छत्तीसगढ़ / बालोद
बालोद जिले में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के सम्मान में चूक, नियमों का उल्लंघन
बालोद। देशभर में 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, लेकिन बालोद जिले में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर एक गंभीर चूक सामने आई। जिले में कुछ स्थानों पर तिरंगे झंडे को समय पर उतारा नहीं गया, जो कि भारतीय कानून और राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है।
सड़क हादसे में महिला की मौत
बालोद । जिले में देर रात एक दंपत्ती सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति और तीन साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुुंची।
जानकारी के मुताबिक, पति, पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे। इस दौरान कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन साल के मासूम बच्ची और पिता गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बच्ची को राजनांदगांव रेफर किया गया है।
नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन, प्रभारी एवं सहायक अधिकारी नियुक्त
बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के कार्यों का सफल संचालन हेतु प्रभारी एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत मतदान दलों के गठन के लिए कर्मचारियों की व्यवस्था के तहत सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा केन्द्र शासन के कर्मचारियों से कर्मचारियों की डेटाबेस जानकारी प्राप्त कर नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए नया डेटाबेस तैयार करने के अलावा जिले के समस्त नगरीय निकाय निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से मतदान व मतगणना दल का प्रस्ताव प्राप्त करना एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमोदन कराने तथा मतदान दल एवं मतगणना दल की जानकारी प्रशिक्षण प्रभारी को उपलब्ध कराने एवं ड्यूटी निरस्ती की कार्यवाही करने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे को प्रभारी अधिकारी एवं उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह जागव बोटर (जाबो) अंतर्गत स्थानीय निर्वाचन के प्रति व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली के लिए जन-जागरूकता तथा जन-सहभागिता सुनिश्चित कराने, विभिन्न निर्धारित अवसरों पर निर्वाचन शपथ दिलाने, विभिन्न निर्धारित तिथियों पर निर्वाचक नामावली का वार्डवार पठन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे को प्रभारी अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सर्व नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत सर्व जिला बालोद को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह मतदान केन्द्रों के व्यवस्था के अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदान केन्द्रों की सूची उपलब्ध कराने एवं सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्रों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने, समस्त मतदान केन्द्रों में रेम्प, महिला व पुरुष प्रसाधन, पेयजल, प्रकाश, फर्नीचर आदि की समुचित व्यवस्था कराने, मतगणना केन्द्रों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने हेतु जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे को प्रभारी अधिकारी एवं सर्व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह सामग्री वितरण वापसी केन्द्र एवं मतगणना स्थल व्यवस्था के अंतर्गत जिले के समस्त संबंधित नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं वापसी के लिये काउंटर तैयार कराने व स्ट्रांग रूम की व्यवस्था कराने, मतगणना स्थल की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्था करवाने हेतु जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे को प्रभारी अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग एवं सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह चुनाव आदर्श आचार संहिता एवं कानून व्यवस्था तथा मीडिया संबंधी कार्यों के अंतर्गत चुनाव आदर्श आचार संहिता के लिए टीम का गठन कर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारियों व अभ्यर्थियों व राजनीतिक दलों को अवगत कराने तथा पालन करने हेतु सुनिश्चित कराने हेतु अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को सहायक अधिकारी एवं उपसंचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह कानून व्यवस्था अंतर्गत पुलिस और मजिस्ट्रेट के बीच समन्वय रखना तथा समीक्षा बैठक व्यवस्था करना, समस्त प्रकार के प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना, अस्त-शस्त्र लाईसेंस, निलंबित कर जमा करना।
अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा आदि पर कार्यवाही करना तथा निर्वाचन के दौरान प्रतिदिन कानून एवं व्यवस्था की दैनिक प्रतिवेदन आयोग को भेजना हेतु अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को सहायक अधिकारी एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सभी तहसीलदारों को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिले के संपत्ति विरूपण अंतर्गत समस्त संबंधित नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के क्षेत्रान्तर्गत सम्पत्ति विरूपण के प्रकरणों में कार्यवाही कराने हेतु अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को सहायक अधिकारी एवं सर्व तहसीलदार एवं सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला बालोद को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह ईव्हीमए एवं मतपेटी व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए लगने वाले ई.व्ही.एम. एवं मतपेटी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी अनुसार ई.व्ही.एम. मशीनों के एफ.एल.सी., रेण्डामाईजेशन, सिलिंग, डाटा, मेनेजिंग एवं ई. व्ही.एम. व मतपेटी का परिवहन, भण्डारण तथा सुव्यवस्थित सुरक्षित रखने हेतु अपर कलेक्टर नूतन कुमार कंवर को प्रभारी अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग अजय नाथ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह मतदाता सूची अंतर्गत जिले के समस्त संबंधित नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने, संबंधित नगरीय निकायों के समस्त वाडों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची की सूक्ष्म जांच कराने, कुल मतदाता सूची के साथ पूरक सूची संलग्न करना, मतदान दलों के लिये 4-4 सेट चिंहित प्रति तैयार कराने, विक्रय हेतु मतदाता सूची का सेट तैयार करने अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा को प्रभारी अधिकारी एवं अनिवभागीय अधिकारी राजस्व सर्व जिला बालोद एवं तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा बालोद को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह निर्वाचन व्यय माॅनिटरिंग अंतर्गत चुनाव प्रत्याशियों के द्वारा किये जा रहे व्यय की सतत् निगरानी रखने, राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न स्थलों पर चुनाव प्रचार हेतु आयोजित कार्यक्रम की सतत् निगरानी करने, दूरदर्शन, टेलीविजन, रेडियो एवं अन्य संचार माध्यमों बैनर, पोस्टर, होल्डिंग द्वारा चुनाव प्रचार की निगरानी करने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करना, निर्वाचन व्यय, संपरीक्षक की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण आयोजित करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कराने हेतु अपर कलेकटर नूतन कुमार कंवर को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक कोषालय अधिकारी नेमेन्द्र देशमुख को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह कंट्रोल रूम अंतर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम से संबंधित समस्त कार्य हेतु राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सुरेश साहू को प्रभारी अधिकारी एवं खनि अधिकारी मीनाक्षी साहू को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह कम्युनिकेशन प्लान अंतर्गत जिले के लिये कम्युनिकेशन प्लान तैयार करना, राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में अपलोड कराने तथा मतदान केन्द्र, सेक्टर आॅफिसर, जोनल आॅफिसर, पुलिस थाना, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मोबाईल नंबर से संबंधित कम्युनिकेशन प्लान तैयार करवाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी श्री आरके सोनकर को प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रंबधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गोपाल राव को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह सारणीकरण कार्य अंतर्गत मतदान एवं मतगणना का मेन्युअल टेबुलेशन तैयार करना तथा मतदान एवं मतगणना संबंधी सांख्यिकीय जानकारियों का कम्प्यूटरीकरण एवं वार्डवार मतगणना का अंतिम परिणाम पत्रक तैयार कराने हेतु अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक को प्रभारी अधिकारी एवं सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सर्व नगर पंचायत, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, डी.