छत्तीसगढ़ / कांकेर
जिले में अब तक 04 लाख 21 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2026
प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 04 लाख 21 हजार 092 मेट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। इसमें 04 लाख 18 हजार 857 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 02 हजार 099 मेट्रिक टन पतला और 135 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान शामिल है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार धान के परिवहन, भण्डारण तथा विक्रय की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 13 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा धान की अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु गठित टीमों के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।
एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को
उत्तर बस्तर कांकेर 20 जनवरी 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 जनवरी को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 181 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, हैवी वाहन चालक के 10, होम केयर टेकर के 50 और शिक्षक प्रायमरी, मिडिल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्पोर्टस् के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर ई-रोजगार के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी पर दिलाई जाएगी शपथ
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2026
प्रतिवर्ष की भांति 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे मतदाता शपथ ली जाएगी।
श्रीरामलला दर्शन योजनांतर्गत जिले के 74 दर्शनार्थी हुए रवाना
उत्तर बस्तर कांकेर 20 जनवरी 2026
श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम यात्रा के लिए जिले के 74 वरिष्ठ नागरिकों सोमवार को रवाना किए। दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आजीविका महाविद्यालय गोविन्दपुर कांकेर से हरी झंडी दिखाकर राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर नगरपालिका परिषद के कांकेर अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावडे़ एवं श्री घनेन्द्र ठाकुर, श्री उत्तम जैन, श्री ईश्वर कावडे़, श्री टेकेश्वर सिन्हा, श्री दिपांशु जैन, श्री पंकज सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर बस्तर कांकेर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी तक
70 से अधिक देशों के लगभग 100 प्रतिनिधि होंगे शामिल
तीन दिनों में 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें, 36 ब्रेकआउट सत्र प्रस्तावित
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जनवरी 2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर पहले इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट का तीन दिवसीय सम्मेलन भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान द्वारा 21 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है, जो नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में संपन्न होगा। लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अब तक का अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होने जा रहा है, इसमें विश्व के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी अपेक्षित है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय संगठनों भारत में स्थित विदेशी मिशनों तथा निर्वाचन क्षेत्र के अकादमिक एवं व्यावहारिक विशेषज्ञ भी सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ 21 जनवरी 2026 को आयोजित उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे तथा सम्मेलन की कार्यवाही का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में निर्वाचन प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के सामान्य एवं पूर्ण सत्र शामिल होंगे, जिनमें उद्घाटन सत्र, ईएमबी नेताओं का पूर्ण सत्र, ईएमबी कार्य समूह बैठकें, साथ ही वैश्विक निर्वाचन संबंधी मुद्दों, आदर्श अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन मानकों तथा निर्वाचन प्रक्रियाओं में नवाचार एवं सर्वोत्तम प्रथाओं पर केंद्रित विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के दौरान कुल 36 विषयगत समूहों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इन समूहों का नेतृत्व राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) करेंगे तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। इन चर्चाओं में 04 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटीएस), 06 भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएमएस), 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयूएस) तथा भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी होगी।
भारत निर्वाचन आयोग विश्वभर के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों पर सहयोग एवं विमर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। इस अवसर पर आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी समस्त जानकारी एवं सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच (ईसीआईनेट) का औपचारिक शुभारंभ भी किया जाएगा। सम्मेलन के साथ-साथ एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत में निर्वाचन प्रक्रिया के विशाल स्वरूप एवं जटिलता के साथ-साथ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन सूची की तैयारी और चुनाव संचालन तथा इन दोनों प्रमुख स्तंभों को सुदृढ़ करने हेतु हाल में की गई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा। आईआईसीडीईएम-2026 के प्रथम दिवस पर विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 की परिकल्पना एवं क्रियान्वयन को रेखांकित करने वाली डॉक्यू-सीरीज़ “इंडिया डिसाइड्स” का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
