छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
लखपति दीदी योजना से महिलाओं का हो रहा आजीविका संवर्धन
गरियाबंद। शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लखपति दीदी योजना भी क्रियान्वित की जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मोहंदा की रहने वाली जागेश्वरी मरकाम ने लखपति दीदी बिहान योजना से जुड़कर आर्थिक स्वावलंबन की राह पकड़ ली है। जागेश्वरी मरकाम शैलपुत्री स्व सहायता समूह की सदस्य है। समूह गठन उपरान्त व्यक्तिगत गतिविधि प्रारंभ करने की उद्देश्य से जागेश्वरी ने किराना एवं फैंसी स्टोर खोलने के लिए कदम बढ़ाया। उनके पास मूलधन नहीं था जिससे वह गतिविधि प्रारंभ कर सके। ग्राम संगठन से ऋण प्राप्त कर एवं बैंक ऋण 55 हजार रूपए लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सफल प्रयास किया।
वर्तमान में जागेश्वरी मरकाम के किराना एवं फैंसी स्टोर एवं परिवार से कुल आय मिलाकर लगभग 1 लाख 40 हजार तक की औसतन शालाना आमदनी इस गतिविधि के माध्यम से हो रही है। अब वह अपने को आत्मनिर्भर एवं सशक्त महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि शासन की योजना से उनको आगे बढ़ने का मौका मिल गया है। वह लखपति दीदी बनकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने सरकार द्वारा संचालित लखपति दीदी योजना के लिए जागेश्वरी मरकाम ने केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन का आभार प्रकट किया है।
समय सीमा की बैठक और जनदर्शन अब सोमवार को
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को ली जाने वाली समय-सीमा की बैठक और जनदर्शन के आयोजन को संशोधित करते हुए अब सोमवार को आयोजित की गई है। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आने वाले आमजन अब अपनी मांग, समस्या एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अब सोमवार को निर्धारित समय में जनदर्शन में प्रस्तुत कर सकते हैं।
भाजपा के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा मंडल अध्यक्ष बने धनराज विश्वकर्मा
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
लखपति महिला पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदीयों को किया गया सम्मानित
जिला स्तरीय लखपति दीदी उन्मुखीकरण सह सम्मेलन हुआ सम्पन्न
गरियाबंद । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन गरियाबंद द्वारा लखपति महिला पहल उन्मुखीकरण सह सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत के सभागार में किया गया। साथ ही जेण्डर संवेदीकरण अंतर्गत चलाई जा रही राष्ट्रीय अभियान 3.0 पर प्रमुखता से चर्चा किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन वर्ष मनाया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिलें में लखपति महिला पहल अंतर्गत कार्य कर रही महिलाओं, कृषि सखी, पशु सखी, लखपति सीआरपी, संगठन पदाधिकारियों को विस्तार से लखपति पहल के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुvasख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव ने बताया कि शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की पहुंच आसानी से समूह की दीदियों तक पहुंच रही है। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखपति के लिए चिन्हांकित महिलाओं द्वारा 02 से 03 कृषि व गैर कृषि आधारित गतिविधियां की जा रही है। इसके लिये सभी दीदीयों के लिए कार्ययोजना भी बनायी जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागों का अभिसरण व लाभ दिलाया जा रहा है। महिलाओं को मुर्गी शेड, बकरी शेड, पशु शेड, मुर्गी चुजा, मछली जाल, आइसबाग, बागवानी हेतु फलदार पौधे, कृषि द्वारा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कृषि आधारित गतिवधियों के अलावा गैर कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डीपीएम पतंजलि मिश्र व प्रभारी बीपीएम फिंगेश्वर नीरज सिंह द्वारा लखपति पहल पर पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमें बताया गया कि लखपति चिन्हांकन कैसे करे, किन गतिविधियों को करें, अभिसरण, आजीविका गतिविधियों पर परिचर्चा किया गया। इस दौरान लखपति दीदीयों की कहानी की जुबानी सत्र में सफलता की कहानियां सुनी गई।
कार्यक्रम में राज्य कार्यालय से अरूणा मिंज द्वारा उपस्थित समस्त महिलाओं को जेण्डर संवेदीकरण, लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ नई चेतन के 3.0 के तहत् जानकारी दी गई। साथ ही साप सीढ़ी का रोचक खेल खेलाते हुए प्रायोगिक रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर खेल में हिस्सा लिया। लखपति महिला पहल अंतर्गत सभी विकासखण्डों से आये हुए स्व-सहायता समूह की 50 दीदीयों को उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुशासन की 01 साल पूर्ण होने पर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डीपीएम आशीष सिंह, रमेश वर्मा एवं समस्त विकासखण्डो से बीपीएम व स्टॉफ उपस्थित थे।
सुशासन के 01 वर्ष छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान
गरियाबंद । राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सुशासन के एक वर्ष छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल कार्यक्रम के तहत सियान सेवा सदन वृद्धाश्रम ग्राम भिलाई (गरियाबंद) में बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित विशेष उपलब्धि एवं ख्याति प्राप्त वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। प्रभात भजन मंडली कोपरा के वरिष्ठ नागरिकों के दल द्वारा भारत आजादी के पूर्व से कोपरा में प्रातः प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करते है।
