़ी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। ईशा ने इस खास मौके पर Schiaparelli की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी, जो काफी अट्रैक्टिव लग रही थी। उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी, जिसमें गोल्डन कलर का टच था।
अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने हल्का हैवी मेकअप और कम से कम ज्वेलरी कैरी की थी। ईशा ने बालों को खुला रखा, जो उन्हें क्लासी और ट्रेंडी लुक दे रहा था। इस स्टाइल स्टेटमेंट से ईशा ने एक बार फिर यह साबित किया कि बी टाउन स्टार्स के बीच भी उनका फैशन किसी से कम नहीं है।
मौजूद रहे ये कलाकार
इस इवेंट में कई सितारे मौजूद रहे, जिसमें से एक 'दो पत्ती' एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) रहीं। एक्टिंग के साथ-साथ वह बिजनेस में भी कदम रख चुकी हैं। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस- ब्लू बटरफ्लाई है, जिसकी 'दो पत्ती' पहली फिल्म है। इस इवेंट में उन्होंने महिलाओं के बिजनेस में अहम जिम्मेदारी निभाने पर बात की। बता दें कि ब्लू बटरफ्लाई से पहले कृति स्किन केयर ब्रांड हायफन को लॉन्च कर चुकी हैं।
रणबीर कपूर-Alia Bhatt से ज्यादा रईस है ये स्टार किड, 1000 करोड़ की कंपनी का है मालिक
नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के बच्चों को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। कभी नेपोटिज्म को लेकर उन्हें निशाना बनाया जाता है, तो कभी फिल्मों में एक्टिंग को लेकर उनकी ट्रोलिंग होती है। इसके अलावा कई ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जो अपने पेरेंट्स की तरह अभिनय की दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं।
आज एक ऐसे सुपरस्टार का जिक्र हम आपसे करने जा रहे हैं, जो एक्टिंग के अलावा बिजनेस की दुनिया में सफल हुए हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि वो न तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हैं, न ही जूनियन एनटीआर हैं और न ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt)। आइए जानते हैं आखिर वो कौन है।
ये रईस स्टार किड कौन?
सबसे रईस स्टार किड्स के बारे में जब भी जिक्र किया जाए तो आपके जहन में न्यूकमर्स के नाम आने लगते हैं। थोड़ा और जोर देने पर आप सैफ अली खान और सलमान खान के बारे में भी सोचने लगेंगे। लेकिन इनमें से वो कोई नहीं है, जिसके बारे में हम जिक्र कर रहे हैं। हिंट देते हुए बता दें कि 2000 दशक की शुरुआत में इस अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और वह एक फेमस एक्टर-डायरेक्टर का बेटा है। उनकी पहली मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। अब थोड़ा और दिमाग दौड़ाइए और गेस करिए वो कौन है।
चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए हम बता दें कि वह सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) हैं। जी हां, ऋतिक की खुद की कंपनी है HRX है, जो बिजनेस की दुनिया में मशहूर है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के आधार पर उनकी इस कंपनी की वैल्यू करीब 1000 करोड़ है।
फिल्मों के अलावा ऋतिक इस कंपनी के थ्रो काफी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रही हैं कि इनकी करेंट नेटवर्थ 3100 करोड़ (370 मिलियन डॉलर) (Hrithik Roshan Net Worth) हो गई है, जोकि अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है।
इस मूवी में दिखेंगे ऋतिक
ऋतिक रोशन की पिछली दो फिल्में विक्रम वेधा और फाइटर बॉक्स ऑफिस पर कुछ प्रभाव नहीं छोड़ पाई हैं। ऐसे में आने वाले समय में उनकी फिल्म वॉर 2 (War 2) से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इस मूवी में ऋतिक के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। ये फिल्म अगले साल के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है।
सिल्क ड्रेस में Palak Tiwari ने गिराई हुस्न की बिजलियां, जबरदस्त कॉन्फिडेंस के कायल हुए फैंस
नई दिल्ली। श्वेता तिवारी की बेटी पलक हॉटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। एक ओर जहां उनकी मां 40 पार की उम्र में भी अपने ग्लैमर से लोगों का दिल जीतती हैं, वहीं, पलक भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को टॉप प्रायरिटी पर रखती हैं। इन दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट लुक और रैम्प वॉक को लेकर चर्चा में हैं।
पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान रैम्प वॉक किया। ऑफ व्हाइट शोल्डर सिल्क ड्रेस में पलक ने अपने लुक से लाइमलाइट बटोरी। उन्होंने जिस अंदाज और कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज पर वॉक किया, उसे देख हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया।
पलक ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर
ऑफ व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में पलक ने अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट किया। इसी के साथ उन्होंने अपनी ज्वेलरी को भी दिखाया। अपने खूबसूरत लुक को उन्होंने डायमंड का नेकलेस सेट पहनकर पूरा किया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ ही उनका रैम्प वॉक का वीडियो भी सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, इस दौरान एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा।
ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं पलक तिवारी
रैम्प वॉक के दौरान पलक तिवारी ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। उन्होंने थाई हाई कट स्लीव्स वाली ड्रेस पहनी थी। ऐसे में उन्होंने जैसे ही स्टेज पर टर्न लिया, वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।
हालांकि, इन सबके बावजूद इसकी शिकंज चेहरे पर न दिखाते हुए पलक ने कॉन्फिडेंस के साथ काम किया। फैंस ने एक्ट्रेस के लुक, वॉक और स्टाइल की दाद दी है।
बता दें कि पलक तिवारी ने सोनानी ज्वेल्स के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरकर सबका ध्यान खींच लिया, जहां उन्होंने ASRA कलेक्शन को दिखाया। इस इवेंट की धूम थी 'धूम धड़ाका वेडिंग', जो भारतीय शादियों की भव्यता और शान से प्रेरित है।
पलक तिवारी की फिल्में
पलक ने सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया है। इसके पहले वह 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' नाम की मूवी भी कर चुकी हैं।
64 साल के करियर में Dharmendra ने इस डायरेक्टर संग की थी मात्र एक फिल्म, दोबारा फिर कभी नहीं किया काम
नई दिल्ली। फूल और पत्थर, शोले (Sholay), अनपढ़ और चुपके चुपके जैसी कई सफल देने वाले कलाकार धर्मेंद्र (Dharmendra) किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं। 60 के दशक में एक्टिंग दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र का करियर काफी सुनहरा रहा है। इस दौरान उन्होंने रमेश सिप्पी और मनमोहन देसाई जैसे हिंदी सिनेमा जगत के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ काम किया।
लेकिन एक डायरेक्टर ऐसा भी रहा, जिसके साथ धर्म पाजी ने मात्र एक ही मूवी की और फिर भविष्य में कभी भी उनके साथ दोबारा कोई फिल्म नहीं की। आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर वो मशहूर निर्देशक कौन था।
इस फेमस निर्देशक के साथ धर्मेंद्र की मात्र एक फिल्म
उस डायरेक्टर का नाम रिवील करने से पहले हम आपको हिंट देते हुए बता दें कि वह दिग्गज अब इस दुनिया में नहीं रहा और आज 21 अक्टूबर को उनकी डेथ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। उनका बेटा फिल्मी दुनिया का एक बड़ा फिल्म निर्माता है। इन सबको जानने के बाद आपने कई अनुमान भी लगा लिए होंगे। चलिए अब हम आपको उस निर्देशक का नाम बताते हैं, जोकि यश चोपड़ा (Yash Chopra) था।
जी यश चोपड़ा के साथ धर्मेंद्र ने बतौर कलाकार अपने 64 साल करियर में सिर्फ और सिर्फ एक फिल्म की थी, जिसका नाम आदमी और इंसान (Aadmi Aur Insaan) था, जिसे साल 1969 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। ये फिल्म उस साल की सबसे सफल 10 मूवीज की सूची में भी शुमार रही।
इसके बाद भी धर्मेंद्र यश चोपड़ा की किसी भी मूवी का दोबारा हिस्सा नहीं बने। वजह क्या थी, इसके बारे में कोई नहीं जानता। कमाल की बात ये है कि शाह रुख खान की डर मूवी के बाद धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी यशराज बैनर तले बनने वाली किसी फिल्म में काम नहीं किया है।
आदमी और इंसान में ये कलाकार भी थे शामिल
