व्यापार

GST Collection: जीएसटी कलेक्शन की रफ्तार 3 साल में सबसे कम, देखें आंकड़ा

नई दिल्ली: सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 6.5% बढ़कर 1,73,240 करोड़ रुपये रहा। बीते महीने जीएसटी कलेक्शन की बढ़ोतरी की रफ्तार तीन साल में सबसे कम रही। इस बार इसमें सुस्ती की सबसे बड़ी वजह घरेलू स्रोत रहे क्योंकि आयात सहित इंटिग्रेटेड जीएसटी में सितंबर में 8.8% की वृद्धि दर्ज की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 5.4% बढ़कर 31,422 करोड़ रुपये रहा जबकि स्टेट जीएसटी कलेक्शन में 4.3% की बढ़ोतरी हुई। कलेक्शन ग्रोथ में सुस्ती की एक वजह देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ हो सकती है।मजबूत मॉनसून ने कई राज्यों में सामान्य जीवन को प्रभावित किया। उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश में 4% की गिरावट देखी गई। राज्य में कई जिले बाढ़ की चपेट में रहे। इसी तरह गुजरात में जीएसटी कलेक्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ने जीएसटी कलेक्शन में 33% गिरावट देखने को मिली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और नागालैंड भी घाटे में रहे। इसके उलट हरियाणा (24%) और दिल्ली (20%) विकास चार्ट में सबसे ऊपर रहे। 

क्या कहते हैं जानकार

हालांकि टैक्स के जानकार और इंडस्ट्री सामान्य मॉनसून के कारण अच्छी त्योहारी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। डेलोइट के पार्टनर एमएस मणि ने कहा ने कहा कि सितंबर के लिए जीएसटी रेवेन्यू थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। ये संग्रह अगस्त में आपूर्ति से संबंधित हैं क्योंकि इस महीने त्योहारी सीजन की शुरुआत होती है। इस कारण परिणामस्वरूप रेवेन्यू में वृद्धि होती है। त्योहारी सीजन के आने वाले महीनों के लिए जीएसटी कलेक्शन पर उत्सुकता से नजर रखी जाएगी क्योंकि वे आर्थिक विकास का भी एक संकेत हैं। कई बड़े राज्यों में जीएसटी रेवेन्यू एकल अंक की बढ़ोतरी हुई है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में ठीक हो जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image