छत्तीसगढ़ / कांकेर
तुमसनार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
उतर बस्तर कांकेर, 09 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत तुमसनार में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंतागढ़ ने बताया कि आवेदन वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समितियां तथा राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रमों से आमंत्रित किए गए हैं। महिला स्व सहायता समूह का पंजीयन जनपद पंचायत अंतागढ़ में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के कम से कम तीन माह पूर्व का होना आवश्यक है। साथ ही समूह को सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए और उनका कार्यक्षेत्र जनपद पंचायत अंतागढ़ के अंतर्गत होना चाहिए। इसी प्रकार, सहकारी समितियों का पंजीयन छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम के अधीन कम से कम तीन माह पूर्व होना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र एजेंसियां अपना आवेदन 15 अक्टूबर की सायं 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अंतागढ़ के कार्यालय में कार्यालयीन समय में (अवकाश दिवस को छोड़कर) प्रस्तुत कर सकती हैं। नियत तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बस्तर राइजिंग' का कारवां जिले के ग्राम गोटीटोला से शुरू
टीम ने देखीं प्राचीन शैलचित्र की अद्भुत कलाकृतियां
उत्तर बस्तर कांकेर, 08 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ शासन जनसम्पर्क विभाग और बस्तर संभाग के तहत जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ‘बस्तर राइजिंग‘ नामक विशेष अभियान का आज से जिले के ग्राम गोटीटोला हुआ। अभियान के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश से आए नवाचारी दल के द्वारा आज चारामा विकासखण्ड के ग्राम गोटीटोला की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन शैलचित्र की एलियननुमा कलाकृतियों का अवलोकन किया गया। इस अभियान में शामिल टीम के सभी सदस्यों ने वहां मौजूद प्राचीन शैलचित्रों (रॉक पेंटिंग्स/शैलाश्रय चित्र) का गहन अवलोकन किया और स्थानीय साझेदारी में इसका महत्त्व उजागर किया। उन्होंने इन कलाकृतियों से अभिभूत होकर उन्होंने मुक्तकण्ठ से प्रशंसा की।
गोटीटोला शैलचित्र : एक झलक
गोटीटोला में पाए जाने वाले शैलचित्रों की विशेषता है कि वे “जोगड़ा देव” नामक शैलाश्रय से संबंधित माने जाते हैं। इन चित्रों में मानव आकृतियों, हाथों की हथेलीनुमा छाप, पग-चिन्हों, पशु रूपों एवं अन्य प्रतीकात्मक आकृतियों को देखा गया है। खास बात यह है कि कुछ चित्रों में मानव आकृतियां लाल और पीले रंगों में बनी हैं, और समय के साथ भी आज तक इनका रंग फीका नहीं पड़ा। एक दिलचस्प पहलू यह भी बताया जाता है कि कुछ आकृतियां एलियन जैसे स्वरूप की प्रतीत होती हैं। इनमें सिर पर विशेष आकार, पैरों एवं हाथों में तीन-तीन उंगलियों का चित्रण आदि शामिल है। इन शैलचित्रों के संबंध में ग्रामीणों की मान्यता है कि ये चित्र 5 हजार से अधिक वर्ष पुराने हो सकते हैं। यह शैलखण्ड “रामगुड़ा” नामक वृत्ताकार चट्टान पर स्थित है, जो गोटीटोला क्षेत्र की पहाड़ियों पर फैली है।
उल्लेखनीय है कि ”हार्मोनी फेस्ट 2025” अंतर्गत “बस्तर राइजिंग” नामक यह बहुआयामी अभियान के तहत बस्तर संभाग की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशीलता क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने व पृथक् पहचान दिलाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की गई है। “दिल मेला : दिल में ला” थीम पर आधारित इस अभियान के अंतर्गत बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
सात सदस्यीय टीम में ‘प्लेसेज ऑफ पॉसिबिलिटीज़‘ के संस्थापक प्रतुल जैन सहित परीना सिंघल, पलक चौधरी, आयुषी कपूर, निष्ठा जोशी, सदफ अंजुम, फ्रानो डिसिल्वा शामिल थे। टीम के सदस्यों को इनक्रेडिबल छत्तीसगढ़ के संस्थापक धीरज कटारा ने स्थानीय विशेषताओं से अवगत कराया। इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद थे।
लापरवाह ट्रक चालक ने 12 गौवंश को रौंदा, 7 की मौत, 4 गंभीर
कांकेर । जिले के चारामा क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर समता रंगमंच के सामने सड़क पर बैठी करीब एक दर्जन गायों को तेज़ रफ्तार ट्रक चालक ने रौंद दिया, इस हादसे में 7 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं और 1 को मामूली चोट आई हैं।
घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया था। स्थानीय लोग और गौसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और चारामा पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।
पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत गौवंशों का महानदी तट पर पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में पता चला कि एक गौमाता गर्भवती थी और एक सप्ताह बाद बच्चे को जन्म देने वाली थी। दुखद रूप से गाय और उसके अजन्मे बछड़े दोनों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी भी मौके पर पहुंचीं और कहा "राज्य सरकार ने बिना सोचे-समझे गौठान योजना बंद कर दी, जिसके कारण गौवंश सड़कों पर भटक रहे हैं। रोज़ दुर्घटनाएं हो रही हैं और बेजुबान गौमाता बेमौत मर रही हैं। सरकार की लापरवाही अब असहनीय हो चुकी है।” साथ ही विधायक ने अधिकारियों को घायलों के उपचार और सुरक्षा की ठोस व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मृत गायों का अंतिम संस्कार महानदी तट पर विधिवत रूप से किया गया। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि गौवंश की सुरक्षा और सड़क पर निगरानी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 25.94 करोड़ की राशि स्वीकृत
