पियाजियो इंडिया का इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर बाज़ार में धमाका: पोस्ट सब्सिडी की दुनिया के लिए पेश किया गेम चेंजिंग ‘बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल’
03-May-2024
पियाजियो इंडिया का इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर बाज़ार में धमाका: पोस्ट सब्सिडी की दुनिया के लिए पेश किया गेम चेंजिंग ‘बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल’
या
पियाजियो इंडिया ने ईवी को ज्यादा अफॉर्डेबल बनाते हुए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर वाहनों के लिए उद्योग का पहला ‘बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल’ पेश किया
- तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन के स्वामित्व को ज्यादा आकर्षक और अफॉर्डेबल बनाया, शुरुआती कीमत 2.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम महाराष्ट्र)। सुविधाजनक मासिक बैटरी सब्सक्रिप्शन ने स्वामित्व को आसान बनाया और बैटरी की अग्रिम लागत से मिला छुटकारा।
- पियाजियो इंडिया का यह अनूठा समाधान बैटरी के रखरखाव, जीवनकाल और दोबारा बिक्री (रिसेल) को लेकर ग्राहकों की चिंता खत्म करता है और सब्सिडी के बाद निरंतर अनुकूलनशीलता सुनिश्चित करता है।
पियाजियो ग्रुप की सहायक, छोटे वाणिज्यिक वाहनों के अग्रणी निर्माता और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के प्रवर्तक, पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने अपने आपे इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए एक महत्वपूर्ण “बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल” पेश किया है।
ईवी के स्वामित्व के लिए एक नए युग की शुरुआत
इस योजना ने वाहन की अग्रिम लागत में से बैटरी को अलग करके 3व्हीलर ईवी के स्वामित्व को आसान बनाया है। ग्राहक अब 2.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आपे इलेक्ट्रिक 3व्हीलर खरीद सकते हैं और डीलरशिप के माध्यम से मासिक शुल्क के पट्टे पर पियाजियो द्वारा स्वीकृत उच्च गुणवत्ता वाले बैटरी पैक सब्सक्राइब कर सकते हैं।
यह सब्सक्रिप्शन मॉडल वहन करने की क्षमता (अफॉर्डेबिलिटी) से परे है। यह एक बड़ी समस्या- बैटरी की चिंता को दूर करता है। ग्राहक अब बैटरी के रखरखाव, जीवनकाल और एक्सचेंज के खर्च से बेफिक्र होकर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फायदों का आनंद उठा सकते हैं। पियाजियो बैटरी की परफॉर्मेंस की पूरी जिम्मेदारी लेगी और इस तरह लम्बे समय तक ईवी स्वामित्व के लिए मन की शांति प्रदान करेगी।
पियाजियो इंडिया को यकीन है कि यह मॉडल अनुदान के युग के बाद ईवी की वृद्धि जारी रखने के नजरिये से नीति-निर्माताओं के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अफॉर्डेबिलिटी और बैटरी की चिंताओं का हल करके यह सब्सक्रिप्शन मॉडल इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के व्यापक अंगीकरण को प्रोत्साहित कर सकता है। इससे शहरी इलाकों में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन उपलब्ध होगा तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी।
सब्सक्रिप्शन मॉडल के विवरण
• ग्राहक सीधे डीलरशिप से 2.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम महाराष्ट्र) में अब आपे इलेक्ट्रिक 3व्हीलर की चेसिस खरीदेंगे।
• ग्राहक को डीलरशिप से बैटरी मासिक किराए पर दी जाएगी।
• वाहन की चेसिस और पावरट्रेन ग्राहक के नाम से रजिस्टर्ड होगा, जिससे उन्हें नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) के माध्यम से चेसिस और पावरट्रेन पर द हाइपोथिकेशन के साथ लोन मिलने में आसानी होगी।
सब्सक्रिप्शन की अवधि और फायदे
• बैटरी के लीज़ की अवधि कार्गो वाहनों के लिए 1,20,000 किलोमीटर या 8 साल और यात्री वाहनों के लिए 1,50,000 किलोमीटर या 8 साल है।
• निर्दिष्ट माइलेज पूरा होने के बाद मासिक किराया नहीं लगेगा।
• सब्सक्रिप्शन में शुरुआती लीज अवधि के बाद समान किराए पर बैटरी का एक्सचेंज शामिल है।
आरंभिक उपलब्धता और विस्तार योजना
यह बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल भारत के प्रमुख शहरों (30 शहरों) में शुरू किया जा रहा है :
गुड़गाँव आगरा वारंगल
रायपुर मथुरा निज़ामाबाद
नागपुर लखनऊ कुर्नूल
बैंगलोर कानपुर अनंतपुर
तुम्कुरु इलाहाबाद विजयवाड़ा
मैसूर दिल्ली गुंटूर
कोलार नोएडा विजाग
मुंबई गाज़ियाबाद चेन्नई
अहमदाबाद ग्रेटर नोएडा हैदराबाद
पुणे फरीदाबाद
इस सब्सक्रिप्शन मॉडल के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं माँगे जाते और उन्हें अपनी इच्छानुसार किसी भी समय नियमित खरीद की तरह इस इस प्रोग्राम को अनसब्सक्राइब करने या अपने वाहन बेचने की आज़ादी रहती है।
इस घोषणा के विषय में पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी, श्री डिएगो गैफी ने कहा, “पियाजियो इंडिया का नये उत्पादों तथा समाधानों के द्वारा ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देने का एक लंबा इतिहास है। उद्योग में पहली बार लाए गए इस ‘बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल’ से बैटरी संबंधी चिंताओं को दूर करके और स्वामित्व का एक किफायती विकल्प प्रदान करके ईवी को अपनाने से जुड़ी एक और बाधा समाप्त हो गई है। हमें पक्का भरोसा है कि यह मॉडल अनुदान के बाद वातावरण में ईवी की वृद्धि को जारी रखेगा।”
श्री अमित सागर, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट – सीवी डोमेस्टिक बिजनेस, पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘ग्राहक अब महज 30 हजार रुपये के डाउन पेमेंट और 8,000 रुपये की मासिक ईएमआई पर तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकते हैं। यह तिपहिया सीएनजी खरीदने की तुलना में ज्यादा आसान है। बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल उद्योग में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की नई लहर लेकर आएगा। चैनल पार्टनर्स एवं उपभोक्ताओं के साथ हमारी शुरुआती बातचीत से हमें यकीन हो गया है कि हम एक विजेता हैं। हमारा मानना है कि मॉडल सब्सिडी के बाद की दुनिया में ईवी को अपनाना जारी रखेगा। इससे सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों एवं विनिर्माताओं को ईवी के इस विशाल अवसर का ज्यादा से ज्याद लाभ मिले।’’
विस्तृत विवरण हेतु कृपया उपर्युक्त शहरों में नजदीकी आपे इलेक्ट्रिक शोरूम से संपर्क करें।