जिसके द्वारा रामायण कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया एवं ख्याति प्राप्त 20 वरिष्ठ नागरिकों एवं 08 कवियों को विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति एवं उपलब्धि प्राप्त करने पर उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिये जिला चिकित्सालय गरियाबंद के चिकित्सकों की टीम एवं जिला आयुर्वेद से डॉ निकिता ध्रुव एवं उनके चिकित्सकों की टीम के द्वारा स्वास्थ्य जाँचकर औषधियों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 10 वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम व सहायक उपकरणों का वितरण किया गया तथा सहयोज योग की टीम के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उनके दैनिक जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए योग के सहज तरीकों को भी सिखाया गया।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव, प्रेरक स्वैच्छिक संस्था के अध्यक्ष रामगुलाल सिन्हा, सियान सेवा सदन वृद्धाश्रम के अधीक्षक कोमल राम साहू, वरिष्ठ नागरिक केशर निर्मलकर, सत्यप्रकाश मानिकपुरी, बलदेव सिंह हुंदल, डी.आर कुंभकार, कन्हैयालाल सोनवानी, मकसूदन राम साहू मोहनलाल मानिकपन, राधेश्याम सेन तथा अन्य वरिष्ठ नागरिक तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रेरक स्वैच्छिक संस्था राजिम के कर्मचारीगण मौजूद थे।
मुक्तिदायिनी श्री मद भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्री कृष्ण भगवान के बाल लीला , माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाया गया
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
देख दुनिया भुला है उनको राह बताना मुनासिब है , पकड़ कर हाथ मंजिल तक पहुंचाया नहीं जाता।
कारोबारी इकबाल मेमन के घर ईडी को दबिश, शराब सिंडिकेट के पैसे का इन्वेस्टमेंट का आरोप
गरियाबंद । जिले में ईडी ने छापा मार की कार्यवाही की है। मैनपुर में 10 से ज्यादा वाहन में ईडी की टीम ने कारोबारी इकबाल मेमन के घर सुबह दबिश दी है। छापे में अनवर ढेबर कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। जाड़ापदर के ग्रामीणों ने ईडी से लिखित शिकायत किया था। जिसमें शराब सिंडिकेट के पैसे का इन्वेस्टमेंट का आरोप लगाया गया है। दो साल के भीतर दो करोड़ से ज्यादा की प्रापर्टी की खरीदी हुई थी। इकबाल मेमन अनवर का रिश्तेदार है।
शराब घोटाले में एक्शन
वहीं बीते महीने छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब घोटाला मामले में छापेमारी की थी। रायपुर में बार कारोबारी राठौर के सूर्या अपार्टमेंट और कटोरा तालाब में एक ठिकाने में ईडी की जांच किया था। ईडी ने झारखंड के पूर्व उत्पाद (आबकारी) सचिव IAS विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह से जुड़े करीबियों के घर दबिश दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने रेड की कार्रवाई की थी। मामले में IAS विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेन्द्र सिंह के करीबियों के घर रायपुर और रांची में दबिश दी थी। वहीं ईडी की राडार में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी की भी होने की खबर है। इसके अलावा झारखंड में शराब कारोबार से जुड़ी अलग अलग कंपनियों और उनके संचालकों के यहां ईडी ने छापा मारा था।
मिनार बार के मालिक अनिल राठौर के अशोका रतन स्थित घर, मिनार बार और सूर्या अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आधा दर्जन अफसर जांच में जुटे थे।
गुरु घासीदास जयंती पर अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित
गरियाबंद सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जयन्ती पर 18 दिसम्बर को वन विभाग के ऑक्सन हॉल में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर समाज एवं देश की प्रगति की कामना की। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत एवं नृत्य के माध्यम से सतनाम पन्थ की शिक्षा से सभी को अवगत कराया, इसके साथ ही बच्चों के द्वारा दी गई विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोहा। इस दौरान अस्पृश्यता उन्मूलन के सम्बंध में आयोजित भाषण, निबंध लेखन, रंगोली, पोस्टर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गरियाबंद के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बहुत शुभ दिवस है, इस अवसर पर हम सभी सद्भावना दिवस मना रहे हैं। अस्पृश्यता उन्मूलन शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के मायने बहुत से हैं। उन्होंने कहा कि बाबा ने जो मार्ग लोगों को बताया है, उसे हमारे देश के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर ने पहचाना और उसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बाबा का उद्देश्य समाज को जागृत करना, समाज मे समरसता, समानता की भावना लाना था, उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया जिसका अर्थ है, सभी मनुष्य एक है। उन्होंने समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति प्रयास किया।
