KIA Seltos फेसलिफ्ट: पहले दिन ही बनाया गया बिक्री का रिकॉर्ड, जानिए Booking की संख्या
Kia Seltos को इंडियन मार्केट में भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके पहले ही दिन, Kia Seltos Facelift के लिए 13,424 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। किआ सेल्टोस के-कोड के माध्यम से लगभग 2 हजार लोगों ने बुकिंग की है। नई सेल्टोस की बुकिंग के लिए 25,000 रुपये की अग्रिम राशि देनी होती है, जो कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर जमा की जा सकती है। कंपनी को पहले ही दिन ग्राहकों की ओर से सेल्टोस के लिए उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है और इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू होगी।
किआ इंडिया (Kia India) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ताए-जिन पार्क ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि नई सेल्टोस मिड साइज SUV सेगमेंट में नया जन्म देगी और इसे आगे बढ़ाएगी। इसने हर मामले में उद्योग के लिए नए मानक स्थापित किए हैं।" उन्होंने कहा कि "के-कोड कार्यक्रम ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की है और कंपनी इसे भविष्य में भी लागू करने की संभावनाओं पर ध्यान देगी।"
सुरक्षा फीचर्स
Kia Seltos Facelift में 17 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है। इसमें फॉरवर्ड कोलिशन वॉर्निंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिशन वॉर्निंग, और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही, नई सेल्टोस में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल असिस्ट क्लाइंब (HAC), इंटेलिजेंट सराउंड व्यू मॉनिटर, और रियर डिस्क ब्रेक जैसे सुरक्षा फीचर्स भी हैं।
डिजाइन
नई सेल्टोस में पहले के मुकाबले थोड़ा बड़ा बम्पर दिया गया है और हैडलाइट्स को रिडिजाइन किया गया है। यहां तक कि LED DRLs ग्रिल तक फैलते हैं। नई सेल्टोस में 18 इंच के एलॉय व्हील्स भी हैं। बैकसाइड में बदलाव काफी कम हुआ है। कार के पीछे L-Shaped टेललाइट्स दी गई हैं, जो LED लाइटबार से जुड़े हैं। कार में LED Turn इंडिकेटर्स भी हैं।
टियर और एक्सटीरियर
कार में 360 डिग्री कैमरा, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरामिक सनरूफ, 8 इंच का हेड अप डिस्प्ले, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो नई सेल्टोस में 17 ADAS फीचर्स, ESC, और हिल असिस्ट कंट्रोल भी हैं।
इंजन
Kia Seltos Facelift में एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 160 पीएस की अधिकतम पावर और 253 एनएम के पीक टॉर्क प्रदान करता है। यह सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली SUV बनाता है।