खेल
भारत और अफगानिस्तान : टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान सीरिज से बाहर
नई दिल्ली । टी20 वल्र्ड कप 2024 से पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। टी20 वल्र्ड कप 2024 से पहले भारत की ये आखिरी टी20 सीरीज है। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान हैं। दोनों टीमों के बीच ये पहली बाइलेटल सीरीज है और सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह पूरी तरह से फिट नहीं थे। जब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का चयन किया था तब ही साफ कर दिया था उनके प्लेइंग इलेवन में खेलने पर सस्पेंस है। वनडे वल्र्ड कप 2023 के बाद राशिद के पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी हुई थी। चोट की वजह से उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से नहीं खेला था। इसके अलावा वह यूएई के खिलाफ भी नेशनल टीम का हिस्सा नहीं बने थे। अब उनके बाहर होने से टीम को तगड़ा झटका लगा है।
IPL 2022 में सबसे खतरनाक साबित हो सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, पिछले सीजन में दिखा चुके हैं जलवा
IPL 2022 शुरू होने वाला है। इस साल के आयोजन में दो नई टीमों को जोड़ा गया है। अब टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें खेलेंगी। पिछले सीजन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कई टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन पंजाब किंग्स के केएल राहुल पिछले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में नंबर वन थे। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी फिर से बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।
IPL 2021 में पंजाब किंग्स के केएल राहुल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस सीजन में 13 मैचों में 30 छक्के लगाए हैं। राहुल ने 13 पारियों में 626 रन बनाए। इस समय उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 96 रन था। राहुल अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। ऐसे में इस बार टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
फाफ डु प्लेसिस पिछले सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा हिटर थे। डु प्लेसिस ने 16 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। इस बार उन्होंने 633 रन बनाए। डुप्लेसिस ने अक्सर शानदार पारियां खेली हैं। वह IPL 2022में एक बार फिर से बड़े हिटर साबित हो सकते हैं। उनके बल्ले से छह-चार बारिश हो सकती है।
इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ संयुक्त दूसरे नंबर पर रहे। गायकवाड़ ने 16 पारियों में 23 छक्के लगाए। गायकवाड़ भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ऐसे में 2022 के IPLमें उनसे लंबी पारी की उम्मीद की जा सकती है। गायकवाड़ ने पिछले सीजन में भी शतक लगाया था। वह इस सीजन में भी चमक सकते हैं।
विरोट कोहली ने टी-20 के बाद टेस्ट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, लिखा- सफर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में मिली सीरीज हार के बाद विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है। शनिवार शाम को विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक संदेश जारी कर इसका ऐलान किया।
इसी के साथ कोहली ने पिछले तीन महीने के अंदर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी दी है। उन्होंने टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया था। अब कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी है।
विराट कोहली ने अपने संदेश में लिखा है कि इस सफर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन कोशिश में किसी ने भी कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। मैंने हमेशा अपना 120 फीसदी देने की कोशिश की है, अगर मैं कुछ नहीं कर सकता हूं तो मैं समझता हूं कि मेरे लिए वह चीज़ सही नहीं है।
जब रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को लगाई डांट, बोले- चल भाग उधर
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 44 रनों से मात दी। इसी के साथ भारतीय टीम अब सीरीज में 2-0 से आगे है। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी की भी शानदार शुरुआत हुई है। लेकिन दूसरे वनडे में एक समय ऐसा भी आया जब फैंस को कप्तान रोहित का विकराल रूप देखने को मिला। टीम इंडिया के एक खिलाड़ी पर रोहित बुरी तरह भड़क गए।
चहल को रोहित ने चिल्ला कर पीछे जाने के लिए कहा। रोहित ने चहल को डांटते हुए कहा, ‘पीछे जा, क्या हुआ तेरे को भाग क्यों नहीं रहा है। चल उधर भाग.’ इसके बाद चहल पीछे चले गए। मैदान पर रोहित का ऐसा रूप पहली बार देखने को मिला था। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित को चहल के ऊपर चिल्लाते हुए साफ-साफ सुना जा सकता है।
चक्रधर समारोह में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
57 से 110 किलोग्राम वर्ग के पहलवानों के बीच होगा दंगल