कांकेर, 07 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-कांकेर के बागोड़ एनीकट का पुनः निर्माण सह उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य हेतु 25 करोड़ 94 लाख 18 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इन कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर को
जिले के 19 परीक्षा केन्द्रों में 4726 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त
उतर बस्तर कांकेर 03 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया भर्ती परीक्षा आगामी 12 अक्टूबर दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 04 हजार 726 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक जिला शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर, विधि परिसर पीजी कॉलेज कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आतुरगांव, कृषि कॉलेज एवं रिसर्च स्टेशन सिंगारभाट कांकेर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, शासकीय जिला शिक्षा संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र डाईट कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय कन्या छात्रावास हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, शासकीय हाई स्कूल बरदेभाठा, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा कांकेर और सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़पिछवाड़ी कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष ग्रामसभा में विलेज एक्शन प्लान पर अनुमोदन की कार्यवाही
उतर बस्तर कांकेर 03 अक्टूबर 2025
गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजन कर ग्रामसभा में तैयार किये गए विलेज एक्शन प्लान पर चर्चा एवं अनुमोदन की कार्यवाही की गई। विशेष ग्राम सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान पर ग्रामों को प्रेषित की जाने वाली पाती का वाचन किया गया, साथ ही आदि सहयोगी, आदि साथी एवं ग्राम सभा के सभी सदस्यों एवं अन्य सहभागियों द्वारा अपने ग्राम को विकसित करने के लिए शपथ ली गई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को “आदि कर्मयोगी अभियान” का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान बहु-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कांकेर जिले के 552 जनजातीय बाहुल्य ग्राम शामिल है, जिनमें आदि सेवा केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। कांकेर विकासखण्ड में 44, चारामा में 46, नरहरपुर में 73, भानुप्रतापपुर में 55, दुर्गूकोंदल में 128, अंतागढ़ में 44 और कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 162 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्रों की स्थापना किया जा रहा है। आदि सेवा केन्द्रों में सभी विभागों की शासकीय योजनाओं को दर्शाया जायेगा तथा समस्याओं का निदान, शिकायत निवारण एवं विभिन्न सेवाओं जैसे-आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, भू-अभिलेख आदि की प्रदायगी सुनिश्चित किया जाएगा।
शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में 06 एवं 07 अक्टूबर को पंजीयन एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन शिविर का आयोजन
उतर बस्तर कांकेर 03 अक्टूबर 2025
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से 09 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में राज्य एवं राज्य से बाहर काम कर रही 114 कंपनियां युवाओं को 8 से 10 हजार जॉब देंगी। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए वर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक विद्यार्थी रोजगार कार्यालय के वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में 06 एवं 07 अक्टूबर को पंजीयन एवं साक्षात्कार हेतु मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनका पंजीयन नहीं हुआ है। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपना शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित हो सकते हैं।
मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी विविध गतिविधियां