यश चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली आदमी और इंसान एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें धर्मेंद्र के अलावा फिरोज खान, एक्ट्रेस शायरा बानो और मुमताज अहम भूमिका में मौजूद रहीं। कमाई के लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और एक हिट फिल्म के तौर पर दर्शकों की पहली पसंद बनी। धर्मेंद्र हर बार की तरह आदमी और इंसान में भी अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी थी।
Naga Chaitanya और Shobhita Dhulipala की शादी की रस्में हुईं शुरू, मूसल से हल्दी पीसते हुए लगीं बेहद खूबसूरत
नई दिल्ली। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के लिए एकदम तैयार हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने अगस्त में ही एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए एकदम तैयार हैं। शोभिता ने सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं।
शोभिता धुलिपाला को दिल देने से पहले नागा चैतन्य एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ शादीशुदा रिश्ते में थे। दोनों ने साल 2017 में शादी रचाई थी, लेकिन चार साल के अंदर ही वे अलग हो गए। 2021 में दोनों ने अपने अलग होने का एलान किया था। अब चैतन्य को दूसरा प्यार मिल गया है और वह शोभिता के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
दुल्हन बनने वाली हैं शोभिता
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी को लेकर चर्चा थी कि वह अगले साल तक शादी कर सकते हैं, लेकिन एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज ने हिंट दिया है कि वह जल्द ही एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। शोभिता धुलिपाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज के साथ शोभिता ने कैप्शन में लिखा, "गोधूमा रयि पसुपु दंचतम। इस तरह यह शुरू होता है।"
प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की झलकियां
गोधूमा रयि पसुपु दंचतम का मतलब प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत होना होता है। इस रस्म में कुछ महिलाएं हल्दी को मूसल से पीसती हैं। फिर हल्दी का इस्तेमाल शादी के दूसरे कामों में किया जाता है। शोभिता भी अपनी फोटोज में भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं।
पहली तस्वीर में शोभिता धुलिपाला हाथ में हल्दी लिए हुए देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में वह मूसल से हल्दी को पीसती दिख रही हैं। इन तस्वीरों और एक्ट्रेस के कैप्शन से साफ है कि उनकी शादी की रस्म शुरू हो गई है।
ट्रेडिशनल लुक में लगीं लाजवाब
तस्वीरों में उन्होंने गोल्डन और ग्रीन बॉर्डर वाली ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज से पेयर किया है। सोने का डबल लेयर्ड नेकलेस, झुमके और हरी चूड़ियों में शोभिता सिंपल और एलिगेंट लग रही हैं। उन्होंने मैसी बालों में गजरा लगाया है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं। फैमिली के साथ मस्ती करते हुए शोभिता की प्री-वेडिंग की फोटोज छा गई हैं।
बिक गया Karan Johar का धर्मा प्रोडक्शन, इस बिजनेस टाइकून ने 1000 करोड़ की डील में खरीदी आधी हिस्सेदारी
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता के तौर पर करण जौहर (Karan Johar) को जाना जाता है। उनकी तरह उनका धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) हाउस काफी लोकप्रिय है। बीते दिनों से इस बैनर की हिस्सेदारी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, जिनमें ये दावा किया जा रहा था कि धर्मा प्रोडक्शन ने अपने 50 प्रतिशत शेयर बेच दिए हैं और उन्हें देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने खरीदा है। हालांकि, ये खबरें महज अफवाह बनकर उड़ गई हैं।
लेकिन अब ये फाइनल हो गया है कि धर्मा प्रोडक्शन ने अपने 50 फीसदी शेयर को बेच दिया है और उसे मुकेश अंबानी नहीं, बल्कि इस दिग्गज बिजनेसमैन ने खरीदा है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं।
धर्मा प्रोडक्शन का आधा मालिक होगा ये बिजनेसमैन