रायपुर। रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित 39वें चक्रधर समारोह में महिला एवं पुरूषों के अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 11 एवं 12 सितम्बर तथा 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये छत्रसाल अखाड़ा नई दिल्ली, रायपुरा कुश्ती एकेडमी (नेवी) हरियाणा, सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह अखाड़ा मेरठ, कर्नाटका व्यायाम शाला कर्नाटक, मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक, मास्टर चांदगीराम अखाड़ा दिल्ली, महाराष्ट्र कुश्ती संघ पुणे एवं गोवा कुश्ती एकेडमी गोवा के महिला एवं पुरूष पहलवानों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी एकेडमी एवं अखाड़ा के संचालकों ने अपने श्रेष्ठ महिला एवं पुरूष पहलवानों को भेजने की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिये अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अजीत मानदीपक चाहर, जशबीर सिंह ढ़ाका एवं महिला रेफरी प्रतिभा दुबे भी उपस्थित रहेंगी।
अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के पहलवान अपना दॉव-पेच दिखायेंगे इनमें 57 से 75 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश मेरठ से विशाल तोमर, विनय तोमर, यशकुमार, अर्जुन प्रधान, सतेन्द्र तोमर, निशांत कुमार, भानू, निहाल गुप्ता, वंश, हिमांशू, लक्की, आलोक कुमार शामिल होंगे। इसी तरह 56 से 110 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली से अनिरूद्ध कुमार, आशीष, विशाल, अतुल, निखिल, सागर, अमित, सुमित, विकास, आशीष, 57 से 110 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश से लक्ष्मण यादव, सचिन मिरी, शेर बहादुर इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसी प्रकार 50 से 110 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ दुर्ग से लक्की यादव, सत्येन्द्र निषाद, सुनील निषाद, शेख फरदीन, संतोषी चंद्राकर, 55 से 110 किलोग्राम वर्ग में भिलाई छत्तीसगढ़ से विशाल पांडे, पवन कुमार, शुभांकर यादव, सतपाल यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, सचिन पासवान, विजेन्द्र पाल, मृत्युंजय यादव, अंकित यादव, सत्यम कुमार सिंह, हिमांशू यादव एवं अश्वनी कुमार पांडे पहलवान अपने दाव-पेंज का प्रदर्शन करेंगे। 50 से 80 किलोग्राम वर्ग में धमतरी छत्तीसगढ़ से कुनाल यादव, मनीष यदु, गिरजा शंकर, अरियन्त भोय, हर्ष चंद्रवंशी, संदीप यदु, यनेश साहू, वेद कुमारी नेताम, लक्ष्मी साहू, लोकेश्वर निषाद एवं कु.मोनिका भोय शामिल है। इसी तरह 55 से 76 किलोग्राम वर्ग में महिला पहलवानों में शीतल, अंजली, डोली, रेनु, सुची, खुशबू, वाशु, अंजली एवं वर्षा इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
महिला एवं पुरूष पहलवानों के चार (वजन) वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार भी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ का सहयोग रहेगा।
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरूष खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर
चक्रधर समारोह-2024 के अवसर पर रामलीला मैदान में 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरूष एवं महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। पुरूष वर्ग में कुल 13 टीम शामिल हैं। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़ एवं पूर्वाचल कबड्डी दल शामिल हैं। इसी तरह महिला वर्ग में कुल 14 टीम शामिल होंगी। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़, अडानी पावर कं. लि. एवं जिंदल पावर कं. लि. तमनार शामिल है।
पाकिस्तान टीम नहीं आएगी वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत!, खेल मंत्री ने किया खुलासा
वर्ल्ड कप का शेड्यूज जारी हो चुका है और उसके साथ ही तारीख भी तय हो चुकी है की मैच कब से शुरू होंगे। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर से नया पैंतरा चल दिया है और वो ये की भारत एशिया कप में खेलने के लिए न्यूट्रन वेन्यू पर अड़ा है तो हम भी ऐसा करेंगे। हम हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
मीडिया रिपोटर्स कीमाने तो पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने कहा- कहा की भारत भी एशिया कप मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग को छोड़े, वरना हम भी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे।
इस मामले में एक इंटरव्यू के दौरान मजारी ने कहा की प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उसमें कुल 11 मंत्री हैं। हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे कि पाकिस्तान को भारत जाकर क्रिकेट खेलना चाहिए कि नहीं।
India Vs Bangladesh Test Series: 20 महीने बाद पंत की टेस्ट टीम में वापसी, शमी को नहीं मिली जगह
मुंबई। India Vs Bangladesh Test Series। बांग्लादेश के विरुद्ध 19 सितंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए रविवार को 16 सस्यीय भारतीय टीम घोषित की गई, जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत की 20 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी टीम में वापसी हुई है।
DPL Final 2024: ईस्ट दिल्ली राइडर्स बनी दिल्ली प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन, फाइनल में आयुष बदोनी की टीम से कहां हुई चूक?