कांकेर । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले में मतदाता जागरूकता लाने एवं युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी उच्च शैक्षणिक सस्थानों में विविध अकादमिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वीप गतिविधियों के पहले भाग में परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ और अन्य प्रतियोगिताएं कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तरह भाग दो नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता, विद्यार्थियों द्वारा मतदान एवं भयमुक्त वातावरण में लोकतंत्र के अधिकार पर आधारित मौलिक स्वलिखित नारे तैयार करने तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उपर्युक्त गतिविधियों को अपलोड व पोस्ट कराने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिए गए हैं। उक्त प्रतियोगिता 01 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को वीडियो को पोस्ट करते समय #GoRegister#GoVerfiy का उपयोग करना होगा तथा वीडियो को अपलोड करते हुए @CEOChhattisgarh को टैग करना होगा। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को सम्मानित किया जाएगा एवं मतदाता जागरूकता अभियानों में प्रदर्शित किया जाएगा। राज्यभर से सर्वश्रेष्ठ वीडियो अपलोड करने वाले प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदाय किया जाएगा। इसके तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक महाविद्यालय में नियुक्त कैम्पस एम्बेसेडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी स्वीप की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगार स्थापना हेतु ऋण प्राप्त करने 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
उतर बस्तर कांकेर, 01 अक्टूबर 2025
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर के द्वारा जिले में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापना के लिए ऋण सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। अनुसूचित जाति वर्ग के 48 युवक-युवतियों को अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 53 युवक-युवतियों को आदिवासी स्व-रोजगार योजना के तहत ऋण सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
आवेदक को संबंधित जाति वर्ग का होना चाहिए और उसे कांकेर जिले का मूल निवासी भी होना चाहिए। उसकी पारिवारिक वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 01 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए तथा आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के साथ जन्म तिथि अंकित 5वीं, 8वीं, 10वीं के अंकसूची, आधार, पेन कार्ड, राशन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र इत्यादि की छायाप्रति के साथ पासपोर्ट साइज की दो फोटो एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति प्रस्तुत करना होगा।
साथ ही 10 रूपए के स्टाम्प पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लेने का शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उपरोक्त पात्रता रखने वाले आवेदक अपना आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन के प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 06 में 15 अक्टूबर तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी विविध गतिविधियां
उतर बस्तर कांकेर, 01 अक्टूबर 2025
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले में मतदाता जागरूकता लाने एवं युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के सभी उच्च शैक्षणिक सस्थानों में विविध अकादमिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर मतदाता जागरूकता के लिए अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वीप गतिविधियों के पहले भाग में परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ और अन्य प्रतियोगिताएं कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तरह भाग दो नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता, विद्यार्थियों द्वारा मतदान एवं भयमुक्त वातावरण में लोकतंत्र के अधिकार पर आधारित मौलिक स्वलिखित नारे तैयार करने तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में उपर्युक्त गतिविधियों को अपलोड व पोस्ट कराने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिए गए हैं।
उक्त प्रतियोगिता 01 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को वीडियो को पोस्ट करते समय #GoRegister#GoVerfiy का उपयोग करना होगा तथा वीडियो को अपलोड करते हुए @CEOChhattisgarh को टैग करना होगा। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को सम्मानित किया जाएगा एवं मतदाता जागरूकता अभियानों में प्रदर्शित किया जाएगा। राज्यभर से सर्वश्रेष्ठ वीडियो अपलोड करने वाले प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदाय किया जाएगा। इसके तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक महाविद्यालय में नियुक्त कैम्पस एम्बेसेडर एवं प्रोफेसर नोडल अधिकारी स्वीप की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें : कलेक्टर
कांकेर । कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित, अपूर्ण एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत कार्यों का निर्माण अब तक अपूर्ण एवं लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें शीघ्रता से पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जो काफी समय से लंबित हैं, उन्हें निरस्त करने की कार्यवाही तत्काल करें। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन और पीडीएस सेंटर निर्माण कार्यों में भी उपरोक्तानुसार कार्यवाही करने हेतु संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा डीएमएफ मद के तहत निर्माण कार्यों की भी क्रमवार समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टैक और गिरदावरी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्रामसभा में गिरदावरी का वाचन रकबा सहित राजस्व अमलों की उपस्थिति में कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों द्वारा दी गई फसल का वास्तविक रकबे की जानकारी सभी को मिल सके। इस दौरान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों को शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा ई-ऑफिस के माध्यम से सभी फाईलों को मूवमेंट स्वयं करने और अधीनस्थ कार्यालयों को इस आशय के निर्देश जारी करने के लिए कहा। इसी तरह उन्होंने एलडब्ल्यूई सर्वे, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत सर्वे, सामाजिक अंकेक्षण, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा पोषण पुनर्वास केन्द्र की स्थिति और अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अलावा विभिन्न एजेण्डों की प्रगति की भी साप्ताहिक समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा सहित अनुविभागीय अधिकारी तथा जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित, अपूर्ण एवं अप्रारंभ निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस्तर विकास प्राधिकरण के तहत स्वीकृत कार्यों का निर्माण अब तक अपूर्ण एवं लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन्हें शीघ्रता से पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे से आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जो काफी समय से लंबित हैं, उन्हें निरस्त करने की कार्यवाही तत्काल करें। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन और पीडीएस सेंटर निर्माण कार्यों में भी उपरोक्तानुसार कार्यवाही करने हेतु संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा डीएमएफ मद के तहत निर्माण कार्यों की भी क्रमवार समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टैक और गिरदावरी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्रामसभा में गिरदावरी का वाचन रकबा सहित राजस्व अमलों की उपस्थिति में कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों द्वारा दी गई फसल का वास्तविक रकबे की जानकारी सभी को मिल सके। इस दौरान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों को शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा ई-ऑफिस के माध्यम से सभी फाईलों को मूवमेंट स्वयं करने और अधीनस्थ कार्यालयों को इस आशय के निर्देश जारी करने के लिए कहा। इसी तरह उन्होंने एलडब्ल्यूई सर्वे, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत सर्वे, सामाजिक अंकेक्षण, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा पोषण पुनर्वास केन्द्र की स्थिति और अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अलावा विभिन्न एजेण्डों की प्रगति की भी साप्ताहिक समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा सहित अनुविभागीय अधिकारी तथा जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विजयादशमी दशहरा पर्व पर रावण दहन पश्चात मॉ दुर्गा प्रतिमा, ज्योत कलश और जंवारा विसर्जन के अवसर पर यथोचित कानून एवं लोक शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार आदर्श नगर, शीतलापारा, शिवनगर, भण्डारीपारा, संजय नगर, श्रीरामनगर, आमापारा, बीटीआई मार्ग की दुर्गा प्रतिमाओं एवं मरादेव तालाब मार्ग की झांकी शोभायात्रा सहित नरहरदेव हाईस्कूल खेल मैदान एवं अलबेलापारा तालाब विसर्जन स्थल के लिए नायब तहसीलदार कांकेर श्री अभिषेक देवांगन की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सिंगारभाठ, बरदेभाठा, कोदाभाठ, लट्टीपारा, शांति नगर, एमजी वार्ड टिकरापारा, नया बस स्टैण्ड, मेलाभाठा के मॉ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हेतु निकलने वाले झांकियों के साथ व मेलाभाठा में रावण दहन स्थल हेतु तहसीलदार कांकेर श्री पुष्पराज पात्र की ड्यूटी लगाई गई है।
अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के साथ पुराना बस स्टैण्ड, मस्जिद चौक, राजापारा, सुभाष वार्ड, सिंधी धर्मशाला मार्ग, मांझापारा आदि मुख्य मार्ग सहित कोमलदेव अस्पताल से मस्जिद चौक तक के लिए तहसीलदार सरोना श्री मोहित कुमार साहू तथा अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के साथ घड़ी चौक, अलबेलापारा, सेन चौक, माहुरबंदपारा, जवाहर वार्ड, अन्नपूर्णापारा, ऊपर-नीचे रोड आदि मुख्य मार्ग सहित अलबेलापारा तालाब मस्जिद चौक के पास से कलेक्टर बंगला घड़ी चौक तक के लिए नायब तहसीलदार कांकेर श्रीमती दुर्गावती कूजूर और घड़ी चौक से गोविन्दपुर एवं मुख्य मार्ग रावण दहन एवं समारोह स्थल नरहरदेव हाईस्कूल खेल मैदान तक नायब तहसीलदार सरोना श्री संजय राय की ड्यूटी लगाई गई है।
अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अरूण कुमार वर्मा सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभार पर रहेंगे।
अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 01 अक्टूबर तक
उतर बस्तर कांकेर 29 सितंबर 2025
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में शारीरिक दक्षता की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के आवेदक जिन्हांने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया है, वे 01 अक्टूबर तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं, ताकि निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क कर अथवा मोबाईल नंबर +91-9425516268, +91-6265087948, +91-9407761305, +91-7587183056 पर कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की गई अपील
