छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र का लोकार्पण
गरियाबंद । भारत सरकार द्वारा केन्द्र परिवर्तित योजनाओं के तहत प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोला जा रहा है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उच्च गुणवत्तायुक्त जेनेरिक दवाईयाँ बाजार मूल्य से लगभग 70 प्रतिशत कम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। भारत सरकार द्वारा सहकार से समृद्धि दृष्टिकोण बलवती प्रदान करते हुए सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने के लिए पहल की गई है। जिससे लोगो को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ सहकारी समिति लाभार्जन कर समृद्ध हो सकें। इसी क्रम में जिले में जनऔषधि केन्द्र आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गरियाबंद का शुभारंभ किया गया। जनऔषधि केन्द्र खोलने से समिति तथा कृषक सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जनऔषधि केन्द्र समिति में जेनेरिक दवाईयों क्रय करने के लिए बढ़ावा देने तथा इसका प्रचार-प्रसार करने को कहा है। इस दौरान प्राधिकृत अधिकारी दयाराम ध्रुव, घनश्याम सिन्हा, धनंजय नेताम, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. उषा ध्रुव, प्रमोद कुमार ध्रुव, मोहम्मद सुहैल, रविन्द्र कुमार नायक, सतीश कुमार साहू, शाखा प्रबंधक गरियाबंद हरिराम ध्रुव, पर्यवेक्षक रूस्तम साहू, समिति प्रबंधक सुरेन्द्र सिन्हा, फार्मासिस्ट, समिति के कर्मचारी सहित कृषक सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
36 मत्स्यपालक किसान अध्ययन भ्रमण के लिए हुए रवाना
कलेक्टर ने बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
गरियाबंद । प्रदेश के मत्स्य कृषकों को मछली पालन की उन्नत तकनीकी से परिचित कराने के लिए राज्य के बाहर मछली पालन संबंधी अध्ययन भ्रमण योजना तहत भ्रमण के लिए भेजा जाता है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड मैनपुर एवं देवभोग के अतिरिक्त विकासखंड गरियाबंद के कमार जनजाति मत्स्य कृषकों को राज्य में स्थित पंखाजूर जिला-उत्तर बस्तर कांकेर तथा गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में मत्स्य पालन की अपनाई जा रहीं उन्नत तकनीकि का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के लिए जिले के 36 मत्स्य पालकों को सर्व सुविधायुक्त बस द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से रवाना किया गया। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि जिला कांकेर को अन्तर्देर्शीय मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट जिले का पुरूस्कार राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदाय किया गया है।
विकासखण्डों में 20 तक स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
20 दिसम्बर तक रक्तदान शिविर एवं मितानिन सम्मेलन का भी होगा आयोजन
गरियाबंद । जिले के सभी विकासखण्डों में 20 दिसम्बर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर का उद्देश्य सभी लक्षित जनसंख्या की स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाना है। शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य सलाह एवं दवाईयों का भी वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर एवं मितानिन सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक शिविर में प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम रहेगी। अन्य चिकित्सक भी आवश्यकता के अनुसार रहेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 12 दिसम्बर को पीएचसी खड़मा, गरियाबंद अंतर्गत ग्राम हरदी में रक्तदान शिविर, 13 दिसम्बर को सीएचसी छुरा में स्वास्थ्य शिविर, सीएचसी देवभोग एवं राजीव लोचन कॉलेज राजिम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। 14 दिसम्बर को सीएचसी मैनपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। 16 दिसम्बर को मैनपुर अंतर्गत एसएचसी ग्राम बरदुला एवं गरियाबंद अंतर्गत पीएचसी पीपरछेड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। 19 दिसम्बर को सीएचसी छुरा में मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 20 दिसम्बर को सीएचसी मैनपुर एवं पीएचसी कोसमी में मितानिन सम्मेलन तथा सीएचसी फिंगेश्वर में स्वास्थ्य शिविर एवं मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। उक्त शिविर एवं सम्मेलन का आयोजन सुबह 10.30 बजे से किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विकासखण्ड स्तर के सभी शिविरों में जाँच टेबल, कुर्सी लगाने की तैयारियां करने के निर्देश अधीनस्थ अमलों को दिये है। साथ ही शिविर का प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर लगाने एवं आमजन को पॉम्पलेट वितरण करने के भी निर्देश दिये हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य जाँच हेतु प्रतीक्षारत हितग्राहियों व मरीजों के लिए पीने का पानी, बैठने के छायादार व्यवस्था भी करने को कहा है ताकि किसी भी आम जनता को असुविधा न हो। