37% तक रिटर्न के खरीदें ये 5 Stocks, नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट
Stocks to BUY: विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कंपनियों के कमजोर नतीजे की वजह से शेयर बाजार में कमजोरी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि कैलेंडर वर्ष के अंत में विदेशी निवेशक अपनी बिकवाली कम करेंगे. भारतीय बाजारों के लिए एक अच्छा संकेत है. घरेलू ब्रोकरेज हाउस एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) ने कंपनियों के तिमाही नतीजे के बाद 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें निवेशकों को मीडियम टू लॉन्ग टर्म में 37 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, RevPAR में 16.5% सालाना ग्रोथ के साथ ओवलऑल प्रदर्शन मजबूत है. यह कंपनी के प्रमुख बाजारों में मजबूत बिजनेस मांग को दिखाता है. हैदराबाद और बेंगलुर के प्रीमियम बाजारों में 525 रूम्स जुड़ने से कंपनी को आगे चलकर राजस्व के साथ-साथ मार्जिन में भी बढ़ोतरी होगी. स्टॉक पर लॉन्ग-टर्म नजरिए से निवेश की सलाह है.
Rategain Share Price Target
Rategain Travel Technologies पर SBI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट 880 रुपये प्रति शेयर दिया है. 14 नवंबर को स्टॉक 715.05 रुपये पर बंद हुआ. करंट प्राइस से स्टॉक में 23% तक का रिटर्न मिल सकता है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है जो इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट से अधिक है. यह ग्रोथ Daas, डिस्ट्रीब्यूशन और MARTECH वर्टिकल्स में मजबूत ट्रैक्शन के कारण हुई है. डिस्ट्रीब्यूशन में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ ने भी बढ़ोतरी में योगदान दिया है. कुल मिलाकर प्रदर्शन मजबूत है, लेकिन निकट भविष्य का आउटलुक थोड़ा निराशाजनक है. करंट प्राइस पर स्टॉक अपने FY25E/FY26E इनकम के 47.5x/37.8x के P/E मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है.
Exide Industries Share Price Target
Exide Industries पर SBI Securities ने BUY की रेटिंग दी है. टारगेट 450-530 रुपये प्रति शेयर दिया है. 14 नवंबर को स्टॉक 418.25 रुपये पर बंद हुआ. करंट प्राइस से स्टॉक में 28% तक का अपसाइड दिख सकता है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, FY25 की दूसरी तिमाही में मार्जिन कच्चे माल की हाई कॉस्ट और फिक्स्ड कॉस्ट के लो ऑब्जॉर्प्शन से प्रभावित हुआ है. आफ्टर मार्केट सेगमेंट में अच्छी मांग और OEM और टेलीकॉम सेगमेंट में रिकवरी के कारण वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही के लिए संभावनाएं आशावादी बनी हुई हैं. स्टॉक में नियर टर्म के लिए खरीदारी की सलाह है.