उतर बस्तर कांकेर 29 सितंबर 2025
नवरात्रि पर्व उपरांत मॉ दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन तथा दशहरा पर्व के सफल आयोजन को लेकर आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक तथा अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे उपस्थित थे।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दोपहर आहूत बैठक में मूर्ति विसर्जन के स्थल चयन एवं रूट चार्ट की जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर ने सभी आयोजन समिति के पदाधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग उच्चतम न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार किए जाने के बारे जानकारी दी। बैठक में एडिशनल एसपी श्री दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में इस दौरान पुलिस के उच्चाधिकारियों की तैनाती चिन्हांकित चौक-चौराहों पर की जाएगी तथा छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन हेतु रूट चार्ट एवं वाहन पार्किंग का निर्धारण प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान विद्युत विभाग, परिवहन, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के परस्पर सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने सुझाव देते हुए नगर की ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप मूर्ति विसर्जन और दशहरा उत्सव आयोजित करने के संबंध में चर्चा की। शहर के विभिन्न मार्गों में बारिश के दौरान बन चुके गड्ढों की फिलिंग कराने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने के लिए दुर्गोत्सव समितियों को निर्धारित प्रारूप में अनुमति लेने की बात कही तथा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। बताया गया कि रावण पुतला दहन कांकेर शहर के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान और मेलाभाठा में किया जाएगा। पुतला दहन निर्धारित समयानुसार सम्पन्न कराने की समझाइश आयोजकों को दी गई। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न आयोजन समिति के पदाधिकारी, पार्षदगण तथा वरिष्ठ नागरिकगण मौजूद थे।
कांकेर में मुठभेड़: 3 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी...
कांकेर । कांकेर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर, धमतरी और ओडिशा की सीमा से सटे जंगल में चल रही है। पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी।
इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं जिनके पास से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
रेडक्रॉस सोसाइटी से मरीज को मिली 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
उतर बस्तर कांकेर । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर के मार्गदर्शन पर आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार संजयनगर कांकेर निवासी सुरेन्द्र निर्मलकर जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और विगत दो वर्षों से स्लीप डिस्क की बीमारी से पीड़ित हैं, ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग की थी। इलाज के खर्च वहन करने में असमर्थ होने पर उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी से मदद की गुहार लगाई थी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री क्षीरसागर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें 15 हजार रुपए की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए। स्वीकृति पश्चात यह राशि रेडक्रॉस जिला संगठक पवन सेन को जारी की गई। इस दौरान श्री राज भारती, अनुपम जोफर आदि की मौजूदगी में सहायता राशि का चेक मरीज श्री सुरेन्द्र निर्मलकर को सौंपा गया।
स्ट्रीट फूड वेंडर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा को लेकर दी समझाइश
उतर बस्तर कांकेर । लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाकर कांकेर व अंतागढ़ क्षेत्र में स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं होटलों का निरीक्षण किया गया।
खाद्य नियंत्रक एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को समझाइश दी गई। इनमें अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थों का उपयोग, परोसे जाने वाले पानी की गुणवत्ता, वेज-नॉन वेज को एक ही कंटेनर में रखना तथा खाद्य पदार्थों की अस्वच्छ हैंडलिंग जैसी गड़बड़ियां इस दौरान मिलीं।
इसके अलावा आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग एवं अस्वच्छ खाद्य के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत 10 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए तथा 40 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि चलित प्रयोगशाला वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर आम जनता व खाद्य कारोबारियों को जागरूक भी किया जा रहा है। मौके पर 97 से अधिक खाद्य नमूनों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मों से अवमानक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया तथा जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गईं उन्हें सुधार हेतु सख्त निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिससे जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।