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, कॉनिक किडनी डिजीज, स्ट्रोक नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज आदि गैर संचारी रोगों का जांच एवं ट्रीटमेंट किया जायेगा। स्वास्थ्य शिविर में आने वाले हितग्राहियों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जायेगा। मुख स्वास्थ्य सबंधित जटिल प्रकरणों को उच्च दन्त चिकित्सा इकाई में रेफर किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर शिविर में आने वाले बुजुर्ग हितग्राहियों का प्रशिक्षण कर आवश्यकतानुसार चिन्हांकित बुजुगों को निःशुल्क कृत्रिम जबड़ा डेन्चर बनाकर उपलब्ध कराया जायेगा। बुजुर्गों (सीनियर सिटीजंस) के लिए शिविर में वॉकिंग स्टिक और अन्य सहायक सामग्री (ससिस्टिव मटेरियल्स) जैसे वैसाखी कीलचेयर या अन्य चलने-फिरने में मददगार उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर कैंप आयोजन के संबध में मानसिक स्वस्थ्य समस्याओं (चिता चिडचिडापन, उदासी, अवसाद, तनाव आदि) एवं टेलीमानस टोल फ्री नंबर 14416 एवं 104 हेल्थ हेल्पलाईन का विशेष रूप से प्रचार-प्रसार किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सके। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित कैप में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रिनिंग किया जायेगा। तथा पॉजिटिव पाये जाने वाले मरीजों को ईलाज एवं दवा मुहैया कराया जायेगा। शिविर में विशेष रूप से नशामुक्ति की काउंसलिंग काउंटर रखा जायेगा। हितग्राही जो तम्बाकू, एवं नशा छोडना चाहते है उन्हें उच्च स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर रेफर भी किया जाएगा। तम्बाकू से स्वास्थ्य में होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जन समुदाय को जागरूक करना तथा तंबाकू नियंत्रण कानून का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
लिंग अधारित हिंसा जागरूकता अभियान का समापन
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपा शाह के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक लिंग आधारित हिंसा समाप्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। 16 दिवसीय जागरूकता अभियान का 10 दिसम्बर को ग्राम-पिपरछेड़ी के शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल में सफलतापूर्वक कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधिक सह परिविक्षा अधिकारी शरदचंद निषाद द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 एवं 3 नए कानून के बारे मे जानकारी देते हुए महत्वपुर्ण मुद्दों जैसे- बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, पॉक्सों एक्ट, के सम्बंध में विस्तार से बताया गया एवं महिला सशक्तिकरण केन्द्र से श्रीमती श्वेता शुक्ला द्वारा महिला सशक्तिकरण केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेन्टर, नवाबिहान योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं, महिला हेल्प लाइन 181, महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक शिकायत पोर्टल (शी बॉक्स), साइबर काइम, गुड टच बैड टच, स्पॉसरशीप योजना के बारे में जानकरी दी गई इसके साथ ही चाइल्ड लाइन समन्वयक श्री तुलेश्वर साहु द्वारा बताया गया कि अगर कोई भी बच्चा शून्य से 18 वर्ष के उम्र का शोषित, असहाय, लाचार, एवं गुमशुदा होना पाये जाता है, तो ऐसे बच्चों को सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु निःशुल्क चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 में कॉल कर सकते हैं। इसके आगे के कम में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं को खेल एवं रंगोली प्रतियोगिता कराया गया जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये पुरुस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण, प्राचार्य एवं जिला मिशन समन्वयक मनीषा वर्मा, जेण्डर विशेषज्ञ श्रीमती अॅजली नाविक, पदमनी दीवान, वित्तीय साक्षरता अर्चना सिंह, केसवर्कर सुमन तिवारी, समाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह कंबर, सुपरवाईजर धनीराम बरेठ, नंदनी साहू, आउटरीच वर्कर स्नेहलता शुक्ला, अजीत शुक्ला, सोनाली ध्रुव शामिल रहे।
गरियाबंद में 14 को होगा नेशनल लोक अदालत
गरियाबंद । देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। जिला एंव अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में भी नेशनल लोक अदालत आयोजित होगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार 14 दिसंबर 2024 को होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबध में सफल क्रियान्वयन बाबत विभिन्न स्थल पर तैयारियां की जा रही है। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति गरियाबंद के अध्यक्ष यशवंत वासनीकर एवं अन्य न्यायालय गरियाबंद में पदस्थ न्यायाधीशों के द्वारा पिछले दिनों विभिन्न प्रशासनिक विभाग के संबंधित अधिकारी के साथ लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
