आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने सेवानिवृत्ति से जुड़ा सेविंग्स प्रोडक्ट ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ किया लॉन्च
12-Feb-2024
• सेवानिवृत्ति फंड को व्यवस्थित रूप से जमा करने के लिए एक टैक्स एफीशिएंट रूट प्रदान करता है
• मैच्योरिटी पर संचित बचत के 60 प्रतिशत तक के हिस्से की कर-मुक्त एकमुश्त निकासी का विकल्प
• भारत का पहला पेंशन प्रोडक्ट जो निवेशित पूंजी की सुरक्षा और तरलता की जरूरतों को पूरा करने के लिए आंशिक निकासी की पेशकश करता है
• ग्राहकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की जाती है
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक टैक्स एफीशिएंट पेंशन प्रोडक्ट ‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को व्यवस्थित योगदान करने और वित्तीय रूप से स्वतंत्र सेवानिवृत्त जीवन जीने के लिए वांछित सेवानिवृत्ति कोष बनाने की सुविधा मिलती है।
यह प्लान देश का पहला ऐसा प्रोडक्ट भी है जो ग्राहकों को निवेश की गई पूंजी की सुरक्षा, कॉम्प्लीमेंट्री स्वास्थ्य जांच और आंशिक निकासी की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहक तीन साल की अवधि के बाद किए गए योगदान का 25 प्रतिशत तक हिस्सा निकाल सकते हैं, जिससे वे लिक्विडिटी संबंधी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा, वार्षिक बोनस, जब भी घोषित किया जाता है, कॉर्पस और परिणामस्वरूप एन्यूटि को और मजबूत करने की क्षमता रखता है।
‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स’ प्रोडक्ट ग्राहकों को परिपक्वता पर संचित बचत का 60 प्रतिशत तक हिस्सा निकालने और शेष राशि से गारंटीशुदा नियमित जीवन भर पेंशन प्राप्त करने का अधिकार देता है, जिससे स्वर्णिम वर्षों के दौरान वित्तीय स्वतंत्रता मिलती है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर श्री अमित पलटा ने कहा, ‘‘देश में तेजी से बदलती पारिवारिक संरचना के साथ सेवानिवृत्ति योजना की अहमियत बहुत बढ़ गई है। आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स, एक टैक्स एफीशिएंट प्रोडक्ट है जिसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहक वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने के लिए आवश्यक सेवानिवृत्ति फंड तैयार करने के लिहाज से नियमित योगदान कर सकें।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम जानते हैं कि सेवानिवृत्ति योजना एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है और ग्राहकों की वित्तीय परिस्थितियाँ बदल सकती हैं। 25 प्रतिशत तक की आंशिक निकासी की सुविधा से ग्राहक अपनी लिक्विडिटी संबंधी आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं और इस दौरान भी उनकी सेवानिवृत्ति बचत योजना जारी रहती है। यह देश का पहला ऐसा रिटायरमेंट सेविंग्स प्लान है जो आंशिक निकासी और निवेश की गई पूंजी की सुरक्षा दोनों प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ग्राहक अपने सेवानिवृत्ति योजना के लक्ष्य को हासिल कर सकें, हम उन्हें कॉम्प्लीमेंट्री स्वास्थ्य जांच सुविधा भी प्रदान करते हैं, जिसके बारे में हमारा मानना है कि इससे ग्राहकों को प्लानिंग के प्रोसेस में लाभ होगा।’’
‘‘उल्लेखनीय बात यह भी है कि आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स प्रोडक्ट ग्राहकों को गारंटीकृत लाभ और वार्षिक बोनस भी प्रदान करता है (अगर घोषित किया जाए), जिसमें परिपक्वता राशि बढ़ाने की क्षमता होती है। इसके अलावा, ग्राहक संचित राशि के 60 प्रतिशत तक हिस्से की कर-मुक्त निकासी कर सकते हैं। वित्तीय रूप से स्वतंत्र होने के लिए गारंटीशुदा जीवन भर आय प्राप्त करने के लिए परिपक्वता पर बचत करें और शेष राशि को वार्षिकी में परिवर्तित करें।’’
‘‘आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन सेविंग्स ग्राहकों को उनकी सेवानिवृत्ति संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह उत्पाद नवीन जीवन बीमा समाधान पेश करने की कंपनी की रणनीति के अनुरूप है जो उभरते वित्तीय परिदृश्य और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करता है।’’
About ICICI Prudential Life Insurance Company (www.iciciprulife.com)
ICICI Prudential Life is promoted by ICICI Bank Limited and Prudential Corporation Holdings Limited. The Company began operations in fiscal 2001 and has consistently been amongst the top private sector life insurance companies in India on a Retail Weighted Received Premium (RWRP) basis. The Company offers an array of products in the Protection and Savings category which match the different life stage requirements of customers, enabling them to provide a financial safety net to their families as well as achieve their long-term financial goals. The digital platform of the Company provides a paperless buying experience to customers, empowers themto conduct an assortment of self-service transactions, provides a convenient route to make digital payments and facilitates a hassle-free claims settlement process.
The Company has introduced ICICI Pru Stack, a first-of-its kind suite of platform capabilities that combines digital tools and analytics. This innovative suite aims to enhance the understanding of customers' requirements and enable distributors to offer suitable insurance products, deliver seamless experiences, and provide exceptional pre- and post-sale services. By deploying this comprehensive solution, the company aspires to transform into the most customer-friendly and partnerable insurance provider in the country.
At December 31, 2023 the Company had an AUM of ` 2,866.76 billion and a Total in-force Sum Assured of `32.3 trillion. ICICI Prudential Life is listed on both the National Stock Exchange (NSE) Limited and the BSE Limited.
Disclaimer
Except for the historical information contained herein, statements in this release which contain words or phrases such as 'will', ‘expected to’, etc., and similar expressions or variations of such expressions may constitute 'forward-looking statements'. These forward-looking statements involve a number of risks, uncertainties and other factors that could cause actual results, opportunities and growth potential to differ materially from those suggested by the forward-looking statements. These risks and uncertainties include, but are not limited to, the actual growth in demand for insurance and other financial products and services in the countries that we operate or where a material number of our customers reside, our ability to successfully implement our strategy, including our use of the Internet and other technology our exploration of merger and acquisition opportunities, our ability to integrate mergers or acquisitions into our operations and manage the risks associated with such acquisitions to achieve our strategic and financial objectives, our growth and expansion in domestic and overseas markets, technological changes, our ability to market new products, the outcome of any legal, tax or regulatory proceedings in India and in other jurisdictions we are or become a party to, the future impact of new accounting standards, our ability to implement our dividend policy, the impact of changes in insurance regulations and other regulatory changes in India and other jurisdictions on us. ICICI Prudential Life insurance undertakes no obligation to update forward-looking statements to reflect events or circumstances after the date thereof. This release does not constitute an offer of securities.
For further queries please e-mail on corpcomm@iciciprulife.com