आई.ओ. बालोद डी.एल. भारद्वाज एवं सहायक प्रोग्रामर सोनम राजपूत, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर चिप्स इंद्रजीत सेन को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह मानदेय वितरण अंतर्गत जिले के समस्त नगरीय निकायों के मतदान दल, मतगणना दल, जोनल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के मानदेय का आकलन कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध कराने तथा जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदान दल एवं मतगणना दल जोनल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट के मानदेय वितरण की व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक को प्रभारी अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह यातायात व्यवस्था अंतर्गत नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की तैयारी एवं निर्वाचन के दौरान लगने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों का आकंलन करना एवं नियत समय पर वाहन उपलब्ध कराना, मतदान के आवागमन के अलावा सामग्रियों के परिवहन, ई.व्ही.एम. परिवहन, सेक्टर आॅफिसर, पुलिस आॅफिसर, प्रेक्षक के लिए वाहन व्यवस्था करना, चुनाव में लगे वाहनों का किराया एवं भुगतान तथा मानदेय भुगतान करने व्यवस्था करेंगे, मतदान दलों के लिए यातायात रूट चार्ट तैयार कराने तथा मतदान दलों को वाहन उपलब्ध कराने एवं वापसी पश्चात वाहन को भारमुक्त किया जाने संबंधित वाहन के लागबुक में प्रविष्टि किया जाना एवं पेट्रोल पम्प से आईल, डीजल पर्ची प्राप्त कर अधिग्रहित वाहनों में आवश्यकतानुसार आईल, डीजल की पर्ची जारी करवाकर जारी पर्ची का हिसाब प्रस्तुत कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी डौण्डी राम कुमार सोनकर को प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी प्रकाश रावटे को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शिकायत एवं सहायता केन्द्र अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित शिकायतों का निराकरण कराना, मतदान हेल्पलाइन का पर्यवेक्षण करना तथा निर्वाचन के पूर्व एवं निर्वाचन के दौरान आचरण संहिता से संबंधित शिकायतों का निराकरण एवं आयोग को वांछित जानकारी उपलब्ध कराने अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा को प्रभारी अधिकारी एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत रिटर्निंग आॅफिसर, सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी, सेक्टर जोनल अधिकारी, बी.एल.ओ., अभिहित अधिकारी इत्यादि की प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने, मास्टर ट्रेनर्स की व्यवस्था कराने तथा प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक सामग्री लाईट, माईक, शमियाना आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक को प्रभारी अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह निर्वाचन सामग्री व्यवस्था अंतर्गत निर्वाचन एवं निर्वाचन की तैयारी में लगने वाले सामग्री आकंलन कराने, वीडियो, कैमरा, कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्टेशनरी इत्यादि की व्यवस्था करना, मतदान सामग्री का आंकलन करना एवं तैयार कराने, मतगणना सामग्री का आकंलन करना एवं तैयार करना तथा निर्वाचन से संबंधित मतदान सामग्री व मतगणना फार्म एवं प्रपत्र लिफाफा, आंकलन कर मांग राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे जाने तथा शासकीय मुद्रणालय से प्राप्त करने हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक संचालक, उद्यानिकी श्री डिकलेश को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह पे्रक्षक व्यवस्था अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक की आगमन, भ्रमण, ठहरने की व्यवस्था, लाइजनिंग आफिसर की व्यवस्था, वाहन एवं सुरक्षा व्यवस्था, टेलीफोन, कम्प्यूटर, प्रिंटर, सी.