14 दिसंबर 2024 को लोक अदालत में राजीनामा योग्य सभी सिविल मामले, राजीनामा योग्य अपराधिक मामले, चेक संबंधी धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम के प्रकरण, घरेलू हिंसाओं, पारिवारिक विवादों, बैंक रिकवरी, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग संबंधी मामले एवं मोटर दुर्घटना दावा संबंधी प्रकरण रखे गये हैं। आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में आपसी राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण किए जाने हेतु हर संभव प्रयास किये जाने पर सहमति व्यक्त की गई। तालुका अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण यशवंत वासनीकर द्वारा आगामी लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। नागरिकों व पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरणों को निराकरण किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं को राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे हेतु भी पक्षकारों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिये गये। उक्त लोक अदालत में जिला एंव अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद में लगभग 2977 प्री-लिटिगेशन संबंधित प्रकरण रखे गये है, उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण होने की संभावना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु पक्षकारों को प्री-सिटिंग के लिए नोटिस पूर्व में जारी किया गया है, जिससे लोक अदालत का सफल आयोजन किया जा सके।
पूरे भारत वर्ष में नेशनल लोक अदालत का आयोजन वर्ष में हर तीन माह बाद भारत के पूरे राज्य में किया जाता है, पक्षकारगण अपने-अपने जिलों व तहसीलों के न्यायालयों में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकरण कर सकते है।
लाईवलीहुड कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सरकार के एक साल
गरियाबंद । सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में आज मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं, महतारी वंदन योजना, नल जल योजना, आत्मनिर्भर भारत, सुशासन का एक साल-छ.ग. हुआ खुशहाल, ऐसे ही सरकार की जनहितकारी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में मेहंदी के माध्यम से सुंदर डिजाइन बनाकर उत्साह दिखाया। उक्त प्रतियोगिता में श्रीमती रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सुश्री अंजली खलखो उप संचालक जिला पंचायत, गरियाबंद ने उपस्थित होकर मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। साथ ही प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ऐसे ही लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 16 दिसम्बर को सुशासन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं 20 दिसम्बर को सुशासन पर संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
रबी फसल बीमा के लिए आवेदन 31 तक
गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा किसानों के फसल को प्रतिकूल मौसम, जलप्लावन, कीटव्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले के कृषकगण रबी मौसम में फसल बीमा के लिए 31 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है। जिले में विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पोखरा, रावड़ कुम्ही, धुरसा एवं विकासखण्ड छुरा के ग्राम दादरगांव, हरदी, खट्टी, रजनकटा, पोंड़, आसरा, मोहतरा को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत फसल के रकबा अनुसार अधिसूचित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त अधिसूचित ग्रामों में 01 दिसम्बर से 07 दिसम्बर 2024 तक फसल बीमा सप्ताह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान अधिसूचित फसल गेंहू सिंचित एवं चना फसल का बीमा करा सकते हैं। मुख्य फसल में बीमा ईकाई ग्राम निर्धारित किया गया है तथा योजनांतर्गत भू-धारक व बटाईदार किसान सम्मिलित हो सकते है। रबी मौसम के लिए बीमा राशि निर्धारित किया गया है, कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत किसानों द्वारा प्रीमियम के रूप में देना होगा। गेहूं सिंचित हेतु बीमित राशि 35 हजार (प्रीमियम राशि रू.525 प्रति हे.), चना हेतु 36 हजार (प्रीमियम राशि रू.540 प्रति हे) निर्धारित किया गया है। अऋणी किसान आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1, पी-2 तथा फसल बुवाई प्रमाण पत्र के साथ अपने नजदीकी सीएससी सेंटर अथवा संबंधित बैंक में फसल बीमा करा सकते है। अतः जिले में प्रतिकूल मौसमी परिस्थिति को देखते हुए किसान भाईयों से अपील की जाती है कि फसल बीमा हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर के पूर्व अपने फसलों का बीमा अवश्य कराये। इसके लिए समिति संबंधित बैंक, बीमा प्रदायक कम्पनी बजाज जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, लोक सेवा केन्द्र, कृषि विभाग के मैदानी अमलों से संपर्क कर किसान फसलों का बीमा करा सकते है।
18 दिसम्बर शुष्क दिवस घोषित
गरियाबंद । गरियाबंद जिले में गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर बुधवार 18 दिसम्बर 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया जायेगा।
70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो का बन रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड
घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का किया जा रहा सर्वे
गरियाबंद । केन्द्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करने प्रधानमंत्री वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में भी घर-घर जाकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सर्वे किया जा रहा है। साथ ही च्वाईस सेंटर के माध्यम से उनका वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत एपीएल राशन कार्डधारी परिवारो को भी 50 हजार तक की चिकित्सा बीमा की सुविधा है। लेकिन उनमें भी 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले सदस्य है तो उन्हे भी राशि 5 लाख तक की चिकित्सा बीमा की सुविधा मिलेगी। पंरतु इसके लिए 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिको को योजनातंर्गत ई-केवाईसी करवाना आवश्यक होगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिकों को सहूलियत देने जिला प्रशासन द्वारा ग्राम एवं पंचायत स्तर पर च्वॉईस सेंटर, लोक सेवा केंद्र के माध्यम से शिविर का आयोजन 6 से 31 दिसम्बर 2024 तक किया जा रहा है। साथ ही जिले के समस्त जिला चिकित्सालय,समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो मे भी जाकर वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिक ई-केवाईसी करवा सकते है। इसके लिए वरिष्ठ बुजुर्ग हितग्राही को आधार नंबर एवं आधार लिंक मोबाईल नंबर लेकर जाना आवश्यक होगा। अन्य किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिकों का अगर परिवार के साथ पहले से आयुष्मान कार्ड बन चुका है। तो उन्हे भी पुनः आयुष्मान वय वंदना कार्ड हेतु ई-केवाईसी करवाना आवश्यक होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद ने बताया कि जिले में विकासखंड गरियाबंद में 3022, छुरा में 5099, राजिम में 7177, मैनपुर में 4183 एवं देवभोग में 3629 इस प्रकार कुल 23110 वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिको का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जाना है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन
युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में लिया भाग
गरियाबंद । जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र, जिला गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन विगत दिवस स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में किया गया। युवा उत्सव में जिले के युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए युवाओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके शामिल हुए। युवा उत्सव प्रतियोगिता के जिला नोडल अधिकारी एवं प्रभारी खेल अधिकारी अंजली खलखो ने जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सोनटेके ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा की आप राज्य स्तर पर भी सफलता हासिल करे और जिनका चयन नहीं हुआ उनको निराश होने की जरूरत नहीं है।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य में प्रथम मैनपुर, द्वितीय फिंगेश्वर, तृतीय छुरा, सामूहिक लोकगीत में प्रथम छुरा, द्वितीय देवभोग विकासखंड रही। इसी अनुक्रम में एकल लोकनृत्य में प्रथम चंद्रकांत मैनपुर, द्वितीय कु. ख्याति फिंगेश्वर, तृतीय कु. प्रीति गरियाबंद रही। लोकगीत एकल में प्रथम मयंक नेताम मैनपुर, द्वितीय भूपेश देवांगन फिंगेश्वर, तृतीय गौकरण पटेल छुरा, विज्ञान मेला सामूहिक में प्रथम फिंगेश्वर, द्वितीय गरियाबंद, तृतीय देवभोग, विज्ञान मेला एकल में प्रथम आदित्य धु्रव देवभोग, द्वितीय वेदप्रकाश सेन फिंगेश्वर, हस्तशिल्प में प्रथम छुरा, द्वितीय मैनपुर, तृतीय फिंगेश्वर, तात्कालिक भाषण में प्रथम ओंकार साहू फिंगेश्वर, द्वितीय लोकेश्वरी निषाद गरियाबंद, तृतीय दुष्यंत कुमार ध्रव छुरा, चित्रकला में प्रथम दिव्यांश यादव गरियाबंद, द्वितीय ऋतु साहू छुरा एवं दीपक धु्रव मैनपुर संयुक्त रूप से, तृतीय शिवानी वर्मा देवभोग, कविता पाठन में प्रथम कु. पलक निषाद फिंगेश्वर, द्वितीय मुकेश मरकाम देवभोग, तृतीय रोशनी धु्रव गरियाबंद, रॉकबैंड में प्रथम फिंगेश्वर, द्वितीय गरियाबंद को स्थान मिला। समस्त विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर निर्णायक के रूप में रेखा शुक्ला, द्वारिका नाग, तुलाराम साहू, बलिराम टण्डन, अजय यादव, मीनाक्षी शर्मा, महेन्द्र राजपूत, दानवीर साहू, नंदकुमार रात्रे ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गिरीश शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन ब्लाक नोडल संजीव साहू ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में ब्लाक नोडल संजीव साहू, यशवन्त बघेल, रेवेन्द्र दीक्षित, हरिश्चंद्र निषाद, रमेश ठाकुर, अवनीश पात्र, नितिन बखारिया, गिरीश शर्मा, नंदकिशोर बांदे, होरीलाल साहू, लोकेश धु्रव, नीलेश देवांगन, देवेन्द्र बंजारी, चैनसिंह यादव, महेन्द्र यादव, भागसिंह ठाकुर, ऐशनारायण चतुर्वेदी, किरण पदमवार, श्रद्धा साहू आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा।