जनपद पंचायतों के लिए 154.83 करोड़ रूपये की द्वितीय किश्त की राशि जारी
‘जनपद पंचायत विकास निधि योजनांतर्गत’
उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2026
‘जनपद पंचायत विकास निधि योजना’ अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के लिए द्वितीय किश्त की राशि 01 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपए का आबंटन प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि प्राप्त आबंटन की राशि जनपद पंचायत के अध्यक्ष के लिए 03 लाख रूपये, उपाध्यक्ष के लिए 01 लाख 80 हजार रूपये तथा प्रति सदस्यों हेतु 01 लाख 20 हजार रूपये के मान से कुल 01 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपये जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत अंतागढ़ के लिए 18 लाख रूपये, भानुप्रतापपुर के लिए 19 लाख 20 हजार रूपये, चारामा हेतु 22 लाख 80 हजार रूपये, दुर्गूकोंदल के लिए 15 लाख 60 हजार रूपये, कांकेर हेतु 21 लाख 60 हजार रूपये, कोयलीबेड़ा के लिए 32 लाख 40 हजार और जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए 25 लाख 20 हजार रूपये की राशि जारी की गई है।
मेरिट सूची अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 एवं 28 जनवरी को
उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2026
राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा नई दिल्ली में तैयारी हेतु 28 दिसम्बर 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा मिली जानकारी अनुसार प्राक्चयन परीक्षा के मेरिट सूची अनुसार दस्तावेज सत्यापन मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क्र. 04 तृतीय तल में सत्यापन करा सकेंगे। अभ्यर्थियों की सूची एवं कार्यक्रम विवरण विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.cg.gov.in/ पर अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति के लिए 27 जनवरी तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 28 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से सायं 04 बजे तक दस्तावेज सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है। मेरिट सूची अनुसार पात्र अभ्यर्थी उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करा सकते हैं।
सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए कांकेर पॉलीटेक्निक सम्मानित
उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा महात्मा गांधी कला मंदिर भवन सिविक सेंटर भिलाई में शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर को आउटडोर खेल वर्ग में उत्कृष्ट आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।
शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य श्री शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा रस्साकशी खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त तकनीकी संस्थाओं के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर की महिला टीम ने विजेता तथा पुरुष टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। सफल आयोजन के लिए यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब द्वारा संस्था के प्राचार्य एवं खेल अधिकारी को प्रदान किया गया। साथ ही संस्था के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन 16 जनवरी को
उत्तर बस्तर कांकेर : विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन 16 जनवरी को
त्रिस्तरीय पंचायतों को 15वें वित्त अनुदान की प्रथम किश्त जारी
उत्तर बस्तर कांकेर : त्रिस्तरीय पंचायतों को 15वें वित्त अनुदान की प्रथम किश्त जारी
मुख्यमंत्री श्री साय के प्रवास के दौरान कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
उत्तर बस्तर कांकेर : मुख्यमंत्री श्री साय के प्रवास के दौरान कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
कृषक खेत पाठशाला आयोजित
उत्तर बस्तर कांकेर : कृषक खेत पाठशाला आयोजित
जिले के किसान कर रहे उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग
उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के किसान कर रहे उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग
रायपुर : पशु चिकित्सालयों में पालतू पशुओं का नियमित : उपचार: उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कांकेर
टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से किसानों को धान बेचना हुआ आसान
कांकेर - प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा दी गई है। टोकन तुहर हाथ एप के जरिए किसान द्वारा अपने मोबाइल से खुद टोकन काटा जा रहा है। कांकेर विकासखंड के ग्राम बेवरती निवासी किसान श्री अमित सोनवानी ने धान खरीदी केंद्र बेवरती में आज 13 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के माध्यम से स्वयं टोकन काटा, जिससे धान बेचने की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, तेज और सुविधाजनक रही।
किसान श्री सोनवानी ने कहा कि पहले टोकन के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने राज्य शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है और धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी बनी है। इसके लिए प्रदेश सरकार के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण 15 जनवरी को
उत्तर बस्तर कांकेर : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण 15 जनवरी को