अपर कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त नवीन भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सतनाम पंथ के प्रर्वतक गुरू घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान का नारा सभी समाज के लिए दिया था, जिसमें सभी मानव समाज बराबर है। कोई ऊंच नीच का भेदभाव न हो राज्य शासन द्वारा बौलादाबाजार जिला के गिरौदपुरी धाम में विश्व का सबसे बड़ा जैतखाम बनाया गया है। जहां गुरू घासीदास जी का जन्म हुआ था। वहां प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जी की भव्य जयंती मनाई जाती है। जहां प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश के लोग भी दर्शन करने के लिए आते है। इस अवसर पर उन्होंने बाबा गुरु घासीदास की शिक्षा का उल्लेख करते हुए उनका अनुसरण करने की बात कही तथा बाबा की जीवनी के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान सुरेन्द्र बंजारे, के.के. निर्मलकर, हेमलाल रात्रे सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, चित्रकला, रंगोली ईत्यादि प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विभाग के मंडल संयोजक, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावासी उपस्थित थे।
कोपरा की महिलाएं उठीं हक की लड़ाई के लिए, कलेक्टर ने दिए सर्वे के आदेश
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। नगर पंचायत कोपरा की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाजसेवी और पत्रकार गोरेलाल सिन्हा के नेतृत्व में संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचीं। वर्षों से पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से परेशान महिलाओं ने जिलाधीश दीपक कुमार अग्रवाल से मुलाकात की और अपनी पीड़ा साझा की।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना के तहत श्रीमती शीबा खान को सौपी मिनी बस की चाबी
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
योजना के तहत हितग्राही को मिलेगा 35 प्रतिशत का अनुदान
गरियाबंद क्षेत्र में कृष्ण जन्मोंत्सव सबको झूमने मजबूर कर दिया
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद क्षेत्र में विराजमान बाबा भूतेश्वरनाथ के चरणों को प्रणाम कर निकुंज पथ से मुक्तिदायिनी भागवत कथा का रसपान कराने आए श्रद्धेय नारायण जी महराज ने कथा श्रवण करने आए सभी भक्तों को प्रणाम कर आज चौथे दिवस की कथा में प्रहलाद चरित्र , गजेंद्र मोक्ष के साथ कृष्ण जन्म की कथा
जनादेश परब:विधायक अनुज शर्मा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,बोले:सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही, अपराधी बक्शे नहीं जाएंगे
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
नगरीय निकाय के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 19 को
गरियाबंद । जिले के नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे आक्सन हॉल गरियाबंद में सम्पन्न किया जायेगा। इसके तहत नगर पालिका एवं नगर पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 हेतु वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण किया जायेगा। इसके अंतर्गत नगर पालिका गरियाबंद, नगर पंचायत छुरा, फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा में 15-15 वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया में यदि कोई नागरिक उपस्थित रहना चाहते है तो निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित रह सकते है। विहित प्राधिकारी कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा उपस्थित नागरिकों के समक्ष आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी।
गरियाबंद में नेशनल लोक अदालत, 53 हजार 793 प्रकरणों का निपटारा
गरियाबंद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद, किशोर न्याय बोर्ड गरियाबंद तथा राजस्व जिला गरियाबंद के राजस्व न्यायालयों एवं राजिम और देवभोग के न्यायालयों में शनिवार 14 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के लिए तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद द्वारा 04 खण्डपीठों का गठन किया गया था, तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर ने बताया कि लोक अदालत हेतु जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गरियाबंद तजेश्वरी देवी देवागंन की गठित खण्डपीठ में कुल 74 लंबित एवं 1463 प्रिलिटिगेशन प्रकरण कुल 1537 प्रकरण राजीनामा हेतु रखे गये थे। जिनमें 10 लंबित मामलों का निराकरण करते हुए 39 लाख 65 हजार रूपये का एवार्ड पारित किया गया। वही 147 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण करते हुए 9 लाख 70 हजार 516 रूपये का एवार्ड पारित किया गया एवं कुल 10 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार उक्त खण्डपीठ में कुल 157 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 49 लाख 35 हजार 518 रूपये का एवार्ड पारित किया गया। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं व्यवहार न्यायधीश वरिष्ठ श्रेणी गरियाबंद श्रीमती छाया सिंह की गठित खण्डपीठ में 2977 प्रिलिटीगेशन प्रकरण रखे गये थे तथा लंबित/समरी मामले सहित कुल 3138 लंबित प्रकरण रखे गये थे। जिनमें से 17 प्री-लिटिगेशन प्रकरण 97 लंबित/समरी मामलों का निराकरण करते हुए कुल 114 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 11 लाख 24 हजार 665 रूपये की राशि अदा करायी गयी। श्री प्रशान्त कुमार देवांगन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ श्रेणी गरियाबंद की गठित खण्डपीठ में 780 प्रिलिटीगेशन प्रकरण रखे गये थे, तथा लंबित/समरी मामले सहित कुल 822 लंबित प्रकरण रखे गये थे जिनमें से 136 प्री-लिटिगेशन प्रकरण 30 लंबित/समरी मामलों का निराकरण करते हुए कुल 166 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 7 लाख 43 हजार 627 रूपये की राशि अदा करायी गयी। प्रशान्त कुमार देवांगन प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय गरियाबंद की गठित खण्डपीठ में राजीनामा योग्य लंबित 04 प्रकरण रखे गये थे। जिसमें 02 प्रकरण का निराकरण किया गया तथा किरण पन्ना न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ श्रेणी देवभोग खण्डपीठ में 1140 प्रिलिटीगेशन प्रकरण रखे गये थे, लंबित/समरी मामले सहित कुल लंबित 427 प्रकरण रखे गये थे जिनमें से 47 प्री-लिटिगेशन प्रकरण एवं 418 लंबित मामलों का निराकरण करते हुए कुल 465 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 7 लाख 43 हजार 820 रूपये की राशि अदा करायी गयी। इसी प्रकार श्री सचिन पॉल टोप्पो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी राजिम की गठित खण्डपीठ में 2694 प्रिलिटीगेशन प्रकरण रखे गये थे। समरी मामले सहित कुल लंबित 531 प्रकरण रखे गये थे। जिनमें से 261 प्री-लिटिगेशन प्रकरण एवं 301 लंबित/समरी मामलों का निराकरण करते हुए कुल 562 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 28 लाख 59 हजार 213 रूपये की राशि अदा करायी गयी। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों में कुल 52 हजार 327 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस प्रकार आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 53 हजार 793 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
तालुका अध्यक्ष यशवंत वासनीकर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष बलराम प्रसाद वर्मा एवं सचिव रमेश चौहान के द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशानुसार अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद के परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये, उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं फुलदार पौधों एवं वृक्षों का वितरण किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोक अदालत में आये गये पक्षकारों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
राजस्व न्यायालयों में गठित खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों के द्वारा लोक अदालत के पूर्व से ही संबंधित पक्षकारों एवं अधिवक्तागण से प्री- सिटिंग कर इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु काफी प्रयास किये गये। इस लोक अदालत को सफल बनाने में खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारीगण, अधिवक्ता सदस्यगण और प्रकरणों से संबंधित अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारियों, राजस्व अधिकारियों तथा प्रीलिटिगेशन प्रस्तुत करने वाले अन्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों एवं संबंधित पक्षकारों का सराहनीय योगदान रहा।
सरकार के एक वर्ष, विकास प्रदर्शनी को मिला अच्छा प्रतिसाद
नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने विकास प्रदर्शनी में जिले के विकासमूलक झलकियों की प्रशंसा की
गरियाबंद । राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, आमजन, महिलाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए गरियाबंद जिले की विकास मूलक झलकियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव की एक वर्ष की सुशासन में अंत्योदय की परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये उपलब्धियों पर आधारित यह प्रदर्शनी काफी सराहनीय है।
विकास प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें और जानकारी प्रदर्शित की गई थी। इसमें प्रमुख योजनाओं में पीएम जनमन के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार जाति के हितग्राहियों को दी जाने वाली सेवाएं, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के आत्मविश्वास में वृद्धि, और ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया। जनता के बीच सरकार की पारदर्शिता और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से साझा करने के इस प्रयास को अच्छा प्रतिसाद मिला। विकास प्रदर्शनी में जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार के प्रयासों की सराहना की। ग्राम भोरिंग के श्री गौरव दीवान, तुमगांव के छबि निषाद ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में भी कार्य मिला है। गौरव दीवान ने कहा कि पीएम जनमन और जनजाति गौरव को ऊंचा उठाने के लिए सरकार बेहतर कार्य कर रही है। वहीं शहर के सावंत यादव, हीरा बाई और गोलू ने सरकार की योजनाओं को कारगार बताया। हीरा बाई ने कहा कि वे महतारी वंदन योजना की हितग्राही है और उन्हें हर माह राशि प्राप्त हो रही है। इससे वे बहुत खुश है। गोलू ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतर तरीके से पहुंचाई जा रही है। यह प्रदर्शनी उन्हें सरकार की योजनाओं और उनके लाभों को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, 124 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद । जिले के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल शनिवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की। कार्यक्रम में उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को विवाह और खुशहाल जीवन शुभकामना देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 124 जोड़ों का एक साथ सामूहिक विवाह संपन्न होना बहुत बड़ी बात है। जिसमें गरियाबंद विकासखण्ड के 13 जोड़े, मैनपुर के 59, फिंगेश्वर के 3, छुरा के 26 और देवभोग विकासखण्ड के 24 जोड़े शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों 5 नवविवाहित जोड़ो को 35-35 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया गया। इसी तरह छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत आशा किरण महिला स्वसहायता समूह (पैरा आर्ट) को 2 लाख रूपये का ऋण तथा सक्षम योजना के तहत हितग्राही कविता गंधर्व को 1 लाख 60 हजार रूपये का चेक वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक पाण्डेय मौजूद थे।