एंजेल एंग्लो हाई स्कूल में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता बच्चों ने किया शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन वार्षिक खेल दिवस समारोह 2024 हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के हाउस डिवाइड थे ब्लू ग्रुप रेड ग्रुप येलो ग्रुप और ग्रीन ग्रुप में बाटा गया था
आज होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो का बनाये आयुष्मान वय वंदना कार्ड : कलेक्टर
लंबित प्रकरणों का करे त्वरित निराकरण, सेचुरेशन शिविर में लाये प्रगति
गरियाबंद । देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिये जाने हेतु आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाते हुए आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इसके माध्यम से 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिको को 5 लाख रूपये तक चिकित्सा बीमा प्रदाय किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज समय-सीमा की समीक्षा बैठक में जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए अभी तक बनाये जा चुके स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी ली। उन्होंने जिले के 70 साल के सभी बुजुर्गो को इस सेवा का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि उक्त आयु वर्ग के सभी बुजुर्गो का अच्छे से सर्वे कार्य कर स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाए। इसके लिए वृहद अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को इस सेवा का लाभ के बारे में जानकारी दिया जाए। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों को उनके गांव में 70 साल से अधिक बुजुर्गो का च्वाईस सेंटर के माध्यम से वय वंदना कार्ड बनाने में सहायता करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में समय-सीमा में लंबित विभिन्न प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सलाह भी प्रदान किये। उन्होंने कहा कि प्रकरणों को सही समय में तेजी से निराकृत करे, जिससे आमजनों के शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। इस दौरान बैठक में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने बैठक में लोगों को योजनाओं से शत- प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से छुटे हुए पात्र लोगों के लिए विशेष रूप से लगाये जा रहे सेचुरेशन कैम्प में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सेचुरेशन कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कैम्प की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रगति रिपोर्ट भी समय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए राशन कार्डो के ई-केवायसी की भी जानकारी ली। उन्होंने ई-केवायसी के लिए बचे हुए हितग्राहियों को जागरूक कर इस कार्य को तेजी से सम्पन्न करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने गौरव गरियाबंद अभियान, धान खरीदी, केन्द्रों में बारदानों एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था, मीलरों द्वारा चावल जमा की स्थिति एवं विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों कीे भी जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनदर्शन में मिले 77 आवेदन
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग- अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 77 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं, जैसे भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास, वनअधिकार पट्टा एवं अन्य विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आमजन को उनकी समस्या एवं शिकायतों का निराकरण हो सके। जनदर्शन में ग्राम कोपरा के तुलेश्वर ने अन्तरजातीय विवाह अनुदान हेतु , ग्राम पाण्डुका की मोंगरा बाई पटेल ने पी.एम. आवास दिलाने, ग्राम तर्रा की रुखमड़ी बंजारे ने आवास की राशि दिलाने, ग्राम मजरकट्टा के देवलाल ने जाति प्रमाण पत्र, ग्राम हिराबतर के पिरीथ राम ने ट्रायसकल प्रदाय करने, ग्राम मैनपुर खुर्द के रुदेशवर साहू ने बिजली बिल में सुधार करने व मीटर लगाने,ग्राम सड़कपरसूली की केशरी बाई यादव ने दूसरे के बैंक में पैसा जाने हेतु, ग्राम साजापाली के मोहन पटेल ने पट्टा प्रदाय करने, ग्राम बिजली के रविकुमार साहू ने जमीन की सीमांकन कराने, ग्राम मुरमुरा अशोक कुमार यादव ने मुरमुरा बीट में अग्निसुरक्षा रखने, ग्राम हरदी के दशरथ ने नेशनल पेन्सन सिस्टम सर्विसिज लिमिटेड के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर की पहल से 2 बालिकाओं को मिलेगें प्रतिमाह चार हजार रूपये
बालिकाओं को स्पॉन्सरशिप योजनाओं का मिला लाभ
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के संवेदनशील पहल से ग्राम देवरी की रहने वाली युशिका साहू एवं गीतिका साहू को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रवर्तकता कार्यक्रम (स्पॉन्सरशिप ) योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के तहत दोनों असहाय बालिकाओं के प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों बालिकाओं का गृह अध्ययन जांच कराकर प्रवर्तकता (स्पान्सरशीप) समिति के समक्ष प्रस्तुत कराने पर समति द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया। उक्त दोनों बालिकाओं को स्पान्सरशीप योजना के प्रावधानित राशि प्रतिमाह चार हजार रूपये मिलेंगे। इससे दोनों बालिकाओं के स्वयं के देखभाल एवं आगे की पढ़ाई में सहुलियत होगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के अनाथ एवं असहाय बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। जिससे बच्चों को गरीबी स्थिति में गुजर-बसर करने से मुक्ति मिल रही है।