करण जौहर लंबे अरसे से धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कई शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। हाल ही में रिलीज होने वाली आलिया भट्ट स्टारर मूवी जिगरा को इसी प्रोडक्शन के जरिए बनाया गया है। अब इसके शेयर बिकने की खबर सामने आ गई है। दरअसल सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक आदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने धर्मा प्रोडक्शन के आधे शेयर को 1000 करोड़ की डील के तहत खरीद लिया है। ये वही आदार हैं, जिनकी कंपनी के तहत कोविड वैक्सीन का निर्माण हुआ।
फोटो क्रेडिट- एक्स
आदार की टीम की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में इसकी आधाकारिक घोषणा की गई है। जिसमें बताया गया है कि अब वह करण जौहर के साथ-साथ धर्मा प्रोडक्शन और धर्माटिक एंटरटेनमेंट के 50 परसेंट के मालिक होंगे।
इन फिल्मों का हुआ निर्माण
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बतौर निर्माता करण जौहर और उनके पिता यश जौहर ने कई शानदार मूवीज दीं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-
दोस्ताना
दुनिया
मुक्कदर का फैसला
गुमराह
फिल्म कुछ कुछ होता है
कभी खुशी कभी गम
वेक अप सिड
माइ नेम इज खान
अग्निपथ
ये जवानी है दिवानी
लंच बॉक्स
हम्टी शर्मा की दुल्हनियां
राजी
बाहुबली
आर आर आर
ये वो कुछ शानदार चुनिंदा फिल्में हैं, जिन पर धर्मा प्रोडक्शन ने पैसा लगाया और मोटा मुनाफा कमाया।
48 साल पुराना इतिहास
मालूम हो कि करण जौहर के पिता यश जौहर भी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता रहे थे। उन्होंने साल 1976 में धर्मा प्रोडक्शन की स्थापना की थी। विरासत में मिली फिल्ममेकिंग की कला को करण ने भी आगे जारी रखा और इस बैनर तले कई सफल फिल्मों का निर्माण किया।
Karwa Chauth 2024: लाल साड़ी, मंगलसूत्र, सिंदूर...अपने 'चांद' के लिए नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं सोनाक्षी सिन्हा
नई दिल्ली। करवा चौथ के त्योहार को लेकर पूरे देश में एक्साइटमेंट है। सुहागन महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखती हैं, जिसे वह चांद देखने के बाद तोड़ती हैं। मेहंदी लगाकर और सज संवर कर भी महिलाएं इस त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। आम लेडीज की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस में भी करवा चौथ फेस्टिवल का क्रेज देखने को मिलता है।
इस साल कई अभिनेत्रियों का पहला करवा चौथ होगा, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का नाम भी शामिल है। 'डबल एक्सएल' एक्ट्रेस सोनाक्षी ने इस साल 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी। रजिस्टर्ड मैरिज करते हुए कपल ने खुद को एक दूसरे का मिस्टर एंड मिसेज बना लिया। सोनाक्षी ने कई मौकों पर जहीर के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। वहीं, अपने पहले करवा चौथ पर लाल जोड़े में तैयार होकर एक्ट्रेस ने पति के लिए स्वीट पोस्ट शेयर किया है।
बला की खूबसूरत लगीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपना करवा चौथ (Sonakshi Sinha Karwa Chauth Look) रिवील किया है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने सोनाक्षी ने अपना करवा चौथ लुक सबको दिखाया है। इस लुक में उनके माथे पर बिंदी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है।
'लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हूं'
सोनाक्षी सिन्हा का करवा चौथ लुक किसी नई नवेली दुल्हन की तरह लग रहा है। इन तस्वीरों के साथ ही एक्ट्रेस ने पति जहीर इकबाल को त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हूं, आज और हर रोज, हैप्पी करवा चौथ मिस्टर हसबैंड जहीर इकबाल। प्यार की ये निशानी, मेरा @bvlgari मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस, हमारे प्यार की निशानी रहे।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक उनका एक्सक्लुजिव करवा चौथ लुक होने के साथ-साथ विज्ञापन के लिए किया गया शूट भी है। उन्होंने ज्वेलरी का विज्ञापन किया है।
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्में
सोनाक्षी की फिल्मों की बात करें, तो इस साल ओटीटी पर फिल्म 'काकुड़ा' रिलीज हुई थी। यह शादी के बाद उनकी पहली मूवी है, जो 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शिवम नाम की फिल्म के होने की चर्चा तेज है।