नई दिल्ली। Delhi Premier League 2024 Winner: ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग टी20 के पहले संस्करण में चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। ईस्ट दिल्ली की तरफ से मयंक रावत का बल्ला जमकर गरजा, जिन्होंने 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाने में मदद की। इसके बाद सिमरजीत सिंह और रौनक वाघेला के 3-3 विकेट ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ रोमांचक 3 रन से जीत दिलाई।
DPL 2024: ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने जीता दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला खिताब
दरअसल, दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम के खिलाफ ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे।
समर कैम्प : जिले भर मे दिया जा रहा विभिन्न खेलो का प्रशिक्षण
उमरिया । जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में ग्रीष्म अवकाश में समर कैम्प चिन्हित स्थलों पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिले आयोजित जा रहा है। समर कैंप में बडी संख्या मे बच्चे पहुंचकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। समर कैंप के तहत शासकीय बालक उमावि कालरी उमरिया, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदिया स्टेडियम, शासकीय उमावि कौडिया खेल प्रांगण, शासकीय उमावि करकेली खेल प्रांगण, रामलीला मैदान नौरोजाबाद, शासकीय उमावि घुलघुली खेल प्रांगण, शासकीय उमावि अमरपुर खेल प्रांगण, नगर परिषद मानपुर स्टेडियम ग्राउण्ड, शासकीय उमावि बल्हौड खेल प्रांगण, कन्या शिक्षा परिसर पाली खेल प्रांगण , शासकीय उमावि विद्यालय बिलासपुर में बॉलीबाल , हैंडबॉल, हॉकी, क्रिकेट,कबड्डी, फुटबॉल, खो, खो, एथलेटिक्स कराते,सायं कालीन विधाएं वादन, गायन, नृत्य चित्र कला, कूल डाउन एक्सरसाइज, बैटमिंटन का प्रषिक्षण दिया जा रहा है । समर कैम्प में प्रातः 5.30 से 8 एवं सायं काल 4.30 से 7 तक चिन्हित गतिविधियों के साथ सम्पादित की गई। प्रातः 5.30 बजे से 6 बजे तक सामूहिक रूप से योगासन, 6 बजे से 6.30 बजे तक सामूहिक पी.टी., 6.30 बजे से 7.30 तक विधापार खेल के कौसानों का अभ्यास, 7.30 बजे से 8 बजे तक सभी आयोजित खेलों के लिखित तौर पर जानकारी दी जा रही है । (समय शाम 4.45 बजे से 5.5 बजे तक समूहिक वार्मअप, 5.10 बजे से 6.30 बजे तक खेलों पर आयोजन किया जा रहा है । सायं 6.30 बजे से 7 एक्सरसाईस, एवं खेल फलास कर सामूहिक विसर्जन किया गया । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम वादन, गायन, चित्रकला का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मनु भाकर की उपलब्धि पर है पूरे देश को गर्व
पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन भारत का प्रत्येक व्यक्ति ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीतने की पक्की उम्मीदें लगाए बैठा था और ये उम्मीदें टिकी थी भारत की ‘मिरेकल गर्ल’ मनु भाकर पर। पूरी उम्मीद थी कि ‘मिरेकल गर्ल’ मनु भाकर ओलंपिक में अपनी ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी करते हुए इस स्पर्धा में भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में कामयाब हो सकती हैं लेकिन इस बार वह पदक जीतने से थोड़ा सा चूक गई और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 40 में से 28 शॉट्स लगाने के साथ चौथे स्थान पर रही और इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक लगाने का उनका सपना भी अधूरा रह गया। दरअसल तीसरे और चौथे स्थान के शूटर के बराबर प्वाइंट थे। इसके बाद मनु और हंगरी की मेजर वेरोनिका के बीच शूटऑफ हुआ, जिसमें मनु केवल तीन निशाने ही लगा पाई जबकि हंगरी की शूटर ने चार बार टारगेट को हिट किया और उसी के साथ मनु पदक की रेस से बाहर हो गई। पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन मनु का लक्ष्य ओलंपिक में एक नया इतिहास रचना था लेकिन वह पदक हासिल करने से मामूली सी पीछे रह गई। वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में हार के बाद मनु का कहना था कि उनके ऊपर इस इवेंट को लेकर काफी दबाव था। हालांकि 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मिली इस हार के बावजूद भारत की इस इकलौती निशानेबाज ने वो खुशियां और गर्व के पल देश को दिए हैं, जिसकी ओलंपिक शुरू होने के समय तक शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
मनु से पहले कोई भी पुरुष या महिला एथलीट एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने में सफल नहीं हुआ है। देश की आजादी से बहुत पहले ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 में आयोजित हुए ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में कुल दो रजत पदक जीतकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया था और उम्मीद थी कि मनु 124 साल पुराने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती हैं लेकिन ‘मिरेकल गर्ल’ मनु भाकर की ओलंपिक में ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी नहीं हो पाई। हालांकि पहला कांस्य पदक जीतने के साथ ही वह ओलंपिक के इतिहास में भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई थी और उस पदक के साथ ही मनु ने शूटिंग में भारत के पदक के 12 वर्ष के सूखे को भी खत्म किया था। मनु से पहले 2012 के लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में एक-एक पदक जीते थे। ओलंपिक के 124 वर्ष के इतिहास में मनु से पहले भारत को शूटिंग में केवल 4 पदक ही नसीब हुए थे जबकि भारत केवल इसी ओलंपिक में मनु के दो पदकों सहित कुल 3 पदक जीत चुका है। शूटिंग में 2004 के एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रजत पदक जीता था, उसके बाद 2008 के बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक भारत के नाम किया और 2012 के लंदन ओलंपिक में विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था।