डी. प्लेयर इत्यादि की व्यवस्था उपलब्ध कराने कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरके खोबरागड़े को प्रभारी अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश शर्मा को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह मतपत्र, डाकपत्र, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र की व्यवस्था अंतर्गत ई.व्ही.एम. से संबंधित कमीशनिंग व रेण्डमाईजेशन आदि से संबंधित समस्त कार्य, जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिये मतपत्रों का मुद्रण एवं आवश्यकताओं का आकंलन कराने, मतपत्रों के मुद्रण के पूर्व प्रूफ रीडिंग की व्यवस्था, मुद्रण पश्चात् स्ट्रांग रूम में, मतपत्रों के सुरक्षित व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रवार मतपत्रों की बंडलिंग कर वितरण प्रभारी को उपलब्ध कराने जिला कोषालय अधिकारी श्री मुकुंद सिंह भारद्वाज को प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार बालोद आशुतोष शर्मा को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह मीडिया अंतर्गत प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कराने, संवाददाता को ब्रीफ एवं जानकारी उपलब्ध कराने, संवाददाताओं से सतत् समन्वय बनाने, समाचार पत्रों के कतरन जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराने, प्रेस संवाददाताओं को अधिकार पत्र उपलब्ध कराने तथा संवाददताओं से सतत् समन्वय बनाये रखने जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह निर्वाचन कम्प्यूटरीकरण अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग से आवश्यक जानकारी सर्वर पर उपलब्ध कराने तथा वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी अपलोड कराने एवं मतदान दलों के गठन ई.व्ही.एम. रेन्डमाईजेशन, मतगणना से संबंधित साफ्टवेयर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने जिला कार्यालय तकनीकी प्रभारी के डी. एल. भारद्वाज को प्रभारी अधिकारीएवं सहायक प्रोग्रामर सोनम राजपूत, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर चिप्स इंद्रजीत सेन को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह भोजन एवं स्वल्पाहार व्यवस्था अंतर्गत नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के समय नाम निर्देशन से लेकर मतगणना दिवस तक निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी या कर्मचारियों के लिए भोजन, स्वल्पाहार एवं पेयजल व्यवस्था हेतु जिला खाद्य अधिकारी टी.आर.ठाकुर प्रभारी एवं सहायक खाद्य अधिकारी संतोष कुमार को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न
नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025
स्कूल से घर जा रही दसवीं कक्षा की नाबालिक छात्रा को युवक ने मारा चाकू
आरोपी पड़ोसी गांव का है, पुलिस ने तत्काल आरोपी को पकड़ा।
बालोद। जिले के गुण्डरदेही में स्कूल से पढ़ाई कर घर जा रही दसवीं क्लास की छात्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में लड़की के सिर के पीछे हिस्से में चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी नाबालिक छात्रों को जान से मारने की नीयत से छुप कर बैठा था और मौका देखते ही धारदार चाकू से वार कर दिया। घटना में पीड़ित छात्रा बाल बाल बची। पूरा मामला गुण्डरदेही थाना अंतर्गत गांव का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुण्डरदेही के एक निजी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब 1 बजे साइकिल से घर जा रही थी, इस बीच ग्राम रुदा के तालाब के पास अचानक मुंह में नकाब बांधकर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए ग्राम तवेरा का एक युवक छात्रा की ओर आया और धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने नाबालिग छात्रा को कई बार नाम जान से मारने की धमकी दे चुका है। और आज भी नाबालिग छात्रा को जान से मारने के नियत से बहुत देर तक रूदा के तालाब के किनारे झाड़ी में छुपकर बैठा था। घटना की सूचना मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी युवक को अपने कस्टडी में ले लिया है। फिलहाल दसवीं कक्षा की छात्रा से पुलिस थाना में पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि लड़की नाबालिग़ है और लड़का बालिग है। आरोपी बलराज देशलहरे एवं नाबालिक लड़की के साथ कुछ प्रेम प्रसंग की जानकारी प्राप्त हो रही है। लड़की की परिजनों को इसकी जानकारी होने के बाद दो माह से लड़की आरोपी लड़के से बातचीत नहीं कर रहा था, हो सकता है इसी कारण लड़का ने उस लड़की पर हमला किया। यह पूरा जांच का विषय है पूरी घटना लगभग 1:00 बजे का है, आरोपी पुलिस कस्टडी में है।
डीएव्ही स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
डीएव्ही स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
बालोद में फिल्म निर्माण के संभावनाओं पर आकाशादित्य लामा का उत्साहवर्धक दौरा, तांदुला रिसॉर्ट को बताया फिल्मी स्थल का आदर्श उदाहरण
फिरोज अहमद खान
वरिष्ठ भाजपा नेता बाबुलाल ऋषि व भगदराम देवांगन ये दोनों दल्ली राजहरा भाजपा के नींव- जयदीप गुप्ता
दल्ली राजहरा के वार्ड नं 15 में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
प्रशासन-पत्रकारों के बीच सार्थक संवाद की दिशा में प्रेस क्लब की पहल सराहनीय: कलेक्टर
जिला प्रेस क्लब द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का किया गया आयोजन
बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि प्रशासन और पत्रकारों के बीच सार्थक संवाद की दिशा में जिला पे्रस क्लब बालोद ने काफी सराहनीय पहल की है। उक्त बातें कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिला प्रेस क्लब बालोद द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब की पहल से प्रशासन और पत्रकारों के बीच सार्थक संवाद किए जाने यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छी पहल है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता के प्रति समर्पण, सत्य और जनहित को समर्पित इस कार्यक्रम में जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी सहित जिला पे्रस क्लब बालोद के पत्रकारगण मौजूद थे।
समारोह में पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से पत्रकार और प्रशासन के बीच बेहतर संबंध का निर्माण होता है। जिससे जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने में हमें काफी मदद मिलती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भगत ने सरगुजिया भाषा में मनमोहक गीत की प्रस्तुति भी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होता है।
जिससे सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी सरलता होती है। इससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी बहुत मदद मिलती है। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी, मोनिका ठाकुर और एसडीएम गुरूर प्राची ठाकुर ने समारोह में आमंत्रित करने के लिए जिला प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया।
जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू ने समारोह में बताया कि जिला प्रेस क्लब के गठन का उद्देश्य जिले के पत्रकार साथियों को एकजुट करना तथा पत्रकार साथियों को फील्ड में आने वाली समस्या तथा उनके हितों की रक्षा करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रेस क्लब के महासचिव श्री राहुल भूतड़ा द्वारा किया गया। समारोह में जिला प्रेस क्लब द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में जिला प्रेस क्लब के पत्रकारों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किया गया। समारोह में डीएसपी देवांश ठाकुर, जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, अतिरिक्त तहसीलदार संध्या नामदेव सहित जिला प्रेस क्लब के संरक्षक ओमप्रकाश टुवानी, सर्वश्री अफजल रिजवी, अरुण उपाध्याय, संजय दुबे, लक्ष्मीकांत बंसोड़, ओम गोलछा, विकास साहू, मंजू शर्मा, विवेक वैष्णव, नितेश वर्मा, किशोर साहू, बलराम गुप्ता, नरेश श्रीवास्तव, जगन्नाथ साहू, अनीश राजपूत, राज सोनी, गोरेलाल सोनी, परस साहू, संजय सोनी, देवेंद्र साहू, योगेश साहू, स्वाधीन जैन, सुप्रीत शर्मा, राकेश द्विवेदी, फुरकान खान, घनाराम साहू, मीनू साहू, विकास जोशी, आर के देवांगन, दुर्गाशंकर साहू, जागेश्वर सिन्हा, राजेश सोनी, सोनू ज्योति देवदास, मधु देवदास, राजेश साहू, ऋषभ सिन्हा, मनीष साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
राजहरा के श्रमिकों को 5 रुपए वाला दाल भात केंद्र से वंचित रखने पर उठे सवाल, बालोद में लागू हुई योजना
फिरोज अहमद खान
माननीय मुख्यमंत्री से 2 टाइम फिल्टर युक्त पानी सप्लाई किए जाने BSP को आदेशित करने की करी मांग...
