व्यापार

"ऐपल वॉच सीरीज 9 और ऐपल वॉच अल्ट्रा 2: कीमतें और नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च"

 


एपल की तरफ से ऐपल वॉच सीरीज 9 और ऐपल वॉच अल्ट्रा 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. वॉच सीरीज 9 में पहली बार एक नया जेस्चर कंट्रोल फीचर दिया गया है, जिसे दो उंगलियों को आपस में टैप करके कॉलिंग से लेकर कई तरह के काम किए जा सकते हैं. यह फीचर उस वक्त काफी कारगर साबित होगा, जब आपके दोनों हाथ बिजी होंगे. साथ ही कई अन्य इनोवेटिव फीचर दिए गये हैं.

Apple Watch Ultra 2 और Watch Series 9 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Apple Watch Series 9 की शुरुआती कीमत 41900 रुपये है. वहीं Apple Watch SE की कीमत 29900 रुपये से शुरू होती है. Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये) है.


Apple Watch Series 9 फीचर्स

ऐप्पल वॉच सीरीज 9 को 41mm और 45mm केस ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. पिछली वॉच सीरीज 7 और वॉच सीरीज 8 मॉडल की तरह नई वॉच सीरीज 9 में भी ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले दी गई है जो 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में बैटरी 18 घंटे तक चल जाएगी.

ऐप्पल की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में नया Apple S9 SiP (System in Package) दिया गया है जो एक सेकेंड-जेनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) चिप के साथ आता है. ऐप्पल का दावा है कि Apple Watch Series 8 की तुलना में नई वॉच 60 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है. Watch Series 9 के साथ यूजर्स Siri के जरिए अपना हेल्थ डेटा एक्सेस कर सके हैं. यह वॉच Double Tap जेस्चर के साथ आती है और यूजर्स इससे कॉल का जवाब देने के साथ ही कॉल खत्म करने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा डबल टैप फीचर के जरिए टाइम रोकने, अलार्म स्नूज़ करने, म्यूज़िक कंट्रोल, कैमरा एक्सेस करने जैसे काम किए जा सकते हैं.

डबल टैप के लिए यूजर्स को अपना थंब (अंगूठा) और इंडेक्स फिंगर एक साथ टैप करना होगा. ऐप्पल वॉच सीरीज 9 को WatchOS 10 के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें रीडिजाइन किए गए ऐप्स के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। Watch Series 9 में नए वॉच फेस, नए साइकलिंग और हाइकिंग फीचर्स व मेंटल हेल्थ सपोर्ट करने वाले टूल दिए गए हैं. इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में फोर-कोर न्यूरल इंजन (Neural Engine) भी है जो पिछली वॉच सीरीज 8 मॉडल्स की तुलना में मशीन लर्निंग टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है. पिछली वॉच सीरीज की तुलना में इससे 25 प्रतिशत तक ज्यादा सटीक डिक्टेशन बनाने का भी दावा है.

Apple Watch Ultra 2 स्पेसिफिकेशन

Apple Watch Ultra 2 डिस्प्ले 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है. ऐप्पल का कहना है कि नए डिस्प्ले आर्किटेक्चर से फ्लैशलाइट को भी लाभ होता है. रास्ते में बेहतर रोशनी के लिए डिजिटल क्राउन को घुमाने से चमक दोगुनी हो जाती है. यह A15 बायोनिक पर आधारित S9 चिपसेट पर चलती है. यह watchOS 10 से लैस है. Apple Watch Ultra 2 एक नए ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर के साथ भी आती है.

ऐप्पल वॉच सीरीज 9 की तरह, ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 एक ‘डबल टैप’ फीचर के साथ आती है, जहां यूजर्स कॉल रिसीव करने या रिजेक्ट करने के लिए या अलार्म स्नूज करने या टाइमर सेट करने के लिए अपनी तर्जनी और अंगूठे को डबल टैप कर सकते हैं.

ऐप्पल वॉच अल्ट्रा 2 भी यू2 अल्ट्रावाइड-बैंड चिप के साथ आता है जो इसकी फाइंड माई फीचर्स को बेहतर बनाता है. कंपनी का दावा है कि यह 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है. Apple का कहना है कि Apple Watch Ultra 2 में नियमित उपयोग के साथ समान 36 घंटे की बैटरी लाइफ और लो पावर मोड में 72 घंटे तक की बैटरी लाइफ है.

 




#applewatch #iphone #apple #applewatchseries #pro #airpods #appleiphone #plus #promax #samsung #smartwatch #ios #ipad #iphonex #s #caseiphone #watch #macbook #shotoniphone #smartphone #iwatch #technology #xiaomi #tech #ipadpro #mm #iphonexr #iphonexs #airpodspro #applemusic

Leave Your Comment

Click to reload image