ओलंपिक में मनु ने अपना पहला पदक 28 जुलाई 2024 को 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के महिला वर्ग में जीता था। उस शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी। उसके बाद 30 जुलाई को मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता और उस जीत के साथ ही वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई थी। एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर वह सुशील कुमार और पीवी सिंधु को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। दरअसल ओलंपिक इतिहास में मनु से पहले यही दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे, जिन्होंने एकल स्पर्धा में दो पदक जीते थे लेकिन उन्होंने अपने पदक एक ही ओलंपिक में नहीं बल्कि अलग-अलग ओलंपिक में जीते थे। सुशील कुमार ने 2008 और 2012 के ओलंपिक में कुश्ती में जबकि स्टार शटलर पीवी सिंधु ने 2016 और 2020 में एक-एक पदक जीते थे। बहरहाल, देश के लिए एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर पर पूरे देश को गर्व है। ओलंपिक में अपने धाकड़ प्रदर्शन से मनु ने 140 करोड़ भारतवासियों का दिल जीत लिया।
सरफराज खान एक खुशी के लिए हुए मुंबई से बाहर, श्रेयस अय्यर के लिए भी आई बुरी खबर!
नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट टीम ने कुछ ही दिन पहले रेस्ट ऑफ इंडिया को मात देकर ईरानी कप अपने नाम किया था। टीम की इस जीत के हीरो रहे थे सरफराज खान जिन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। लेकिन इसके बाद भी मुंबई ने सरफराज को रणजी ट्रॉफी के लिए टीम में जगह नहीं दी है। मुंबई क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का एलान कर दिया है।
मुंबई मौजूदा विजेता के तौर पर उतरेगी। अजिंक्य राहणे की कप्तानी में मुंबई ने पिछली बाये ट्रॉफी जीती थी। रहाणे की कप्तानी में ही मुंबई ने ईरानी कप जीता। इस बार भी रहाणे को कप्तानी सौंपी गई है।
इस कारण नहीं मिली जगह
शुरुआत दो मैचों के लिए मुंबई ने जब अपनी रणजी टीम का एलान किया तो इसमे सरफराज का नाम नहीं है। हालांकि, इससे सरफराज दुखी नहीं होंगे बल्कि खुश होंगे। इसका कारण है न्यूजीलैंड का भारत दौरा। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौर पर आ रही है जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 16 अक्तूबर से शुरू हो रहा जो बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं मुंबई को अपना पहला रणजी मैच 11 अक्तूबर को खेलना है। जाहिर है न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से कुछ दिन पहले टीम इंडिया होगी। ऐसे में अगर सरफराज को टीम में जगह नहीं मिली तो इसका साफ मतलब है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
अय्यर के लिए बुरी खबर
इस टीम में श्रेयस अय्यर को जगह मिली है, लेकिन देखा जाए तो ये अय्यर के लिए बुरी खबर है क्योंकि इससे साफ हो गया है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। कम से कम पहले मैच के लिए तो नहीं। आम तौर सेलेक्टर्स घरेलू सीरीज में एक या दो मैच के लिए टीम का एलान करते हैं।
मुंबई को पहला मैच 11 अक्तूबर से बड़ौदा के खिलाफ खेलना है। रणजी ट्रॉफी का दूसरा राउंड 18 अक्तूबर से शुरू हो रहा है जिसमें मुंबई का सामना महाराष्ट्र से होगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट 16 से 20 अक्तूबर के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 24 अक्तूबर से शुरू होगा।
महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह से
महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका/महिला खिलाडिय़ों को खेलों के प्रति उत्साहित करने एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड एवं जिला स्तर पर महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा। जिसमें दो आयु वर्ग 09 से 18 एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक आयोजित किए जाएंगे।
जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल, डबल्स, दलीय), कुश्ती (50 किलो ग्राम, 53 किलो ग्राम), बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, वेट लिफ्टिंग(9 से 18 में 40 किलो ग्राम, 45 किलो ग्राम एवम् 18 से ऊपर 35 वर्ष तक 45 किलो ग्राम, 49 किलो ग्राम), रस्साकसी को सम्मिलित किया गया हैं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि विकासखंड स्तर पर उपरोक्त खेलों का आयोजन कराया जाना है। जिसमें दोनों आयु वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्तर पर आयोजित खेलों के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल एवं संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिले में सक्रिय हैं तो उनके दल जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हो सकेंगे। विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जाएगी। विजेता दल जो अगली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उनके प्रपत्र आगे की प्रतियोगिता के लिए अग्रेषित किए जाएंगे। जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के महिला खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकें, इसके लिए अभी से खेलों की तैयारी शुरू करने आग्रह किया गया है।
सीएम बघेल से ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात, सीएम ने ट्वीट कर कहा जल्द रायपुर में होगा प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच...