बीएसपी क्वार्टरों में पानी की किल्लत , युवा नेता जयदीप गुप्ता ने लिया संज्ञान
महतारी वंदन योजना के लंबित सभी आवेदनों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित करें : कलेक्टर
महिला एवं बाल विकास विभाग के समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल महतारी वंदन योजना के अंतर्गत इस योजना का लाभ लेने हेतु महिलाओं के आवेदन के पश्चात् सत्यापन हेतु लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्मता से मिलान कर इसका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। जिससे कि जिले के कोई भी पात्र महिला इस योजना का लाभ लेनेे से वंचित न रहे। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. के के टंडन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी डीपी सिंह सहित परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाईजर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के वाटर फिल्टर के स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने ’मोर लइका, स्वस्थ लइका’ अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों के स्थिति में सुधार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इन बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में इस कार्य के प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने पोषण ट्रेकर एप्प की एंट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन इसकी समुचित माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के क्रियान्वयनों की समीक्षा करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु बहुत ही कारगर एवं महत्वपूर्ण योजना बताया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंद महिलाओं के प्राथमिकता के साथ इस योजना का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने इस योजना का समुचित प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन, प्रगतिरत एवं अपूर्ण आंगनबाड़ी भवन निर्माण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने सभी परियोजना अधिकारियों सहित विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से इसकी माॅनिटरिंग कर अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों में विद्युतीकरण, ओवरहेड टैंक के स्थापना की भी समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
ऋण वसूली शिविर 15 तथा 17 को
बालोद । जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद द्वारा ऋण वसूली शिविर का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेवा सहकारी समिति पोण्डी एवं सांकरा क में 15 जनवरी तथा धनेली एवं कनेरी में 17 जनवरी को ऋण वसुली शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद ने बताया कि 15 जनवरी 2024 को जिले के बालोद विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति पोण्डी में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तथा सेवा सहकारी समिति सांकरा क में दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। इसी तरह 17 जनवरी 2024 को जिले के गुरूर विकासखण्ड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति धनेली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तथा सेवा सहकारी समिति कनेरी में दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक ऋण वसूली शिविर आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ऋणी, जमानतदार कृषकों को ऋण वसूली शिविर में उपस्थिति होने को कहा है।
राजहरा में अवैध सट्टा कारोबार: पुलिस की मूकदर्शिता और नेताओं की चुप्पी पर सवाल
फिरोज अहमद खान
खुलेआम हरे पर्दे में छुप छुपाकर हो रहा अवैध निर्माण
फिरोज अहमद खान
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन सुंदरा के ग्रामीणों के लिए साबित हुआ जीवनदायिनी
सेहत की सुरक्षा के साथ-साथ समय एवं श्रम की हो रही है बचत
बालोद । देश के प्रत्येक परिवारों को उनके घर पर ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर उनकी सेहत की सुरक्षा, समय एवं श्रम की बचत करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई जल जीवन मिशन अत्यंत महत्वाकांक्षी साबित हो रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का दुरगामी परिणाम पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य सहित बालोद जिले में भी देखने को मिल रहा है। बालोद जिले में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्षों से शुद्ध पेयजल की प्रबंध करने की कठिनाईयों से जुझ रहे बालोद विकासखण्ड के ग्राम सुंदरा के ग्रामीणों के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन आज संजीवनी साबित हो गया है। आज से कुछ समय पूर्व तक पेयजल एवं निस्तारी के प्रबंध के लिए कुएं, तालाब एवं हैण्डपंप आदि परंपरागत स्त्रोतों पर निर्भर रहने वाले ग्राम संुदरा के ग्रामीणों के लिए अपने घर पर ही शुद्ध पेयजल की प्रबंध करना मात्र कोरी कल्पना थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं संवेदनशील सोंच के परिणाम स्वरूप इस समस्या के निराकरण हेतु ठोस योजना बनाकर धरातल पर इनके सफल क्रियान्वयन के कारण गांव के गरीब किसान, मजदूर सहित संपूर्ण ग्रामवासियों का सपना आज हकीकत में चरितार्थ हो गया है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से इसे देश के बहुसंख्यक वर्गों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्राम सुंदरा में निर्धारित समयावधि में जल जीवन मिशन के कार्यों का सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप सभी घरों में पेयजल एवं निस्तारी हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी पहुँचने से हम सभी ग्रामीण बहुत ही उत्साहित है।
ग्रमाीणों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके दिनचर्या में आए बदलाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव के सभी घरों में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल नही लगने से पहले महिलाओं के साथ पुरूषों को भी पानी के प्रबंध के लिए गांव के कुएं, हैण्डपंप आदि पर आश्रित रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पानी के प्रबंध के लिए हम ग्रामीणों खासकर महिलाओं को सुबह से कुएं, हैंडपंप आदि जल स्त्रोतों के समीप पहुँचकर लाईन लगाना पड़ता था। इसके पश्चात् लंबी प्रतिक्षा के उपरांत अपनी बारी आने पर सीमित मात्रा में ही पानी मिल पाता था। इस कार्य में बहुत समय एवं श्रम लगता था। जिसके कारण वे अन्य जरूरी कार्यों को समय पर पूरा नही कर पाते थे। लेकिन आज हमारे घर में ही पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी मिल जाने से हमारे जीवन की बहुत बड़ी समस्या से निजात मिला है। जिसके फलस्वरूप अपने घरेलु एवं अन्य जरूरी कार्यों को समय पर पूरा कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा पेयजल हेतु बाहर से पानी प्रबंध करने से बीमारियों का भी खतरा बना रहता था। जिसके चलते बारिश आदि के समय में हम ग्रामीणों को डायरिया, हैजा आदि महामारियों का दंश झेलना पड़ता था। लेकिन आज राष्ट्रीय जल जीवन मिशन अंतर्गत आज हमारे घर पर ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता होने से इन सारी बीमारियों से मुक्ति मिली है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के कार्यों को गांव, गरीब, किसान, मजदूरों के लिए अत्यंत महत्वाकांक्षी, लाभाकारी एवं उपयोगी बताते हुए पूरे देश में इसे लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी एवं संवेदनशील सोंच की सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन चेकडेम का किया निरीक्षण
किसानों को चेकडेम के निर्माण होने के बाद ग्रीष्मकालीन फसल के साथ दलहन एवं तिलहन फ सलों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया
बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गुरूर विकासखण्ड के प्रवास के दौरान पगडंडी मार्ग से होते हुए सुदूर वनांचल के आदिवासी बाहुल्य के ग्राम पेटेचुवा पहुँचकर वहाँ घने जंगलों के बीच बूढ़ाराव नाला में निर्माणाधीन चेकडेम का निरीक्षण किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के सहायक परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश साहू से निर्माण कार्य के प्रगति एवं चेकडेम के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। सहायक परियोजना अधिकारी श्री साहू एवं मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में बूढ़ाराव नाला में चेकडेम का निर्माण नही होने से यहाँ का पानी बड़ी नाली में बह जाती है। इसके साथ ही नाले के तेज बहाव के कारण बहुतायत में होने वाले मिट्टी कटाव से किसानों का खेत भी पट जाता है।
किसानों ने बताया कि आसपास के खेतों को फसल उत्पादन के लिए समुचित मात्रा में पानी भी नही मिल पाता है। उन्होंने बताया कि इस चेकडेम के निर्माण हो जानेे से किसानों को सिंचाई हेतु समुचित मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा समुचित मात्रा में पानी का प्रबंध होने से किसान खरीफ सीजन में धान के अलावा ग्रीष्मकालीन फसल के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसल का भी उत्पादन कर सकते हैं। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित किसानों को चेकडेम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात् धान के अलावा दलहन, तिलहन एवं शाक-सब्जियों का भी उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को चेकडेम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात् इस स्थान पर उत्पादन में वृद्धि एवं किसानों के आय बढ़ाने हेतु सामूहिक खेती के भी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को इस स्थान का विजिट कराकर इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित किया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी श्री ओपी साहू ने बताया कि इस चेकडेम निर्माण कार्य पूरा हो जाने से निचले हिस्से के खेतों के भूजल स्तर में वृद्धि हो जाने के साथ-साथ पर्याप्त नमी भी रहेगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत बड़भूम के सरपंच, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।