सरकार गठन के एक वर्ष : लाईवलीहुड कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
गरियाबंद । मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 180 हितग्राहियों को डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, रिटेल सेल्स एसोशियेट, ब्युटी थेरेपिस्ट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं सिलाई के कोर्स में आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, उक्त प्रतियोगिता में हितग्राहियों द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, महतारी वंदन योजना, आवास योजना, नल जल योजना, आत्मनिर्भर भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में रंगो के माध्यम से बताया गया। प्रतियोगिता में उप संचालक जिला पंचायत सुश्री अंजली खलखो निर्णायक के रूप में उपस्थित हुई। उल्लेखनीय है कि 20 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियां जैसे- मेहंदी प्रतियोगिता, सुशासन पर वाद-विवाद, सुशासन पर संगोष्ठी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
सरकार गठन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होंगी विविध गतिविधियां
विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को जनहितकारी योजनाओं की दी जायेगी जानकारी
गरियाबंद । राज्य शासन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 20 दिसम्बर 2024 तक विविध कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन किये जायेंगे। यह अभियान 20 दिसम्बर तक आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, और रोजगार से संबंधित योजनाओं का समुचित प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। जारी निर्देशानुसार लोक कल्याण शिविर के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष आयोजन, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, भूमि-पट्टा वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन करने, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक साल की उपलब्धियों पर क्वीज, सुशासन पर पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टकार्ड लेखन, मेंहदी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) एवं रंगोली प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सायकल रैली, सुशासन पर संगोष्ठी (प्रत्येक महाविद्यालय में), वाद-विवाद प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक (एनसीसी/एनएसएस)। जिला पंचायत द्वारा अमृत सरोवरों पर ’’एक पेड़ मां के नाम‘‘ के तहत वृक्षारोपण, सभी ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता पखवाड़ा, बिहान की दीदियों द्वारा सुशासन का संकल्प चक्र, विकासखण्ड मुख्यालयों पर सुशासन रंगोली, सुशासन चौपाल का आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन केम्प (रेड क्रॉस के सहयोग से), मितानीन सम्मलेन, प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा। सहकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र में किसान सम्मान कार्यक्रम, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्रत्येक हॉस्टल में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्वीज, जनजातीय वीरों पर आधारित कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान, आंगनबाड़ी में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, कृषि विभाग द्वारा कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित कृषकों का सम्मान, उन्नत कृषकों का सम्मान, कृषक संगोष्ठी, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कलाकारों, खिलाड़ियों, प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, वृद्धाश्रमों में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। पुलिस विभाग द्वारा शहीदों के परिजनों का सम्मान, नगर सेना के जवानों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन, श्रमिकों का सम्मान। नगरीय निकाय द्वारा सफाई वाहनों से जिंगल्स का प्रसारण, सफाई पखवाड़ा का आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का सम्मलेन, सम्मान मनोरंजन, खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन। वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा समितियों का सम्मेलन, वृक्षारोपण। पशुपालन विभाग द्वारा गौ-पूजन कार्यक्रम। आईटीआई एवं लाईवलीहुड कॉलेज में सुशासन पर कार्यक्रमों का आयोजन। जेल विभाग द्वारा सफाई अभियान हेतु श्रमदान, संगोष्ठी। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को दर्शित करने वाले होल्डिंग्स, बैनर आदि का प्रदर्शन, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सेल्फी जोन तैयार किया जायेगा।