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज के समय में शादी खर्चीली हो गई है, लेकिन राज्य सरकार की सामूहिक कन्या विवाह के आयोजन से इसकी बचत होती है। 50 हजार की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। 35 हजार की राशि सीधे चेक से प्रदान की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई देते हुए कहा की धूमधाम से बारात निकाली और विधिवत विवाह संपन्न कराया जा रहा है। लोग अब एक साथ विवाह के लिए राजी हो रहे है यह अच्छी बात है। उन्होंने विवाह में शामिल दोनों पक्षों को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक साल में सरकार ने अधिकांश घोषणाओं को पूरा किया गया है। मंत्री श्री बघेल ने विश्वास दिलाते हुए कहा की सरकार की योजना का लाभ हर वर्ग को मिले, यह हमारी सरकार का प्रयास है। राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के गरीबो के लिए, किसानो के लिए युवाओं के लिए बड़े बड़े कदम उठाए जा रहे है। सरकार जनहित के लिए अहम फैसला ले रहे है। प्रदेश में विकास के बड़े काम स्वीकृत हो रहे है। यह आप सभी के आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आप लोगो के आशीर्वाद से सरकार बनी है। राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हो रहा है। गरीबों को आवास, किसानों को लाभ, हर वर्ग के वादे पूरे किए जा रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, गरियाबंद जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, मैनपुर जनपद अधक्ष्य नूरमति मांझी, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, धनमति यादव, फिरतुराम कवंर, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू, पारस ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नवविवाहित जोड़े एवं उनके परिजन, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
सुशासन ही हमारा ध्येय : अनुज शर्मा
उपलब्धियां को किया साझा
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष का पूरा होने पर आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में में धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने प्रेसवार्ता लेकर श्री विष्णुदेव साय सरकार की विभिन्न योजनाओं की सिलसिलेवार उपलब्धियां बताई। उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया और बताया कि कैसे एक साल में राज्य ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विधायक श्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन की स्थापना के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, पारदर्शिता को बढ़ावा दिया और प्रशासनिक सुधारों के जरिए जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में काम किया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, जनसंपर्क अधिकारी हेमनाथ सिदार सहित बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो गया है। हमारा यह पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। बीते 12 महीनों में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं। इनमें से कुछ आप लोगों के साथ साझा कर रहा हूं। इस एक साल में हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया और उपलब्धियां हासिल की, हमारी प्राथमिकता में वे लोग रहे जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के नागरिकों से वादा किया था कि सरकार बनने के बाद हम प्रदेश में सुशासन की स्थापना करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करेंगे। आप लोगों ने देखा कि सरकार बनते ही हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किस तरह तत्परता के साथ कार्यवाही की। जो लोग भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। सुशासन की स्थापना के लिए हम तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। सुशासन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण नाम से नया विभाग बनाया है। हमारा प्रयास है कि आम नागरिकों को छोटे छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। एक क्लिक में अथवा एक फोन कॉल में उनके काम हो जाने चाहिए। विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रदेश के लोगों को जो गारंटियां दी थीं, उनमें से अधिकांश गारंटियों को हमारी सरकार ने एक वर्ष की अल्प अवधि में ही पूरा कर दिया है।