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज श्री विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। विजेंदर सिंह भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में कोई पदक जीता है। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायपुर में मैच करने की सहमति दी। इस मैच में विजेंदर सिंह का मुकाबला अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा। विजेंदर सिंह ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी श्री विजेंदर सिंह को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन बना ओवरऑल चैंपियन
जगदलपुर । खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेलकूद के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। हार-जीत प्रत्येक स्पर्धा का दो पहलू है लेकिन स्पर्धा में खेल भावना और अनुशासन के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करना खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह बात विधायक जगदलपुर किरणदेव ने रविवार को स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा के समापन अवसर पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और गणमान्य नागरिकों को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल करने वाली बस्तर जोन की टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। वहीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में शामिल सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना कर आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
जगदलपुर में 04 जुलाई से 07 जुलाई तक आयोजित इस 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल किया। इस अवसर पर विधायक किरणदेव ने कहा कि बस्तर अंचल सहित पूरे प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें निखारने सहित बेहतर अवसर प्रदान करने की जरूरत है। राज्य सरकार शिक्षा प्रदान करने सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव पहल कर रही है। इस दिशा में खेल सुविधाओं के विस्तार सहित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि इस सुब्रतो कप फुटबॉल स्पर्धा में प्रदेश के 05 जोन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के 250 से अधिक खिलाड़ी छात्र-छात्राएं और खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक सम्मिलित हुए। जिसमें बालक वर्ग में 15 एवं 17 वर्ष तथा बालिका वर्ग में 17 वर्ष आयु के खिलाड़ी शामिल हैं। इस 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा में 17 वर्ष आयु समूह के बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में बस्तर जोन ने प्रथम तथा दुर्ग जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं 15 वर्ष आयु समूह के बालक वर्ग में बस्तर जोन ने प्रथम तथा सरगुजा जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेता एवं उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षा विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री से मिनी गोल्फ में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गुरुवार को जनदर्शन में 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने के लिए वे लोग दक्षिण कोरिया जा रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने दोनों खिलाड़ियों की हौसल अफजाई करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राहुल द्रविड़ के फैन के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कर दिया 'धोखा', यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर बनाया 'बेवकूफ'
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में अगले आईपीएल सीजन के लिए टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ा है। वह टीम के हेड कोच होंगे। इसके एक दिन बाद ही फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ के फैन के साथ धोखा कर दिया। फ्रेंचाइजी ने ये धोखा अपने बेहतरीन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर किया।दरअसल, फ्रेंचाइजी ने राहुल के बहुत बड़े फैन नील शाह के साथ एक प्रैंक किया। राहुल का ये फैन उनके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज चलाता है। वह राजस्थान रॉयल्स के भी फैन हैं। नील से फ्रेंचाइजी ने कहा कि उन्हें यशस्वी जायसवाल का इंटरव्यू करना है। ये कहते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें बुलाया। वह जब अपने कमरे में बैठे थे और जायसवाल का इंतजार कर रहे थे तब अचानक से उनके सामने राहुल द्रविड़ आ गए।
Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत की 2 साल बाद होगी टेस्ट में वापसी! बांग्लादेश सीरीज से पहला दिखाया धांसू ट्रेलर
नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली। दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया ए के खिलाफ दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 129.79 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए।अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। तनुश कोटियन ने पंत को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उनकी टेस्ट में वापसी की राह आसान हो गई है। ऋषभ पंत ने करीब 2 साल से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है।