व्यापार

वेदांता ने हासिल किया बेमिसाल तिमाही मुनाफा

 वेदांता ने हासिल किया बेमिसाल तिमाही मुनाफा


वेदांता लिमिटेड ने जून 2025 में खत्म हुई पहली तिमाही में कमाल का प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 13% बढ़कर 5,000 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। यह मुनाफा सस्ती लागत और रिकॉर्ड उत्पादन की बदौलत आया है।

एबिट्डा यानि ऑपरेशन से कमाई का आँकड़ा 10,746 करोड़ रुपए रहा, जो अब तक की सबसे बड़ी पहली तिमाही कमाई है। 35% का मार्जिन भी उत्कृष्ट रहा, जो पिछले 13 तिमाहियों में सबसे बढ़िया है।

एल्यूमिना का उत्पादन 9% बढ़ा, ज़िंक और कॉपर की ग्रोथ भी शानदार रही। मर्चेंट पॉवर में भी कंपनी ने 950 मेगावाट की नई क्षमता चालू की है, जिससे कुल क्षमता 3.83 गीगावाट हो गई है।

चेयरमैन अनिल अग्रवाल बोले, "हमने ऑपरेशनल फ्रंट पर बड़ी सफलता पाई है, जिसमें कम लागत, हाई प्रोडक्शन और जबरदस्त ग्रोथ शामिल है। हमारा लक्ष्य है कि हम एल्यूमिना उत्पादन को 3 मिलियन टन से ऊपर ले जाएँ। कोयला और बाक्साइट खदानों से भी आगे बूस्ट मिलेगा।"

सीएफओ अजय गोयल ने बताया कि कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत हुई है, नेट डेट-टू-एबिट्डा 1.3 गुना तक गिर गया है, और कर्ज पर ब्याज दर भी घटी है।

ईएसजी फ्रंट पर भी वेदांता काफी आगे है, यानि 5 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए, 8600 नंदघर बनाए और 20 लाख लोगों तक सीधा असर पहुँचाया।

Leave Your Comment

Click to reload image