विधायक श्री शर्मा ने बताया कि हमारी सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी की। हमारी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसान भाई-बहनों को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किया। प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए तीन माह के भीतर ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई। इसका लाभ 70 लाख माताओं-बहनों को मिल रहा है। अब तक इस योजना की 10 किश्तों में 6530 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने के लिए सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर तेजी से अमल करते हुए आवासों के निर्माण के लिए बड़ी राशि भी जारी की गई। हमारी सरकार ने प्रदेश के 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की। लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन बहाल करने के साथ-साथ पांच साल के एरियर्स का भुगतान भी किया। इस तरह हमारी सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है।
विधायक श्री शर्मा ने बातया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संदेश के अनुरूप हमारी सरकार ने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने के लिए लगातार काम किया है। हमारी सरकार ने राज्य के जनजातीय समाज के गौरव को फिर से ऊंचाई पर स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। उनकी आय और रोजगार में वृद्धि के लिए अनेक कदम उठाए गए। तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए मानक बोरा कर दी गई।
उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, रेल और हवाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अम्बिकापुर के हवाई अड्डे से भी अब हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए गठित प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व को और मजबूत किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन भी किया गया है।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा को सालाना पांच-पांच हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है कि कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास ने अब विश्व पर्यटन के नक्शे पर जगह बना ली है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इस गांव में पर्यटन के विकास के लिए इसे दुनिया के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन से भी राज्य में पर्यटन के विकास की संभावनाओं को बल मिला है। प्रदेश में श्री रामलला दर्शन योजना शुरू करके हमने यहां के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की, ताकि भगवान राम से अपने रिश्ते को और प्रगाढ़ कर सकें। हम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी शुरू कर रहे हैं। हमने राजिम कुंभ कल्प का वैभव फिर से लौटाया है। हमारी नई उद्योग नीति से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास की नई संभावनाओं का सृजन हुआ है। यह नीति प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। हमने इस नीति को रोजगार परक बनाया है। नई उद्योग नीति में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसमें पर्यटन को भी उद्योग के रूप में शामिल किया गया है। हमने वादा किया था कि हम राज्य में सुशासन स्थापित करेंगे। इसके लिए तकनीक का प्रयोग करते हुए शासन-प्रशासन को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में हमें अच्छी कामयाबी मिली है। भ्रष्टाचार के मामले में हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपने को हम लगातार साकार कर रहे हैं। राज्य में गुड गवर्नेस स्थापित करने के लिए शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की रियल टाइम मॉनिटरिंग अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश में नक्सलवाद का तेजी से उन्मूलन किया गया है। सरकार ने दो साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। बीते एक वर्ष में 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। करीब 1750 नक्सलियों को या तो आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया गया है, या फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। माओवादी आतंक पीड़ित जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए ब्याज रहित ऋण तथा शेष जिलों के विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण देने का निर्णय लिया गया है। राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षा को रोजगार परक बनाया है। राज्य की प्रतिभाओं को निखारने के लिए रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश की 13 नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरियों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। अपने वादे के मुताबिक हमने सीजीपीएससी परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाया है। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हुई और उनके परिणाम घोषित हुए। इससे राज्य की प्रतिभाओं का विश्वास सीजी पीएससी पर लौट आया है। नवा रायपुर को हम आईटी हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमी कॉरिडोर का निर्माण तेजी से हो रहा है। इससे नवा रायपुर और भी तेजी से विकसित होगा। सिम्स बिलासपुर में 200 करोड़ रुपए की लागत से भवन विस्तार का कार्य किया गया है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से एक साल में राज्य ने बहुत तेजी से प्रगति की है। केन्द्र से हमें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। इस दौरान 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत की गई है। हमने इस खास वर्ष में खास उपलब्धियां हासिल करने के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। 01 नवंबर 2025 को जब हम प्रदेश स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे, तब हम नयी उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे।