व्यापार

Bajaj Housing IPO Listing: बजाज हाउसिंग ने पहले दिन हर लॉट पर दिया 20,330 रुपये का फायदा, पढ़ें अब आगे क्या करें निवेशक?

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की सोमवार को शेयर मार्केट में लिस्टिंग हुई। इसको मिले शानदार रिस्पॉन्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। एक ही दिन में पैसा डबल से ज्यादा हो गया। मार्केट की क्लोजिंग तक निवेशकों को कुल 135.71 फीसदी का फायदा एक ही दिन में हुआ है। इस शेयर ने एक ही दिन में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न का तोहफा दिया है। 


बजाज हाउसिंग ने की बंपर प्रीमियम लिस्टिंग

इस स्टॉक की शेयर बाजार में पॉजिटिव हवा चल रही थी। हर कोई इसके आईपीओ को लेना चाहता था, लेकिन किस्मत वालों को ही शेयर अलॉट हुए। सोमवार सुबह9.45 पर बीएसई पर 80 रुपये यानि 114.29 फीसदी प्रीमियम के साथ 150 रुपये पर लिस्ट हुआ। एनएसई पर भी स्टॉक धमाकेदार एंट्री करते हुए 114.29 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। 

एक्सपर्ट्स की सलाह

एक्सपर्ट्स बजाज हाउसिंग फाइनेंस को लेकर आशावादी हैं। लॉन्ग टर्म निवेशकों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। इसका कारण कंपनी का बिजनेस मॉडल है। हाउसिंग सेक्टर का आउटलुक बहुत सकारात्मक है। इस सेक्टर के अगले 3-4 सालों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, जिससे कंपनी को लाभ मिलेगा। शॉर्ट टर्म निवेशकों को प्रॉफिट बुकिंग की सलाह दी गई है। अब नए नए निवेशकों को करेक्शन का इंतजार करना चाहिए। उसके बाद वह अपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस में एंट्री बनाएं।

निवेशकों को हर लॉट पर हुई इतनी कमाई

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के इस आईपीओ के शेयर का प्राइस बैंड 66-70 रुपये का रखा गया था। निवेशकों को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से हर शेयर पर मार्केट क्लोज होने तक 95 रुपये का फायदा हो गया है। निवेशकों ने एक लॉट में कम से कम 14,980 रुपये निवेश किये थे, जिसकी वैल्यू अब बढ़कर 35,310 रुपये हो गई है। निवेशकों ने हर लॉट पर 20,330 रुपये की बंपर कमाई की है।

Leave Your Comment

Click to reload image