व्यापार

इंदौर तेल-तिलहन बाजार: सोयाबीन तेल 15 रुपये बढ़कर 1255-1260 रुपये प्रति दस किलो पहुंचा

 इंदौर। शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड (सीबाट) सोयाबीन वायदा बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से आगे दिखाया जाना इसकी वजह माना जा रहा है।

इससे चीन के साथ बढ़ते व्यापार तनाव पर बाजार की चिंताएं भी शांत हो रही है। सीबाट नवंबर सोयाबीन मजबूत रहा जिसका असर गुरुवार को भारतीय बाजारों में भी देखा गया।

इससे सोयाबीन तेल तेल की कीमतों में तेजी का क्रम जारी रहा। गुरुवार को सोयाबीन तेल इंदौर 15 रुपये बढ़कर 1255-1260 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया।

सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीदी की उम्मीद में सोयाबीन स्टाक में जा रहा है। सरकारी खरीदारी तय मात्रा में हुई तो सोयाबीन में लम्बी अवधि में 5000 के ऊपर जा सकता है।

 

अगर सरकार ने खरीद उम्मीद से कम की या नहीं की तो 4900-5000 से ऊपर के दाम मिलना मुश्किल है। सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800-5900 एवरेज सरसों बारीक 5800-6000 सोयाबीन 4300-4400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image